एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड 2020 – नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2020 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का AIAPGET Admit Card 2020 डाउनलोड के लिए जारी कर दिया है। वे उम्मीदवार जिन्होंने आवेदन किया था वे एआईएपीजीएटी 2020 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ntaaiapget.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट के अलावा हमारे इस पेज पर दी गयी लिंक से भी अपना ntaaiapget.nic.in 2020 admit card डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि, पासवर्ड बताना होगा। एग्जाम के दिन एग्जाम सेंटर पर आपको अपना एडमिट कार्ड लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को एग्जाम में एंट्री नहीं दी जाएगी। AIAPGET 2020 Admit Card के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप यह लेख पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : AIAPGET Admit Card 2020 डाउनलोड के लिए जारी, 28 सितम्बर 2020 को होगी परीक्षा।
एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड 2020 (AIAPGET Admit Card 2020)
उम्मीदवारों को बता दें कि एआईएपीजीईटी 2020 एडमिट कार्ड पर एग्जाम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी जाती है जैसे एग्जाम डेट, एग्जाम टाइम, एग्जाम सेंटर आदि। एडमिट कार्ड पर उम्मीदवारों को अपना पासपोर्ट साइज फोटो भी लगाना होगा। एआईएपीजीईटी 2020 एग्जाम सेंटर पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ अपना एक आईडी प्रूफ भी लेकर जाना होगा। एआईएपीजीईटी 2020 एडमिट कार्ड संबंधित जरूरी तारीखें नीचे टेबल से देखें।
कार्यक्रम | तारीखें |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 21 सितम्बर 2020 |
परीक्षा का तारीख | 28 सितम्बर 2020 |
एडमिट कार्ड – एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड 2020 यहाँ से डाउनलोड करें।
एआईएपीजीईटी 2020 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2020 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने होंगे। ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स आप नीचे से जान सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले इस पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट का लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड, जन्मतिथि बतानी होगी।
- लॉगिन डिटेल्स पूरी होने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- डिटेल्स सही होने पर आपका एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा।
- उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
- आपको एडमिट कार्ड पर अपनी एक फोटो भी लगानी होगी।
एआईएपीजीईटी 2020 एडमिट कार्ड पर जरूरी जानकारी
उम्मीदवारों को बता दें कि एआईएपीजीएटी एडमिट कार्ड 2020 पर परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई होगी जैसे-
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- एग्जाम डेट
- एग्जाम टाइम
- एग्जाम सेंटर
एआईएपीजीईटी 2020 एडमिट कार्ड और जरूरी डॉक्यूमेंट्स
सभी उम्मीदवारों को एग्जाम के दिन एग्जामिनेशन सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी लेकर जानें होंगे।
- एडमिट कार्ड की प्रिंटआउट कॉपी (2)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- एक वेलिड फोटो आईटी प्रूफ (आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट)
एआईएपीजीईटी 2020 एग्जाम पेटर्न
ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2020 एग्जाम पेटर्न की जानकारी नीचे से प्राप्त करें।
- एग्जाम टाइप – कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी)
- कुल प्रश्न – 100
- कुल अंक – 100
- कुल समय – 1 घंटा 30 मिनट (90 मिनट)
- मार्किंग स्कीम – प्रत्येक सही उत्तर पर (+1) अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर पर (-0.25) अंक काटे जाएंगे।
एआईएपीजीईटी 2020 सेंटर
उम्मीदवारों को बता दें कि ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2020 परीक्षा का आयोजन कुल 20 सेंटरों पर करवाया जा सकता है जिनकी सूची दी गई है-
- अहमदाबाद
- बैंगलोर
- भोपाल
- भुवनेश्वर
- चेन्नई
- देहरादून
- दिल्ली एनसीआर
- रायपुर
- गुवहाटी
- हैदराबाद
- जयपुर
- कोच्चि
- कलकत्ता
- लखनऊ
- मुंबई
- नागपुर
- पटना
- पुणे
- रायपुर
- तिरुवनंथपुरम
एआईएपीजीईटी 2020 आंसर की
परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को आंसर की जारी होने का इंतजार रहता है। आंसर की का उपयोग करके उम्मीदवार अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। इसके अलावा आंसर की से उम्मीदवार यह भी पता कर सकते हैं कि उन्होंने परीक्षा में कितने सही उत्तर दिए हैं और कितने गलत। उम्मीदवारों को बता दें कि एआईएपीजीईटी 2020 आंसर की एनटीए द्वारा परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिनों बाद कर दी जाएगी। एआईएपीजीईटी 2020 परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल 2019 को किया जाना था जिसे कोरोना के कारण स्थगित कर दिया गया था, परीक्षा की नयी तिथि 28 सितम्बर 2020 निर्धारित की गयी है। परीक्षा की आधिकारिक आंसर की आप हमारे पेज से भी डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की जारी होने पर आपको अपडेट कर दिया जाएगा।
Discussion about this post