ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन का आयोजन दो स्टेज में करवाया जाता है। स्टेज 1 में गेट (जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट) और स्टेज 2 में केट (क्रिएटिव एप्टिट्यूड टेस्ट)। गेट की परीक्षा सभी उम्मीदवारों को देनी होती है और केट परीक्षा केवल अंडर ग्रेजुएट उम्मीदवारों को देनी होती है। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल होंगे उन उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा समाप्त होने के बाद एआईईईडी 2022 रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन 2022 रिजल्ट की घोषणा आर्च एकेडमी द्वारा की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट http://www.aieed.com पर ऑनलाइन देख सकेंगे। ऐसा अनुमान है कि सभी उम्मीदवारों के रिजल्ट आर्च एकेडमी द्वारा एसएमएस के माध्यम से भी भेजे जाएंगे। उम्मीदवार वहां से भी अपने रिजल्ट के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रिजल्ट की जानकारी उम्मीदवारों को उनकी ई-मेल पर दे दी जाएगी। अगर आप AIEED 2022 रिजल्ट के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन रिजल्ट 2022
उम्मीदवारों को बता दें कि ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन 2022 रिजल्ट जारी होने के बाद आप अपने परिणामों की जानकारी हमारे इस पेज से भी प्राप्त कर सकते हैं। एआईईईडी रिजल्ट 2022 घोषित होने की अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है लेकिन जानकारी के मुताबिक सभी उम्मीदवारों के रिजल्ट और स्कोर कार्ड लिखित परीक्षा समाप्त होने के सात दिनों के बाद जारी कर दिए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने पर उसका लिंक इस पेज पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। एआईईईडी रिजल्ट 2022 के आधार पर ही उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर भेजे जाएंगे। ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन 2022 रिजल्ट की जरूरी तारीखों के बारे में अपडेट नीचे बनीं टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
महत्त्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
परीक्षा की तारीख | 05 से 15 जनवरी 2022 |
रिजल्ट की तारीख | घोषित होगी |
रिजल्ट – ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन 2022 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.aieed.com पर जारी होंगे।
ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन 2022 रिजल्ट कैसे देखें
एआईईईडी रिजल्ट 2022 की घोषणा आर्च एकेडमी ऑफ डिजाइन एंड बिजनेस द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन की जाएगी। आप हमारे इस पेज से ऑनलाइन रिजल्ट देखने के स्टेप्स भी जान सकते हैं। AIEED 2022 ऑनलाइन रिजल्ट देखने के स्टेप्स नीचे से पढ़ें।
- सबसे पहले आपको इस पेज पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर जाना होगा।
- रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करने के बाद ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन की आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- होम पेज पर आपको एआईईईडी लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद लॉगिन विंडो का दूसरा पेज खुल जाएगा।
- उस पेज पर आपको अपनी आईडी और पासवर्ड बताकर पेज को लॉगिन करना होगा।
- जानकारी सही होने पर आपका पेज लॉगिन हो जाएगा और आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- रिजल्ट जारी होने पर उसे डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।
- रिजल्ट पर कुछ जरूरी जानकारी दी गई होती है जैसे – उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आईडी, कुल अंक आदि।
- रिजल्ट जारी होने के बाद जो उम्मीदवार परीक्षा में पास हो जाएंगे उन उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
आर्च एकेडमी ऑफ डिजाइन एंड बिजनेस 2022 एडमिशन प्रोसेस
आर्च एकेडमी ऑफ डिजाइन एंड बिजनेज में उम्मीदवारों का फाइनल सिलेक्शन मेरिट के आधार पर होता है। जो उम्मीदवार फाइनल सिलेक्शन में पास हो जाते हैं वो आर्च एकेडमी ऑफ डिजाइन एंड बिजनेज में अंडर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन डिजाइनिंग कोर्स में एडमिशन हासिल कर लेते हैं। उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट कुछ विशेष बातों को ध्यान में रखकर बनाई जाती है, जैसे –
- उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता
- ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन 2022 रिजल्ट
- इंटरव्यू और पोर्टफोलियो में परफॉर्मेंस
आर्च एकेडमी ऑफ डिजाइन एंड बिजनेस 2022 स्कॉलरशिप
आर्च एकेडमी ऑफ डिजाइन एंड बिजनेस में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों को स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाती है। स्कॉलरशिप देने के लिए कॉलेज ने कुछ मानदंड तय किये हुए हैं। स्कॉलरशिप केवल उन स्टूडेंटस को दी जाती है जो कॉलेज द्वारा तय मानदंडों को पूरा करते हों। स्कॉलरशिप पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाती है। कॉलेज द्वारा तय किये गये स्कॉलरशिप मानदंड कुछ इस प्रकार हैं-
- ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन 2022 रिजल्ट
- क्वालिफिकेशन
- इंटरव्यू + पोर्टफोलियो
- परिवार की आय
- सर्विसमेन
- क्राफ्टमेन या आर्टिसन
आर्च कॉलेज ऑफ डिजाइन एंड बिजनेस (ARCH)
आर्च कॉलेज ऑफ डिजाइन एंड बिजनेस को आर्च एकेडमी ऑफ डिजाइन एंड बिजनेस के नाम से भी जाना जाता है। इसकी स्थापना सन 2000 में हुई थी। आर्च एकेडमी का केंप्स जयपुर, राजस्थान में स्थित है। आर्च कॉलेज एक डिजाइनिंग कॉलेज है जो यूजी और पीजी के अंतर्गत अलग अलग डिजाइनिंग कोर्स जैसे फैशन, इंटिरियर, प्रोडक्ट, ग्राफिक डिजाइन और बिजनेस मैनेजमेंट उपलब्ध करवाता है। आर्च कॉलेज डिजाइनिंग कोर्स में एडमिशन लेने के लिए नेशनल लेवल पर AIEED (ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन) का आयोजन करता है। पिछले 19 सालों में आर्च कॉलेज से लगभग 6000 से ज्यादा स्टूडेंट क्वाइफाइड हो चुके हैं। यह कॉलेज अपने स्टूडेंटस को स्कॉलरशिप की सुविधा के साथ साथ 100% प्लेसमेंट की सुविधा भी प्रदान करता है।