एम्स टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन का आयोजन 14 फरवरी 2021 को किया जायेगा। लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड 10 फरवरी 2021 को जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से एटीएमए की ऑफिसियल वेबसाइट atmaaims.com पर जारी किये गए हैं। उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या हमारे पेज पर नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करके ATMA 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ATMA 2021 February Admit Card से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
एम्स टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन एडमिट कार्ड 2021
एटीएमए फरवरी 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पीआईडी एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा। उम्मीदवार परीक्षा के समय केंद्र पर एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएँ, एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अब 14 फरवरी 2021 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। एम्स टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन फरवरी 2021 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
कार्यक्रम | ATMA February 2021 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 10 फरवरी 2021-जारी |
परीक्षा की तारीख | 14 फरवरी 2021 |
एडमिट कार्ड – ATMA फरवरी 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
एम्स टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2021 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
हमनें आपकी सुविधा के लिए एटीएमए एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए कुछ जरूरी स्टेप्स बताए हुए हैं। आप इन स्टेप्स को फॉलो कर अपने एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन खत्म होने के बाद आप अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- सबसे पहले आपको इस पेज पर दिए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करने के बाद एम्स टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन की आधिकारिक वेबसाइट का नया लॉगिन विंडो पेज ओपन हो जाएगा।
- अब आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के लिए आपको इस पेज पर मांगी गई सभी जानकारी जैसे एग्जाम, आईडी और पासवर्ड बताना होगा।
- इसके बाद आपको लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा।
- जानकारी सही होने पर आपका पेज लॉगिन हो जाएगा और आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
- एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़ी सभी जरुरी जानकारी दी गई होती है जैसे – उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा सेंटर, परीक्षा की तारीख, जरूरी दिशा निर्देश आदि।
- उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन परीक्षा सेंटर पर लेकर जाना न भूलें।
- एडमिट कार्ड की कॉपी के साथ आपको कुछ जरूरी दस्तावेज भी अपने साथ लेकर जानें होंगे-
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म की कॉपी
- एक वेलिड फोटो आईडी प्रूफ जैसे (वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, कॉलेज आईडी, पासपोर्ट आदि)
एम्स टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2021 एग्जाम पेटर्न
- एग्जाम मोड – ऑनलाइन टेस्ट
- कुल प्रश्न – 180
- कुल समय – 3 घंटे
- अंक योजना
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए +1 अंक दिया जाएगा।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -1/4 अंक काटे जाएंगे।
एम्स टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2021 एग्जाम सिलेबस
टोटल सेक्शन – 6
- सेक्शन 1 – एनालिटिकल रिजनिंग स्कील – 30 प्रश्न
- सेक्शन 2 – वर्बल स्कील – 30 प्रश्न
- सेक्शन 3 – क्वांटिटेटिव स्कील – 30 प्रश्न
- सेक्शन 4 – वर्बल स्कील – 30 प्रश्न
- सेक्शन 5 – एनालिटिकल रिजनिंग स्कील – 30 प्रश्न
- सेक्शन 6 – क्वांटिटेटिव स्कील – 30 प्रश्न
एम्स टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2021 एग्जाम सेंटर
ATMA 2021 एग्जाम सेंटर की लिस्ट आप नीचे से देख सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि यह अनुमान है कि इन सेंटर्स पर यह परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
अहमदाबाद, बीद, बिलासपुर, कोयम्बटूर, इंदौर, कोल्हापुर, मुंबई, थाणे, नागपुर, पटना, रांची, अमरावती, बैंगलोर, चन्द्रपुर, दिल्ली एनसीआर, जयपुर, कलकत्ता, नांदेड़, पुणे, सोलापुर, औरंगाबाद, भुवनेशवर, चेन्नई, हैदराबाद, सिकंदराबाद, जलगांव, लखनऊ, नासिक, रायपुर
एम्स टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2021 मॉक टेस्ट
उम्मीदवार एटीएमए 2021 परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए मॉक टेस्ट भी दे सकते हैं। मॉक टेस्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपकी सुविधा के लिए हमनें ATMA 2021 मॉक टेस्ट का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है। आप उस लिंक पर क्लिक करके भी मॉक टेस्ट दे सकते हैं।
- ATMA 2021 मॉक टेस्ट के लिए यहां क्लिक करें।
एम्स टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2021 रिजल्ट
एटीएमए फरवरी 2021 परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी उम्मीदवारों के ATMA 2021 रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे उन सभी उम्मीदवारों के रिजल्ट एम्स टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन द्वारा 19 फरवरी 2021 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये जाएंगे। रिजल्ट जारी होने पर आपको इसी पेज पर सूचित कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद शार्टलिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू और ग्रुप डिसक्शन के लिए बुलाया जाएगा। जो उम्मीदवार सभी प्रक्रिया में सफल रहेंगे उनको विभिन्न पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जायेगा।
आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com
Discussion about this post