रेलवे भर्ती बोर्ड ने फरवरी माह में आरआरबी सहायक लोको पायलट और तकनीशियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। उस समय आरआरबी ने एएलपी भर्ती के अंतर्गत 26502 पदों को भरने के लिए भर्ती शुरू की गयी थी लेकिन अब 01 अगस्त 2018 को रेलवे भर्ती बोर्ड ने इन पदों की संख्या बढ़ा कर 60,000 कर दी है। आवेदकों के लिए ये एक बहुत अच्छा मौका है कि जहाँ उन्हें पहले सिर्फ 26502 पदों के लिए परीक्षा देना था तो अब 60000 पदों के लिए परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
आपको बता दें कि रेलवे भर्ती 2018 के लिए 2 करोड़ 37 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। यही वजह थी कि आरआरबी एएलपी भर्ती २०१८ के लिए होने भर्ती परीक्षा जून में होने के बजाय अगस्त 2018 में आयोजित की जा रही है। इससे एक फायदा ये हुआ कि उम्मीदवारों को आरआरबी भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए भरपूर समय मिल गया। हाल में ही रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को उनका परीक्षा केंद्र जानने के लिए भी लिंक जारी कर दी है।
आरआरबी सहायक लोको पायलट और तकनीशियन भर्ती 2018 के लिए सीबीटी परीक्षा का आयोजन 09 अगस्त 2018 को किया जाएगा। और सीबीटी के लिए आरआरबी प्रवेश पत्र परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जायेगा। उम्मीद करते हैं आपने रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए तैयारी अच्छे से कर ली होगी। रेलवे में मॉक टेस्ट के लिए लिंक जारी कर दी है। उम्मीदवार मॉक टेस्ट लिंक के द्वारा परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
Discussion about this post