एआईएल एलईटी 2020 – आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ (AIL) द्वारा लॉ एंट्रेंस टेस्ट (LET) का आयोजन करवाया जाता है। इसके लिए आवेदन एक बार फिर से शुरू किये गए हैं। इसके साथ ही एलएलएम प्रोग्राम के लिए भी आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। बता दें की एआईएल एलईटी 2020 की परीक्षा तारीख भी कोविद 19 वायरस के कारण आगे बढ़ा दी गयी है। एआईएल एलईटी एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 5 साल बी.ए. एलएलबी और 1 साल एलएलएम प्रोग्राम में एडमिशन के लिए करवाया जाता है। आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ मोहाली, पंजाब स्थित है। AIL LET एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन लॉ कोर्स मेंं एडमिशन के लिए हर साल करवाया जाता है। जो छात्र ऑर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं उन्हें एंट्रेंस टेस्ट पास करना होगा। एआईएल एलईटी 2020 एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने के लिए आपको पहले अपना आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट ail.ac.in पर जारी किए गए हैं। AIL LET 2020 की अधिक जानकारी के लिए इस पेज को पूरा पढ़ें।
एआईएल एलईटी 2020
छात्रों को बता दें कि आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ पंजाब के मोहाली में स्थित है। इस विश्वविद्यालय को BCI (बार कॉउंसिल ऑफ़ इंडिया) से मान्यता प्राप्त है और यह विश्वविद्यालय पंजाबी विश्वविद्यालय से भी सम्बन्ध रखता है। इस विश्वविद्यालय में बीएएलएलबी में 80 सीटें और एलएलएम में 15 सीटें हैं। प्रति वर्ष हज़ारों छात्र एआईएल की प्रवेश परीक्षा में भाग लेते। एआईएल दो कोर्स को संचालित करता है। एक कोर्स बीएएलएलबी जो 5 वर्ष का कोर्स है और दूसरा एलएलएम जो 1 वर्ष का कोर्स है। छात्र एआईएल से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी नीचे दी गई टेबल को देखकर प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
बी.ए. एलएलबी कोर्स
कार्यक्रम | तारीखें |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 01 जून 2020 |
आवेदन की अंतिम तारीख | 22 जून 2020 |
लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तारीख | 25 जून 2020 |
पुनः आवेदन शुरू होने की तिथि | 21 जुलाई 2020 |
पुनः आवेदन खत्म होने की तिथि | 31 जुलाई 2020 |
एडमिट कार्ड जारी होने तारीख | |
परीक्षा की तारीख | |
परिणाम जारी होने की तारीख | |
पहली कॉउंसलिंग एवं एडमिशन की तारीख | |
छात्रों की रिपोर्टिंग की तारीख | |
दूसरी कॉउंसलिंग एवं एडमिशन की तारीख |
एलएलएम कोर्स
कार्यक्रम | तारीखें |
आवेदन की पहली तारीख | जारी |
आवेदन की आखिरी तारीख | 28 अगस्त 2020 |
लेट फीस के साथ आवेदन की आखिरी तारीख | |
आवेदन पत्र में सुधार करने की तारीख | |
एडमिट कार्ड जारी होने तारीख | |
परीक्षा की तारीख | |
रिजल्ट घोषित होने की तारीख | |
काउंसलिंग की तारीख |
एआईएल एलईटी 2020 योग्यता मापदंड
उम्मीदवार अपना आवेदन करने से पहले नीचे दी गई योग्यता मापदंडों को अवश्य चेक कर लें जैसेः-
- बीएएलएलबी में एडमिशन लेने के लिए छात्र ने कम से कम 10+2 की परीक्षा 45% अंको के साथ पास की हो।
- जो छात्र इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में भाग ले रहे हैं वे छात्र भी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
- एलएलएम कोर्स करने के लिए छात्र ने कम से कम एलएलबी या बीएएलएलबी का कोर्स किया हो।
- छात्र ने यह डिग्री 55% अंको के साथ पास किया हो।
एआईएल एलईटी 2020 आवेदन पत्र
जो छात्र लॉ में अपना करियर बनाना चाहते हैं वे छात्र एआईएल में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया अप्रैल 2020 से शुरू की जाएगी। अगर उम्मीदवार अंतिम तारीख तक आवेदन नहीं पूरा कर पाते हैं तो वे लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं। छात्र आवेदन पत्र भरने के बाद आवेदन फीस जरूर भरें नहीं तो उनका आवेदन पूर्ण नहीं माना जायेगा। जो छात्र आवेदन करेंगे उन्हें अपने आवेदन पत्र के साथ कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी।
आवेदन पत्र –
- एआईएल एलईटी 2020 के लिए आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
- एआईएल एलईटी 2020 एलएलएम के लिए आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन शुल्क
- उम्मीदवारों को 3000/- रु. आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
- लेट फीस के साथ 3000/- रु. + 1000/- रु. जमा करने होंगे।
एआईएल एलईटी 2020 एडमिट कार्ड
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिन छात्रों ने पूरी जानकारी और आवेदन फीस सहित आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की होगी उन छात्रों को एआईएल एलईटी की ओर से एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे साथ ही छात्र हमारे पेज से भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। छात्र ध्यान रखें कि वे जब प्रवेश परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पर जाएँ तो अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएँ नहीं तो उन्हें परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी और ऐसे छात्र परीक्षा देने से वंचित रह जायेंगे।
एआईएल एलईटी 2020 एग्जाम पैटर्न
उम्मीदवार नीचे से AIL LET 2020 एग्जाम पैटर्न की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जैसेः-
बी.ए. एलएलबी
- कुल प्रश्न – 200
- कुल अंक – 200
- कुल समय – 2 घंटे
- लैंग्वेज – इंग्लिश
- मार्किम स्कीम – प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नही है।
- कुल सेक्शन – 4
- मेंटल एबिलिटी
- जनरल नॉलेज एंड करेंट अफेयर्स
- लॉ एप्टिट्यूड
- जनरल इंग्लिश
एआईएल एलईटी 2020 एग्जाम सेंटर
आगरा | गुरुग्राम | मेरठ |
अहमदाबाद | गुवाहाटी | मुंबई |
अहमदनगर | ग्वालियर | नागपुर |
इलाहाबाद | हमीरपुर | नोएडा |
अंबाला | हिसार | पठानकोट |
अमृतसर | हैदराबाद/सिंकद्राबाद | पटना |
बैंगलोर | इंदौर | पुणे |
बरेली | ईटानगर | रायपुर |
भटिंडा | जबलपुर | रांची |
भोपाल | जयपुर | शिमला |
भुवनेश्वर | जालंधर | सिलीगुड़ी |
बीकानेर | जम्मू | श्रीनगर |
चंडीगढ़ | झाँसी | तिरुवनंतपुरम |
चेन्नई | जोधपुर | बड़ौदरा |
देहरादून | कोलकाता | वाराणसी |
दिल्ली | कोटा | विशाखापट्नम |
गंगटोक | लखनऊ |
एआईएल एलईटी 2020 रिजल्ट
प्रवेश परीक्षा संपन्न होने के बाद एआईएल की ओर से छात्रों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। छात्र परिणाम एआईएल की ऑफिसियल वेबसाइट से प्राप्त कर सकेगें। परिणाम में अगर दो छात्रों को समान अंक प्राप्त होंगे तो ऐसे छात्रों का चयन उनकी योग्यता की अनुसार किया जायेगा। परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को कॉउंसलिंग राउंड से गुजरना होगा। कॉउंसलिंग राउंड में सफल छात्रों को प्रवेश प्रदान किया जायेगा। छात्रों को बता दें कि प्रवेश परीक्षा के परिणाम 15 सितम्बर 2020 को जारी किये जायेंगे।
एआईएल एलईटी 2020 काउंसलिंग
परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को कॉउंसलिंग राउंड से गुजरना होगा। छात्र ध्यान रखे कि जो छात्र परिणाम में सफल रहे हैं और वो अगर कॉउंसलिंग राउंड में उपस्थित नहीं हो पाए तो ऐसे छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जायेगा। कॉउंसलिंग राउंड में छात्रों को निम्न डॉक्यूमेंट उपस्थित करने होंगे – 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र, माता या पिता के द्वारा एक शपथ पत्र आदि महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करने होंगे। कॉउंसलिंग राउंड दो चरणों में पूरा किया जायेगा। जो छात्र कॉउंसलिंग राउंड में सफल रहेंगे उनको विश्वविद्यालय में प्रवेश दिया जायेगा।
कोर्स
- बीएएलएलबी – 5 वर्षीय
- एलएलएम – 1 वर्षीय
सीटें
- बी.ए. एलएलबी
- 80 सीटें
- बी.ए. एलएलएम
- 15 सीटें
फीस

आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ (AIL)
आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ भारत के पंजाब राज्य के मोहाली में स्थित है। यह विश्विद्यालय भारतीय सेना द्वारा आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) के अंतर्गत वर्ष 1999 में स्थापित किया गया। यह एक निजी मान्यता प्राप्त संस्थान है। यह स्थाई रूप से पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला से सम्बद्ध है। इस विश्वविद्यालय को 2003 में मोहाली के सेक्टर 68 में स्थनांतरित कर दिया गया। 1 दिसंबर 2003 को मोहाली परिसर का उद्घाटन भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ एपीजी अब्दुल कलाम ने किया।
आधिकारिक वेबसाइट – ail.ac.in
AIL LET 2020 की अधिक जानकारी के लिए ब्रॉशर यहाँ से प्राप्त करें।
Discussion about this post