यूपी एचजेएस ने इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती 2021 के नोटिफिकेशन जारी कर दी है। जारी की गयी नोटिफिकेशन के अनुसार यूपी हाई कोर्ट के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट जज की भर्ती की जा रही है। इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती 2021 में कुल 98 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवार आमंत्रित किए गए हैं। Allahabad High Court Recruitment 2021 के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी से 19 फरवरी 2021 तक आयोजित की जा रही है। अगर आपकी आयु 35 वर्ष से 45 वर्ष के बीच है तो आप उत्तर प्रदेश उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने से पहले इच्छुक उम्मीदवार अपनी शैक्षिक योग्यता अवश्य अवश्य जांच लें। जज की भर्ती के लिए तय किए गए पात्रता मापदंड को पूरा न कर पाने वाले उम्मीदवारों के आवेदन पत्र को ख़ारिज कर दिया जाएगा। एचजेएस रिक्ति 2021 से जुड़ी अधिक जानकारी जैसे एप्लीकेशन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि के लिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : इलाहाबाद हाई कोर्ट 2021 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 19 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन।
इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती 2021 | Allahabad High Court Recruitment 2021
इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती 2021 की प्री परीक्षा का आयोजन दिनांक 5 अप्रैल 2021 को किया जाएगा। उत्तर प्रदेश हायर जुडिशल सर्विस 2021 परीक्षा की जानकारियों के लिए हमारे इस आलेख को पूरा पढ़ें। इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती 2021 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए आप नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 21 जनवरी 2021 |
आवेदन करने की आखिरी तारीख | 19 फरवरी 2021 |
आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी डाउनलोड करने की आखिरी तारीख | 27 फरवरी 2021 |
प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
प्री परीक्षा की तारीख | 5 अप्रैल 2021 |
मुख्य परीक्षा की तारीख | घोषित की जाएगी |
परिणाम जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती 2021 रिक्ति विवरण
अल्लाहाबाद हाई कोर्ट रिक्रूटमेंट में सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए निम्न संख्या में भर्तियां निकाली गई हैं।
रिक्त पदों की कुल संख्या : 98
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : 45 पद
- एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : 18 पद
- एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : 01 पद
- अन्य पिछड़ी जाति के उम्मीदवारों के लिए : 23 पद
- अनफ़ाइल्ड : 11 पद
वेतन :
पे स्केल : 51550-1230-58930-1380-63070 रूपए
इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती 2021 पात्रता मापदंड
शैक्षिक योग्यता :
- उम्मीदवारों को कानून की जानकारी होनी चाहिए।
- इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 7 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।
आयु सीमा : (01 जनवरी 2021 तक)
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए।
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 48 वर्ष तय की गई है।
- उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी गई है।
इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती 2021 आवेदन पत्र
इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। आपको बता दें कि आवेदन पत्र इलाहाबाद हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए है। आवेदन पत्र दिनांक 20 जनवरी 2021 को जारी कर दिए किये गए हैं। जज की परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख दिनांक 19 फरवरी 2021 निर्धारित की गयी है। इच्छुक उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी तारीख को रात 11:59 बजे तक ही आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। ऑफलाइन माध्यम से किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। आवेदन पत्र भरते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपसे कोई गलती न हो। एचजेएस परीक्षा के आवेदन पत्र में संशोधन का प्रावधान नहीं है।
एप्लीकेशन फॉर्म : इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती 2021 के लिए आवेदन यहाँ से करें।
आवेदन शुल्क :
- सामान्य एवं अन्य पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1250 रूपए आवेदन शुल्क तय किए गए हैं।
- उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रूपए आवेदन शुल्क देना होगा।
इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती 2021 प्रवेश पत्र
इलाहाबाद भर्ती Admit Card जारी होने की तारीख अभी जारी नहीं की गई है। जज की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के कुछ दिनों बाद प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। एचजेएस परीक्षा के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से जारी होंगे। डाक के माध्यम से भेजे गए प्रवेश पत्र को रद्द कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड को परीक्षा के समय साथ रखना आवश्यक है। प्रवेश पत्र न होने की स्थिति में आपको परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती 2021 परीक्षा
इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा आयोजित होने वाली जज की भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को दो परीक्षाएं देनी होंगी। पहली है प्री परीक्षा और दूसरी है मुख्य परीक्षा। प्री परीक्षा दिनांक 5 अप्रैल 2021 को आयोजित की जाएगी। प्री परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। प्री परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्या परीक्षा लिखित माध्यम से आयोजित की जाएगी।
इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती 2021 परिणाम
इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती 2021 की परीक्षा समाप्त होने के बाद इसमें शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इलाहाबाद हाई कोर्ट रिजल्ट के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। परीक्षा के माध्यम से चुने गए उम्मीदवारों को परिणाम की सुचना दे दी जाएगी। हालांकि परिणाम जारी होने की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है। एचजेएस परीक्षा 2021 के परिणाम इलाहाबाद हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा समाप्त होने बाद उमीदवार अपने परिणाम जानने के लिए थोड़े – थोड़े समय के अंतराल पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
अधिसूचना : इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती 2021 की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अधिसूचना यहां से देखें।
Discussion about this post