Akshaya Tritiya 2021 : हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर साल बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। अक्षय तृतीया को लोग माँ लक्ष्मी की पूजा करते हैं और सोने की खरीद करते हैं। पंचांग गणना के अनुसार, चार स्वयंसिद्ध मुहूर्त हैं – चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, अक्षय तृतीया, दशहरा और दीवाली। इन तिथियों में किया गया कोई भी कार्य स्थायी और शुभ माना जाता है। अक्षय का अर्थ है, जिसका कोई क्षय न हो। अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। अक्षय तृतीया तिथि को मांगलिक और शुभ कार्यों के लिए बहुत शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया को एक सर्वव्यापी तिथि माना जाता है जिसमें कोई मुहूर्त दिखाने की आवश्यकता नहीं होती है। देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अक्षय तृतीया सबसे शुभ दिन माना जाता है। हिंदुओं के साथ-साथ यह जैनियों के लिए भी एक वार्षिक वसंत त्योहार है। यह क्षेत्रीय रूप से भारत और नेपाल में हिंदुओं और जैनियों द्वारा मनाया जाने वाला त्यौहार है। आइये Akshaya Tritiya 2021 के बारे में थोड़ी और बाते जानते हैं।
अक्षय तृतीया 2021 | Akshaya Tritiya 2021
वैसे हो अपना भारत त्यौहारों का देश है। यहाँ पर हर दिन एक न एक त्यौहार मनाये जाते हैं। Akshay Tritiya अपने आप में एक बहुत ही खास दिन है। आप इस दिन कोई भी कार्य शुरू करें वो शुभ ही होगा। इस दिन आपको किसी भी कार्य के लिए पंडित से मुहूर्त निकलाने की आवश्यकता नहीं होती है। Akshay Tritiya के दिन ही तीर्थस्थल श्री बद्रीनाथ के कपाटखोले जाते हैं। आज अपने हम इस आर्टिकल के माध्यम से हम Akshay Tritiya 2021 के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं।
अक्षय तृतीया पूजा समय
वैसे तो अक्षय तृतीया का पूरा दिन ही शुभ होता है। इस दिन आपको पंचांग देख के काम करने की ज़रुरत नहीं होती है लेकिन फिर भी हम आपको अक्षय तृतीया के विशेष मुहूर्त के बारे बता रहे हैं।
- अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त : 14 मई सुबह 05:38 से दोपहर 12:18 बजे तक अवधि- 06 घंटे 40 मिनट
- तृतीया तिथि प्रारंभ- 14 मई 2021 प्रातः 05:38 बजे से
- तृतीया तिथि समाप्त- 15 मई 2021 प्रातः 07:59 बजे
प्रमुख्य शहरों के मुहूर्त
- पुणे : 06:01 पूर्वाह्न से 12:31 पूर्वाह्न तक
- नई दिल्ली : 05:38 पूर्वाह्न से 12:18 अपराह्न
- अहमदाबाद : 05:59 पूर्वाह्न 12:36 अपराह्न
- नोएडा : 05:38 पूर्वाह्न से 12:17 अपराह्न
- गुरुग्राम : 05:38 पूर्वाह्न से 12:18 अपराह्न
- चंडीगढ़ : 05:38 पूर्वाह्न से 12:19 अपराह्न
- चेन्नई : 05:44 पूर्वाह्न से 12:05 अपराह्न
- जयपुर : 05:40 पूर्वाह्न से 12:23 अपराह्न
- हैदराबाद : 05:44 पूर्वाह्न 04 12:12 अपराह्न
- कोलकाता : 04:56 पूर्वाह्न से 15:59 अपराह्न
- मुंबई : 06:04 पूर्वाह्न से 12:35 अपराह्न
- बैंगलोर : 05:55 पूर्वाह्न से 12:16 अपराह्न
अक्षय तृतीया इतिहास और महत्व
हिंदू पौराणिक कथाओं केमानें तो अक्षय तृतीया के दिन से त्रेता युग की शुरुआत हुई थी। इसे परशुराम जयंती के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन ही भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्म भी हुआ था। परशुराम को हिंदू धर्म के लोग ब्रह्मांड का रक्षक मानते हैं। भगवान विष्णु के अवतार नर-नारायण और हयग्रीव का अवतरण भी इसी तिथि में हुआ माना जाता है।
इस दिन होने वाली एक और महत्वपूर्ण घटना की बात करें तो आज के दिन ही गंगा नदी राजा भगीरथ के कहने पर धरती पर उतरी थीं और उनके पूर्वजों को मोक्ष प्राप्त करने में मदद की थी। हिन्दू शास्त्रियों का मानना है कि इस दिन वेद व्यास ने गणेश जी को महाभारत की कथा सुनायी थी।
अखा तीज की दो अन्य कहानियां भगवान कृष्ण से सम्बंधित हैं। पहली कहानी यह है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने द्रौपदी को वनवास के समय में अक्षय पात्र दिया था। यह अक्षय पात्र एक अजेय जादुई कटोरा था जो हमेशा पांडवों की पसंद के भोजन से भरा रहता था। एक अन्य कहानी यह है कि इस दिन सुदामा अपने बचपन के मित्र कृष्ण से मिलने द्वारका गए थे और वहाँ उन्हें बहुत सारा धन प्राप्त हुआ था।
अक्षय तृतीया पर मैसेज
अक्षय तृतीया आई है,
संग अपने खुशियां लाई है,
हमने सुख-समृद्धि पाई है,
चारों ओर प्रेम की बहार छाई है।
दिल से दिल मिलाते रहिए,
हमारे घर आते-जाते रहिए,
अक्षय तृतीया का मौका है पावन,
खुशियों के गीत गाते रहिए।

कदम चूमती रहें, खुशियां आस पास घूमती रहें
धन की हो भरमार, मिले अपनों का प्यार,
ऐसा हो आपके लिए अक्षय तृतीया का त्योहार
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं।
मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसे,
हर कोई आपसे लोन लेने को तरसे,
माता रानी आपको दें इतना धन,
आप चिल्लर को तरसें।
सोने का रथ, चांदी की पालकी
बैठकर जिसमें मां लक्ष्मी हैं आई,
देने आपके परिवार को अक्षय तृतीया की बधाई।
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं।

घनर-घनर बरसे जैसे घटा,
वैसे ही हो धन की वर्षा,
मंगलमय हो यह त्यौहार,
भेंट में आएं उपहार ही उपहार,
अक्षय तृतीया की हार्दिक बधाई।