ATMA 2022 रिजल्ट – एम्स टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन मई 2022 रिजल्ट 03 जून 2022 को जारी किया जायेगा। बता दें की परीक्षा का आयोजन 29 जून 2022 (दोपहर 02 बजे से सांय 5 बजे तक) को ऑनलाइन माध्यम से किया जायेगा। परीक्षा संपन्न होने के बाद अब सभी उम्मीदवारों के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com पर घोषित कर दिए जायेंगे। छात्र ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या हमारे पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक के माध्यम से रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। रिजल्ट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा। ATMA 2022 May Result से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
एम्स टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन रिजल्ट मई 2022
एटीएमए परीक्षा का आयोजन साल में पांच बार किया जाता है। मई 2022 के रिजल्ट जारी होने के बाद जो उम्मीदवार निर्धारित किये गए कटऑफ मार्क्स को प्राप्त कर लेंगे उनको ग्रुप डिसकसन एवं पर्सनल इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा। एटीएमए रिजल्ट 2022 से जुड़ी जरुरी तारीखों की जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
कार्यक्रम | ATMA May 2022 |
परीक्षा की तारीख | 29 मई 2022 |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | 03 जून 2022 |
रिजल्ट – ATMA जून 2022 रिजल्ट प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
एम्स टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2022 रिजल्ट कैसे देखें
एम्स एटीएमए 2022 रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को पढ़ सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट स्वयं ही देखने होंगे। किसी भी उम्मीदवार को AIMS ATMA 2022 रिजल्ट की हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाएगी। एटीएमए रिजल्ट 2022 देखने के स्टेप्स नीचे से पढ़ें।
- स्टेप 1 – सबसे पहले आपको इस पेज पर दिए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 2 – रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करने के बाद एम्स टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन की आधिकारिक वेबसाइट का लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- स्टेप 3 – लॉगिन करने के लिए आपको सबसे पहले परीक्षा की तारीख बतानी होगी। इसके बाद आपको अपनी पीआईडी और पासवर्ड बताना होगा।
- स्टेप 4 – जानकारी पूरी के बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 5 – लॉगिन होने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं। एटीएमए रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा।
- स्टेप 6 – उम्मीदवार अपने रिजल्ट/स्कोर कार्ड का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
ग्रुप डिस्कसन एवं पर्सनल इंटरव्यू
एम्स टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2022 संपन्न होने के बाद जो उम्मीदवार एटीएमए की ओर से निर्धारित किये गए कटऑफ मार्क्स प्राप्त करेंगे उनको ग्रुप डिस्कसन एवं पर्सनल इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा। उम्मीदवारों को इस प्रक्रिया के लिए तय तिथि एवं समय पर रिपोर्ट करना होगा, जो उम्मीदवार ग्रुप डिस्कसन एवं पर्सनल इंटरव्यू में शामिल नहीं होंगे उनका प्रवेश रद्द किया जा सकता है।
एम्स टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन (ATMA)
एम्स टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन जिसे अंग्रेजी में (AIMS Test for Managment Admissions) ATMA के नाम से जाना जाता है। यह एक प्रवेश परीक्षा जो एसोशिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल (AIMS) द्वारा हर साल आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का आयोजन साल में पांच बार (दिसंंबर, फरवरी, मई, जून और जुलाई) किया जाता है। जो उम्मीदवार पहली बार मेें यह परीक्षा पास नहीं कर पाते वो दोबारा इस परीक्षा मेें शामिल हो सकते हैं। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार एबीए, पीजीडीएम, एमसीए और एमएमएस पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करवाई जाती है। एटीएमए टेस्ट स्कोर के आधार पर पूरे भारत में लगभग 740 पोस्ट ग्रेजुएशन मैनेजमेेंट स्कूल एडमिशन उपलब्ध करवाते हैं। यह टेस्ट मिनिस्ट्री ऑफ एचआरडी, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त हैं। यह परीक्षा भारत के हर स्टेट में करवाई जाती है।
आधिकारिक वेबसाइट – atmaaims.com