इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) परीक्षा के लिए AFCAT Admit Card 2021 परीक्षा 20-22 फरवरी 2021 को आयोजित की जाएगी जिससे पहले अब उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एफकैट एडमिट कार्ड 2021 आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जारी किये गए हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या हमारे इस पेज पर दी गयी लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी ई-मेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका कलर प्रिंटआउट निकाल लें और एग्जाम के दिन सेंटर पर उसे ले जाना न भूलें। AFCAT Admit Card 2021 से जुड़ी और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
एफकैट एडमिट कार्ड 2021 (AFCAT Admit Card 2021)
परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपने एफकैट एडमिट कार्ड 2021 स्वयं ही डाउनलोड करने होंगे। किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी पोस्ट से नही भेजी जाएगी। जो छात्र इस परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे उनको प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जायेगा। AFCAT Admit Card 2021 से जुड़ी तिथियों की जानकारी के लिए नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
आयोजन | तारीखें |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 05 फरवरी 2021 |
परीक्षा की तारीख | 20-22 फरवरी 2021 |
एडमिट कार्ड : एफकैट एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
एफकैट एडमिट कार्ड 2021 कैसे डाउनलोड करें
एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उम्मीदार बिना एडमिट कार्ड के ऑनलाइन परीक्षा नहीं दें सकते हैं। एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, परीक्षा रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और परीक्षा से जुड़ी जानकारी आदि लिखी रहती है। आज हम उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप बताएंगे। इन स्टेप को फॉलो करके उम्मीदवार आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आप एडमिट कार्ड afcat.cdac.in की आधिकारिक साइट पर जाकर भी डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही साथ आप हमारे आर्टिकल पर दिए हुए लिंक के माध्यम से भी एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- उम्मीदवारों को सबसे पहले afcat.cdac.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद उम्मीदवारों को कैंडिडेट लॉगिन वाले सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करते ही उम्मीदवारों एफकैट 2021 वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- एफ केट 2021 वाले लिंक पर क्लिक करते ही उम्मीदवारों के सामने नया पेज खुल जायेगा।
- फिर उम्मीदवारों अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड डालना होगा। सबमिट करना होगा।
- सबमिट करते ही उम्मीदवारों के सामने नया पेज खुल जायेगा। फिर उम्मीदवार को एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करके एडमिट कार्ड करना होगा।
एफकैट एडमिट कार्ड 2021 कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड ईमेल या पोस्ट माध्यम से नहीं भेजें जायेंगे।
- उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक आईडी प्रूफ जरूर लेकर जाये।
- बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
- उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसकी जांच पड़ताल जरूर कर ले।
Discussion about this post