एकेयू एम.एड एडमिशन 2022 – आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी की ओर से एम.एड में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर तय तिथियों में एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। जो छात्र इस विश्वविद्यालय में एमएड पाठ्यक्रम में एडमिशन लेना चाहते हैं उनको आवेदन प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य है। छात्र आवेदन पत्र ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम दोनों ही तरीकों से भर सकेंगे। छात्र आवेदन पत्र भरने से पहले विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित योग्यता एवं मापदंड अच्छे से जाँच लें उसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया में भाग लें। आर्यभट्ट नॉलेज युनिवर्सिटी एमएड एडमिशन 2022 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप हमारे पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं।
आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी एम.एड एडमिशन 2022
आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी एम.एड एडमिशन 2022 आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर उनकी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसके बाद छात्रों के रिजल्ट जारी किये जायेंगे। प्रवेश परीक्षा में सफल छात्रों को एमएड पाठ्यक्रम में एडमिशन दिया जाएगा। नीचे दी गई टेबल के माध्यम से आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी एम.एड एडमिशन 2022 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
आवेदन शुरू होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
आवेदन पत्र भरने की आखिरी तारीख | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
प्रवेश परीक्षा की तारीख | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
क्लास शुरू होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी एम.एड एडमिशन 2022 पात्रता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
- अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता बरहवीं उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमीशम लेने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान / यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है।
आयु सीमा
- एम.एड कोर्स में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार को बी.एड, बीए बी.एड, बीएससी बी.एड, बी.इएल.ईडी, डीएलएड में से कोई भी कोर्स किया होना जरुरी है।
- उम्मीदवार को ऊपर दिए गए किसी भी कोर्स में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होने जरुरी है।
आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी एम.एड एडमिशन 2022 आवेदन पत्र
आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी 2022 एम.एड में एडमिशन के लिए आवेदन पत्र जल्द ही जारी कर दिए जायेंगे। छात्र तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकेंगे। छात्र ऑनलाइन आवेदन ऑफिसियल वेबसाइट http://www.akuexam.net पर जाकर भर सकेंगे। छात्रों को आवेदन पत्र के साथ साथ आवेदन फीस भी जमा कर सकते हैं, बिना आवेदन फीस के इस आपका आवेदन पत्र पूर्ण नहीं माना जायेगा।
ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है। रजिस्ट्रेशन करते समय उम्मीदवारों को अपना नाम, ई – मेल आईडी, फोन नंबर फोटो एवं अन्य जानकारियां डाल कर सबमिट करना जरुरी है। जानकारियां सबमिट करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालना आवश्यक है। भरे गए आवेदन पत्र के साथ ई – रसीद या डिमांड ड्राफ्ट आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी भेजना होता है। ई – रसीद या डिमांड ड्राफ्ट के पीछे उम्मीदवारों को अपना नाम, मोबाइल नंबर और एकनॉलेज नंबर लिखना अनिवार्य है।
ऑफलाइन आवेदन
ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होता है। इसके अलावा इस पेज में दिए जाने वाले लिंक के माध्यम से भी उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालना जरुरी है। आवेदन पत्र में सभी जानकारियों को भरने के बाद आवेदन पत्र के साथ पेटीएम, इ – रसीद या डिमांड ड्राफ्ट यूनिवर्सिटी भेजना होता है। ई – रसीद या डिमांड ड्राफ्ट के पीछे उम्मीदवारों को अपना नाम, मोबाइल नंबर और एकनॉलेज नंबर लिखना अनिवार्य है। इसके साथ ही आपको मांगे जाने वाले अन्य दस्तावेजों की फोटोकॉपी भेजना भी जरुरी है।
आवेदन शुल्क
- सामान्य एवं अन्य पिछड़ी जाति के उम्मीदवारों के लिए 1,500 रूपए आवेदन शुल्क (पिछले वर्ष के अनुसार) तय किया गया है।
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रूपए आवेदन शुल्क (पिछले वर्ष के अनुसार) जमा करना होता है।
आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी एम.एड एडमिशन 2022 एडमिट कार्ड
आर्यभट्ट विश्वविद्यालय पटना में एम.एड कोर्स में एडमिशन के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है। एडमिट कार्ड आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इस पेज में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक लगा दी जाएगी। उम्मीदवार चाहें तो इस पेज में दिए जाने वाले लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है। उम्मीदवारों को ई – मेल या किसी अन्य माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकलना जरुरी है। एम.एड की प्रवेश परीक्षा के समय एडमिट कार्ड साथ नहीं ले जाने पर आपको प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाती है।
एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी
आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी के द्वारा जारी किये गए एडमिट कार्ड में कई जानकारियां दी गई होती हैं। यहां से उम्मीदवार एडमिट कार्ड में दी जाने वाले जानकारियों की लिस्ट देख सकते हैं।
- उम्मीदवार का नाम
- रॉल नंबर
- फोटो
- हस्ताक्षर
- परीक्षा का समय
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा का निर्देश
आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी एम.एड एडमिशन 2022 परीक्षा पैटर्न
प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पैटर्न की जानकारी होना आवश्यक है। परीक्षा पैटर्न की जानकारी होने से उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी करने के आसानी होती है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यहां से परीक्षा पैटर्न की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- परीक्षा लिखित माध्यम से आयोजित की जाती है।
- प्रवेश परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- इस परीक्षा में कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जेते हैं।
- प्रवेश परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार से पूछे जाते हैं।
- प्रवेश परीक्षा इंग्लिश और हिंदी दोनों माध्यम में आयोजित की जाती है।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है।
- इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं की जाती है।
विषय | प्रश्नों की संख्या |
एजुकेशन इन इमर्जिंग इनदिन सोसाइटी | 25 |
डेवलपमेंट ऑफ़ लर्नर्स एंड टीचिंग लर्निंग प्रोसेस | 25 |
डेवलपमेंट ऑफ़ एजुकेशन सिस्टम इन इंडिया | 25 |
एजुकेशन टेक्नोलॉजी | 25 |
कुल | 100 |
आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी एम.एड एडमिशन 2022 रिजल्ट
प्रवेश परीक्षा समाप्त होने के कुछ समय बाद रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। रिजल्ट आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जायेगा जहाँ से आप अपना परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद इस पेज में दिए जाने वाले लिंक के माध्यम से भी आप एम.एड कोर्स की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से देखा जा सकता है। किसी भी उम्मीदवार को ई – मेल या किसी अन्य माध्यम से रिजल्ट की जानकारी नहीं दी जाती है। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिया गया रॉल नंबर डालना आवश्यक है। रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवार एमएड कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।
रिजल्ट में दर्ज जानकारी
- उम्मीदवार का नाम
- रॉल नंबर
- परीक्षा का नाम
- कुल अंक
- प्राप्त अंक
- रिजल्ट का स्टेटस
अधिकारी वेबसाइट : akuexam.net