एआईएलईटी रिजल्ट 2022 : नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली की ओर से ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2022 का आयोजन 01 मई 2022 को किया जायेगा। परीक्षा संपन्न होने के बाद AILET Result 2022 जारी कर दिया जायेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट nludelhi.ac.in पर जारी किया जायेगा जहाँ से आप अपना परिणाम जाँच सकेंगे। इसके साथ ही रिजल्ट जारी होने पर आप इस पेज पर दी गयी लिंक के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकेंगे। AILET Result 2022 की अधिक जानकारी के लिए इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : एआईएलईटी 2022 परीक्षा संपन्न होने के कुछ दिन बाद जारी होगा रिजल्ट।
एआईएलईटी रिजल्ट 2022 | AILET Result 2022
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट 2022 जारी होने के बाद मेरिट लिस्ट में आए नाम के आधार पर लॉ कॉलेज निर्धारित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को तय तिथियों में अलॉटेड संस्थान में प्रवेश के लिए रिपोर्ट करके प्रवेश प्राप्त करना होगा। एआईएलईटी रिजल्ट 2022 से जुड़ी जरुरी तारीखों के बारे में जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्तवपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
बी.ए एलएलबी कोर्स के रिजल्ट जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
पहली एडमिशन लिस्ट जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
एलएलएम का रिजल्ट जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
पीएचडी का रिजल्ट जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट – ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट 2022 ऑफिसियल वेबसाइट nludelhi.ac.in पर होंगे जारी।
एआईएलईटी रिजल्ट 2022 कैसे देखें
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट 2022 जारी होने पर उम्मीदवारों को सूचित कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने पर उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके आगे के स्टेप्स की जानकारी उम्मीदवार नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
- ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट 202२ देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- वहां पर उम्मीदवारों को ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट 2022 का लिंक दिखाई देगा।
- उम्मीदवारों को उस लिंक पर क्लिक करना है।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों के सामने एक पीडीएफ खुल जाएगी।
- उस पीडीएफ में उम्मीदवारों के नाम होंगे जो ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2022 में पास हो गए हैं।
एआईएलईटी कटऑफ 2022
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली द्वारा कटऑफ अंक निर्धारित किये जाएंगे जिसके लिए उम्मीदवारों को एआईएलईटी एंट्रेंस टेस्ट पास करने के लिए कटऑफ अंक के बराबर या उसके अधिक मार्क्स लाने होंगे। कटऑफ अंक के आधार पर ही उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। रिजल्ट की घोषणा होने से पहले ही कटऑफ लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
एआईएलईटी 2022 कोर्स सीट
वर्ग | बीए एलएलबी | एलएलएम |
सामान्य वर्ग | 52 | 25 |
एससी | 11 | 06 |
एससी | 05 | 03 |
पीडब्लूडी | 02 | 01 |
विदेशी छात्र | 10 | 05 |
कश्मीरी | 01 | – |
जम्मू कश्मीर के निवासी | 02 | – |
कुल | 83 | 40 |
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET)
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट लॉ यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए आयोजित किया जाता है। जो उम्मीदवार लॉ यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं वो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं। यह परीक्षा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के द्वारा आयोजित की जाती है। इस प्रवेश परीक्षा को देने से उम्मीदवार ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, पीएचडी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। लॉ कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवारों को इस प्रवेश परीक्षा में पास होना जरुरी है। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाती है जिसके आधार पर उम्मीदवारों को एडमिशन दिया जाता है।