आगरा यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2022 ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा संपन्न होने के कुछ दिन बाद जारी कर दिया जायेगा। छात्र डॉ. भीमराव अम्बेडकर आगरा यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि आगरा यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर ही छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा। रिजल्ट केवल ऑनलाइन जारी किया जाएगा। किसी भी छात्र को व्यक्तिगत रूप से रिजल्ट की कोई जानकारी नहीं दी जाएगी। Agra University Result 2022 की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।
आगरा यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2022
जो भी छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे उनका रिजल्ट जारी किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद यूनिवर्सिटी की तरफ से मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा उन्हें काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया में सफल छात्रों को विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जायेगा। Agra University Result 2022 के लिए नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों का विशेष ध्यान रखें।
महत्त्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
प्रवेश परीक्षा की तारीख | घोषित की जाएगी |
परिणाम की तारीख | घोषित की सजायेगी |
रिजल्ट- आगरा यूनिवर्सिटी एडमिशन 2022 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जारी किया जाएगा।
ऐसे प्राप्त करें आगरा यूनिवर्सिटी एडमिशन 2022 का रिजल्ट
आगरा यूनिवर्सिटी एडमिशन 2022 के लिए छात्रों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी। प्रवेश परीक्षा होने के कुछ समय बाद ही छात्रों का रिजल्ट जारी किया जाएगा। हम आपको बता दें कि छात्र दो तरीकों से अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। छात्र आगरा यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। हम यहां छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट प्राप्त करने के कुछ आसान से स्टेप्स बता रहे हैं जिसकी मदद से छात्र आसानी से अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। आगरा यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2022 प्राप्त करने के लिए आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- रिजल्ट प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज खुलने के बाद आपको ऊपर की ओर Academics & Research के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- परिणाम पेज पर आपको सबसे ऊपर Academics का ऑप्शन दिखेगा, उसे क्लिक कर दें।
- अब आपको Admissions के ऑप्शन को क्लिक करना होगा।
- अब जो पेज खुलेगा उसे नीचे की ओर स्क्रोल करने के बाद आपको Result के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- परिणाम पेज पर आपको मांगी गई जानकारी जैसे- अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरना होगा।
- मांगी गई जानकारी भरें और Result के ऑप्शन को क्लिक कर दें।

- क्लिक करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।
- अब छात्र अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें।
- साथ ही भविष्य की सुरक्षा के लिए उसका एक प्रिंट जरूर निकाल लें।
आगरा यूनिवर्सिटी एडमिशन 2022 काउंसलिंग
जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। काउंसलिंग का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी द्वारा ही किया जाएगा। काउंसलिंग के दौरान छात्रों को अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आने होंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया केवल चुने गए छात्रों के लिए होगी। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य है। अगर छात्र काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग नहीं लेते हैं तो उन्हें एडमिशन नहीं दिया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया तीन या चार दौर में पूरी की जाएगी।
आगरा यूनिवर्सिटी
डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी को आगरा यूनिवर्सिटी के नाम से भी जाना जाता है। आगरा यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक नगर आगरा के सबसे प्राचीन संस्थानों में से एक है। आगरा यूनिवर्सिटी में हॉस्टल, जिम, लाइब्रेरी, स्पोर्टस, कैफेटेरिया, ऑडिटोरियम, मेडिकल, हॉस्पिटल, वाई फाई, गेस्ट रूम, बैंक फेसेलिटिस, स्टोर आदि सभी चीजों की सुविधा है। देश की सभी जगहों से छात्र आगरा यूनिवर्सिटी में आकर पढ़ाई करते हैं।