ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2019 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए हमारा आज का यह पोस्ट बहुत महत्वपूर्ण है। इस पोस्ट के माध्यम से हम ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2019 की जानकारियां ले कर आए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2019 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उमीदवार आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने से पहले अपनी पात्रता मापदंड अवश्य जांच लें। बता दें कि सभी कोर्सेज के लिए अलग – अलग पात्रता मापदंड तय किया गया है। अगर आप तय किए गए पात्रता मापदंड को पूरा नहीं करते तो आपके द्वारा किए गए आवेदन को ख़ारिज कर दिया जा सकता है।
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2019
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2019 में कुल 125 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाने वाली है। बता दें कि बी.ए., एल.एल.बी.(ऑनर्स) कोर्स में कुल 80 सीटें हैं। जिनमे भारतीय उम्मीदवारों के लिए 70 सीटें और एनआरआई उम्मीदवारों के लिए 10 सीटें हैं। एल.एल.एम. कोर्स में कुल 40 सीटें हैं। जिनमे से भारतीय उम्मीदवारों के लिए 30 सीटें और एनआरआई उम्मीदवारों के लिए 10 सीटें हैं। पीएच.डी. कोर्स में 5 सीटें हैं। ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2019 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें जानने के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
आवेदन शरू होने की तारीख | शुरू हो गई है |
आवेदन करने की आखिरी तारीख | 8 अप्रैल 2019 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | अप्रैल 2019 के आखिरी सप्ताह में |
प्रवेश परीक्षा की तारीख | मई 2019 के पहले सप्ताह में |
परिणाम जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
आवेदन पत्र : ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2019 के लिए यहां से करें आवेदन।
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2019 पात्रता मापदंड
बी.ए., एल.एल.बी.(ऑनर्स), एल.एल.एम. और पीएच.डी. कोर्सेज के लिए अलग – अलग शैक्षिक योग्यता तय की गई है।
शैक्षिक योग्यता
बी.ए. और एल.एल.बी.(ऑनर्स)
- इन कोर्सेज के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- बारहवीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
- बारहवीं की परीक्षा में शामिल ऐसे उमीदवार जिनका रिजल्ट अभी घोषित नहीं किया गया है वे भी इन कोर्सेज के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एल.एल.एम.
- इस कोर्स में नामांकन प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एल.एल.बी. की डिग्री होना आवश्यक है।
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों का न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ एल.एल.बी. उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एल.एल.बी. में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होना आवश्यक है।
पीएच.डी.
- उम्मीदवार के पास 55% अंकों के साथ एल.एल.एम या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2019 आवेदन पत्र
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2019 के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिया गया है। आप केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन माध्यम माध्यम से किए गए आवेदन रद्द कर दिए जाते हैं। उम्मीदवार 8 अप्रैल 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट nludelhi.ac.in पर जाना होता है। आवेदन पत्र भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है। आवेदन शुल्क जमा नहीं करने पर आपके द्वारा किया गया आवेदन मान्य नहीं होता है।
आवेदन शुल्क
- सामान्य एवं अन्य पिछड़ी जाति के उम्मीदवारों के लिए 3050 रूपए आवेदन शुल्क तय किया गया है।
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 1050 आवेदन शुल्क देना होता है।
- आधिकारिक वेबसाइट : nludelhi.ac.in
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2019 प्रवेश पत्र
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किया गया है। आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाता है। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। लेकिन अनुमान के अनुसार एडमिट कार्ड अप्रैल 2019 में जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। इसके साथ ही एडमिट कार्ड जारी होने के बाद हम उसकी लिंक यहां अपडेट कर देंगे। परीक्षा के समय एडमिट कार्ड साथ ले जाना आवश्यक है। एडमिट कार्ड नहीं होने पर आपको परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2019 परीक्षा पैटर्न
बी.ए. और एल.एल.बी.(ऑनर्स)
- इस प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवारों को 90 मिनट समय दिया जाता है।
- परीक्षा में कुल 150 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं।
- यह प्रवेश परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है।
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के पूछे जाते हैं।
- इस प्रवेश परीक्षा में अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, लीगल एप्टीटुड, रीजनिंग और एलिमेंट्री मैथमेटिक्स से प्रश्न पूछे जाते हैं।
- अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, लीगल एप्टीटुड, रीजनिंग सभी से 35 – 35 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं।
- एलिमेंट्री मैथमेटिक्स से 10 नंबर के प्रश्न आते हैं।
- सभी प्रश्न 1 अंक के पूछे जाते हैं।
- प्रवेश परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी किया जाता है।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिए जाते हैं।
एल.एल.एम.
- इस प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवारों को 90 मिनट समय दिया जाता है।
- परीक्षा में कुल 100 प्रश्न आते हैं।
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होते हैं।
- प्रवेश परीक्षा में 1 निबंध भी पूछा जाता है।
- निबंध 50 अंक का होता है।
- प्रवेश परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है।
- निगेटिव मार्किंग के तौर पर प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिए जाते हैं।
पीएच.डी.
- प्रवेश परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के पूछे जाते हैं।
- प्रश्नों की कुल संख्या 100 होती है।
- सभी प्रश्न एक अंक के होते हैं।
- गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिए जाते हैं।
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2019 परिणाम
प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को रिजल्ट जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होता है। प्रवेश परीक्षा समाप्त होने के कुछ समय बाद जारी कर दिया जाएगा। बता दें की परिणाम मेरिट लिस्ट के द्वारा जारी किया जाता है। रिजल्ट एआईएलईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार उसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा से जुडी अधिक जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
Discussion about this post