अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एग्जाम कंट्रोलर के द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम यानी कि AMUEE Entrance Exam 2022 संपन्न होने के कुछ दिन बाद रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। एएमयू एंट्रेंस रिजल्ट 2022 को आधिकारिक वेबसाइट http://www.amucontrollerexams.com पर जारी किया जायेगा जहाँ से आप विभिन्न प्रोग्राम्स का रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। आप हमारे इस पेज पर दी गयी डायरेक्ट लिंक के द्वारा भी अपना अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2022 जाँच सकेंगे। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में दर्ज होगा उनको विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जायेगा। AMU Entrance Result 2022 के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
एएमयू एंट्रेंस रिजल्ट 2022 (AMU Entrance Result 2022)
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम 2022 में उपस्थित होने वाले छात्र रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकेंगे। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की ओर से कोई हार्ड कॉपी नहीं भेजी जायेगी। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। जिन छात्रों का नाम एएमयू मेरिट लिस्ट 202२ में शामिल होगा केवल उन्हीं छात्रों को एडमिशन दिया जायेगा। एएमयू रिजल्ट 202२ से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | टेस्ट डेट |
बी.एससी, बीए एवं बीकॉम (ऑनर्स) | घोषित की जाएगी |
एमएससी/एमए/एम.टेक | घोषित की जाएगी |
बी.टेक | घोषित की जाएगी |
एमबीए, एमबीए आईबी (इस्लामिक बैंकिंग फाइनेंस) | घोषित की जाएगी |
बीएएलएलबी | घोषित की जाएगी |
बी.यू.एम.एस | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट- एएमयू रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट amucontrollerexams.com पर होगा जारी।
एएमयू एडमिशन 2022 रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड
एएमयू रिजल्ट 2022 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा हमारे पेज पर दिये गये लिंक से प्राप्त कर सकेंगे। कई बार छात्रों को रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है । लेकिन अब छात्रों को हम कुछ सरल स्टेप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका पालन करने से छात्र आसानी से रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र नीचे दिये गये सरल स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले छात्रों को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट amucontrollerexams.com पर जाना होगा।
- होम पेज पर छात्रों को एडमिशन का ऑप्शन प्राप्त होगा।
- एडमिशन लिंक पर क्लिक करने के बाद जनरल एडमिशन का ऑप्शन पर किल्क करें।
- लिंक ओपन होने के बाद एएमयू एडमिशन का लिंक दिखाई देगा।
- अब छात्र एएमयू रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक ओपन होने के बाद मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
- यहां छात्रों को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डीओबी दर्ज करना होगा।
- मांगे गये विवरण को दर्ज करने के बाद सबमिट करें।
- अब छात्र रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट जरुर निकाल लें।
- प्रिंट आउट निकालने के बाद उसे भविष्य के लिए संभाल कर रखें।
एएमयू 2022 काउंसलिंग
एएमयू मेरिट लिस्ट 2022 जारी होने के बाद छात्रों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जायेगा। Aligarh Muslim University Counselling 2021 प्रकिया दो या तीन चरणों में पूरी होगी। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल होगा केवल उन्हीं छात्रों को काउंसलिंग प्रकिया के लिए बुलाया जायेगा। एएमयू काउंसलिंग 2022 प्रकिया में शामिल होने वाले सभी छात्रों को स्वंय रजिस्ट्रेशन करना होगा। अगर छात्र काउंसलिंग प्रकिया में उपस्थित होंगे उन छात्रों को अपने साथ जरुरी दस्तावेज लेकर जाने होंगे जिनका वेरिफिकेशन किया जायेगा। वेरिफिकेशन प्रकिया पूरी होने के बाद छात्रों को एडमिशन दिया जायेगा।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का इतिहास
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जिसे एएएमयू के नाम से भी जाता है। एएमयू एक भारतीय सार्वजनिक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। यह मूल रूप से सर सैयद अहमद खान द्वारा 1875 में मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज के रूप में स्थापित किया गया था। इसके मुख्य वास्तुकार नवाब सरवरजंग थे। मोहम्मद एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज 1920 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बना। एएमयू का मुख्य परिसर अलीगढ़ शहर में स्थित है जो 467.6 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है। विश्वविद्यालय शिक्षा की पारंपरिक और आधुनिक दोनों शाखाओं में 300 से अधिक पाठ्यक्रम प्रदान करता है। विश्वविद्यालय में सभी जाति, पंथ, धर्म और लिंग शामिल हैं।