उम्मीदवार जो भी एम्स में भर्ती होने का सपना देख रहें हैं, वो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। एम्स जोधपुर के लिए प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफ़ेसर और असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के लिए भर्ती निकाली गई है। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस, जोधपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत स्थापित किया गया है। एम्स हॉस्पिटल जोधपुर में इच्छुक उम्मीदवार एम्स भर्ती 2018 के लिए आवेदन कर सकते हैं। एम्स नौकरी रिक्ति के लिए कुल 103 पदों पर भर्ती निकली है। एम्स भर्ती 2018 के लिए उम्मीदवार 06 अक्टूबर 2018 से आवेदन कर सकते हैं। एम्स जोधपुर राजस्थान में आवेदन करने की अंतिम तिथि विज्ञापन के रोजगार समाचार में छपने के 30 दिन बाद तक है। एम्स भर्ती 2018 के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन किया जाएगा। आवेदन केवल एम्स जोधपुर राजस्थान की आधिकारिक साइट http://www.aiimsjodhpur.edu.in. से ही किया जा सकता है। एम्स भर्ती 2018 से जुड़ी सारी जानकारी के लिए उम्मीदवार इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
एम्स भर्ती 2018 (AIIMS RECRUITMENT 2018)
एम्स जैसे संस्थान में काम करना हर किसी का सपना होता है। जो भी उम्मीदवार एम्स भर्ती 2018 के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें बता दें कि वे पहले अपना पात्रता मापदंड जरूर जाँच लें। एम्स भर्ती 2018 के लिए 06 अक्टूबर 2018 से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार एम्स हॉस्पिटल जोधपुर राजस्थान में आवेदन से पहले अपना पात्रतामापदंड, आयु सीमा, वेतन आदि की जानकारी ले लें। अगर आप सारे जोधपुर एम्स भर्ती 2018 के सारे पात्रता मापदंडो को पूरा करते हों तभी आवेदन करें। अन्यथा उम्मीदवारों का एम्स जोधपुर राजस्थान में आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। एम्स भर्ती 2018 के लिए आवेदन करते समय सारी जानकारी सही भरें। एम्स भर्ती 2018 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियों को नीचे तालिका में दी जा रही है।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
आवेदन पत्र शुरू होने की तिथि | 06 अक्टूबर 2018 |
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि | विज्ञापन रोजगार समाचार में छपने के 30 दिन बाद तक |
साक्षत्कार की तिथि | घोषित की जाएगी |
परिणाम | घोषित की जाएगी |
एम्स भर्ती 2018 रिक्ति विवरण
-
- पदों के नाम – प्रोफेसर / एडिशनल प्रोफेसर / एसोसिएट प्रोफेसर /असिस्टेंट प्रोफेसर
- कुल पदों की संख्या – 103
क्रमांक | विभाग के नाम | प्रोफ़ेसर | एडिशनल प्रोफेसर | एसोसिएट प्रोफेसर | असिस्टेंट प्रोफेसर |
1. | अनेस्थेसिओलॉजी और क्रिटिकल केयर | 1 | 1 | 1 | – |
2. | एनाटॉमी | – | 1 | 1 | 1 |
3. | बायोकेमिस्ट्री | – | – | – | 1 |
4. | बर्न और प्लस्टिक सर्जरी | – | – | 3 | 1 |
5. | कार्डियोलॉजी | – | – | – | 1 |
6. | कार्डिओथोरकिक सर्जरी | 1 | 1 | 4 | 1 |
7. | कम्युनिटी और परिवार औषधि | – | 1 | – | – |
8. | डर्मेटोलॉजी,वेनेरेकोलोजी और लेप्रोलॉजी | – | 1 | – | – |
9. | डायग्नोस्टिक और इंटरवेंशनल रेडियोलोजी | 1 | 1 | 2 | 2 |
10. | एण्ड्रोक्रिनोलॉजी और मेटाबॉलिज़्म | 1 | – | – | – |
11. | फॉरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिओलॉजी | 1 | – | – | – |
12. | गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजी | 1 | 1 | – | – |
13. | जनरल मेडिसिन | 1 | – | 1 | 2 |
14. | जनरल सर्जरी | 1 | 1 | 3 | – |
15. | हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन | – | – | 1 | – |
16. | माइक्रोबायोलॉजी | 1 | 2 | – | 1 |
17. | मेडिकल ऑन्कोलॉजी/ हेमाटोलॉजी | 2 | 2 | 1 | – |
18. | न्यूरोसर्जरी | – | – | 3 | 1 |
19. | नोनाटोलॉजी | 1 | 1 | 1 | – |
20. | नेफ्रोलॉजी | 1 | – | 1 | – |
21. | न्यूरोलॉजी | – | 1 | – | – |
22. | ऑब्सटेट्रिक्स और गिनैकलॉगी | – | – | – | 1 |
23. | ऑर्थोपेडिक्स | 1 | 1 | 1 | – |
24. | ओफ्थल्मोलॉजी | 1 | 2 | – | – |
25. | पेडियाट्रिक्स सर्जरी | – | 1 | 1 | 1 |
26. | पेडियाट्रिक्स | 1 | – | – | 1 |
27. | पैथोलॉजी | 1 | 3 | – | – |
28. | फार्मालॉजी | – | 1 | – | 1 |
29. | फिजियोलॉजी | 1 | – | 1 | 1 |
30. | साइकाइट्री | – | – | – | 1 |
31. | रेडियोथेरेपी | – | 1 | 1 | – |
32. | सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी | 1 | 1 | 3 | – |
33. | सर्जिकल ऑन्कोलॉजी | 1 | – | 3 | – |
34. | ट्रांसफूसिन मेडिसिन और ब्लड बैंक | – | 1 | 1 | – |
35. | यूरोलॉजी | 1 | 1 | 2 | 2 |
36. | # ट्रामा और इमरजेंसी | – | – | – | 2 |
# केवल ओबीसी उम्मीदवारों के लिए।
वेतन
- प्रोफ़ेसर – एंट्री लेवल पे मैट्रिक्स 14 ए (बेसिक 1,68,900) सारे अलाउंस के साथ(एनपीए केवल मेडिकली योग्यता उम्मीदवारों के लिए)
- एडिशनल प्रोफेसर – एंट्री लेवल पे मैट्रिक्स 13-ए2+ (बेसिक 1,48 ,200) सारे अलाउंस के साथ(एनपीए केवल मेडिकली योग्यता उम्मीदवारों के लिए)
- एसोसिएट प्रोफ़ेसर – एंट्री लेवल पे मैट्रिक्स 13-ए1+ (बेसिक 1,38 ,300) सारे अलाउंस के साथ(एनपीए केवल मेडिकली योग्यता उम्मीदवारों के लिए)
- असिस्टेंट प्रोफेसर – एंट्री लेवल पे मैट्रिक्स 12(बेसिक 1,01 ,500) सारे अलाउंस के साथ(एनपीए केवल मेडिकली योग्यता उम्मीदवारों के लिए) 3 साल बाद असिस्टेंट प्रोफेसर को लेवल पे मैट्रिक्स 13(बेसिक 1,23,100) हो जायेगा।
एम्स भर्ती 2018 पात्रता मापदंड
जो भी उम्मीदवार एम्स हॉस्पिटल जोधपुर राजस्थान भर्ती के किसी भी पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके पास न्यूनतम स्नातकोत्तर की डिग्री होना अनिवार्य है । एम्स भर्ती 2018 में अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग पात्रता मापदंड की मांग की गई है। हर एक पद के लिए उम्मीदवारों के पास अनुभव होना भी अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं।
[googleapps domain=”drive” dir=”file/d/18qbuLg0if0i3M9YcnLn4VjQjmD60yRLl/preview” query=”” width=”100%” height=”480″ /]
आयु सीमा
- प्रोफेसर/ एडिशनल प्रोफेसर के लिए आयु 58 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए।
- एसोसिएट प्रोफेसर/ असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए।
- आयु की गणना आवेदन करने की अंतिम तिथि से गिना जायेगा।
- एससी /एसटी उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- ओबीसी उम्मीदवारों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- पीडब्लूडी उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- सरकारी कर्मचारियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
एम्स भर्ती 2018 आवेदन पत्र
एम्स भर्ती 2018 के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार जोधपुर एम्स भर्ती 2018 के लिए 06 अक्टूबर 2018 से आवेदन कर सकते हैं। एम्स भर्ती 2018 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि विज्ञापन के रोजगार समाचार में छपने के 30 दिन बाद तक है। आवेदन केवल एम्स हॉस्पिटल जोधपुर की आधिकारिक साइट से किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर दें।
आवेदन पत्र – यहां से देखें।
आधिकारिक साइट –www.aiimsjodhpur.edu.in/facultyrecruitment.php.
आवेदन पत्र शुल्क
- अनारक्षित /ओबीसी उम्मीदवारों को 3,000 रु. आवेदन शुल्क देना होगा।
- एससी / एसटी उम्मीदवारों को 1,000रु. आवेदन शुल्क देना होगा।
- पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
- आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जाएगा।
- एक बार जमा हुए फीस को वापस नहीं किया जाएगा
एम्स भर्ती 2018 साक्षात्कार
उम्मीदवारों को बता दें कि एम्स भर्ती 2018 के लिए उम्मीदवारों का व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार में मिले अंको के आधार पर उम्मीदवारों को एम्स भर्ती 2018 के लिए चयन किया जाएगा। जोधपुर एम्स भर्ती 2018 साक्षात्कार के लिए अभी कोई तिथि जारी नहीं की गई है। जैसे ही एम्स भर्ती 2018 साक्षात्कार के लिए तिथि आधिकारिक साइट पर जारी की जाएगी हमारे पेज पर उसकी जानकरी दे दी जाएगी। एम्स हॉस्पिटल जोधपुर में साक्षात्कार के समय उम्मीदवारों को मूल दस्तावेज़ों के साथ उपस्थित होना होगा। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हम अपने पेज पर साक्षात्कार की तिथि भी अपडेट कर देंगे। उम्मीदवार यहां से भी जानकारी ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार एम्स जोधपुर के आधिकारिक साइट से भी जानकरी प्राप्त कर सकते हैं।
- व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों 60 % अंक लाना अनिवार्य है।
- व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 55 % % अंक लाना अनिवार्य है।
- व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 50 % अंक लाना अनिवार्य है।
एम्स भर्ती 2018 परिणाम
एम्स भर्ती 2018 के लिए साक्षात्कार के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। परिणाम घोषित करने के लिए अभी कोई तिथि जारी नहीं की गई है। जैसे कि एम्स हॉस्पिटल जोधपुर राजस्थान के आधिकारिक साइट पर परिणाम घोषित होने की तिथि जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को हमारे पेज पर सूचित कर दिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।
अधिसूचना यहां से देखें।