उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आब्सटेट्रिक्स और गायनोकोलॉजी डिपार्टमेंट में कई भर्तियां निकाली गई हैं। एएमयू अलीगढ़ भर्ती 2018 ने मेडिकल अफसर, स्टाफ नर्स और मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन स्टाफ के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एएमयू अलीगढ़ भर्ती 2018 के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर दें। आवेदन करने से पहले यह जांच लें की आप तय किए गए पात्रता मापदंड को पूरा करते हैं या नहीं। एएमयू अलीगढ़ भर्ती 2018 की अधिक जानकारियां प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें। एएमयू अलीगढ़ भर्ती 2018 की शैक्षिक योग्यता, आवेदन पत्र, चयन प्रक्रिया आदि की जानकारियों के लिए हमारे इस आलेख को पूरा पढ़ें।
यह भी पढ़ें : एएमयू पीएचडी एडमिशन 2018-19 की जानकारी यहां से प्राप्त करें।
एएमयू अलीगढ़ भर्ती 2018 (AMU Aligarh Recruitment 2018)
बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम युनिवेर्सिटी देश के प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शामिल है। यह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1920 में हुई थी। एएमयू प्रवेश 2018 में कुल 13 पदों पर आवेदन निकले हैं। एएमयू भर्ती 2018 के लिए आवेदन करने से पहले देखते हैं इस भर्ती से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 22 अक्टूबर 2018 |
आवेदन पत्र भरने की आखिरी तारीख | 1 नवंबर 2018 |
चयन प्रक्रिया के परिणाम जारी होने की तारीख | जारी की जाएगी |
एएमयू अलीगढ़ भर्ती 2018 रिक्ति विवरण
रिक्त पदों की कुल संख्या : 13
- पद का नाम : मेडिकल अफसर
- पदों की संख्या : 4
- वेतन : 60000 रूपए प्रति माह
- पद का नाम : स्टाफ नर्स
- पदों की संख्या : 8
- वेतन : 30000 रूपए प्रति माह
- पद का नाम : मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन स्टाफ
- पदों की संख्या : 1
- वेतन : 16600 रूपए प्रति माह
एएमयू अलीगढ़ भर्ती 2018 पात्रता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
एएमयू अलीगढ़ भर्ती 2018 में सभी पदों के लिए अलग – अलग शैक्षिक योग्यता तय की गई है। आवेदन करने से पहले अपने पद की शैक्षिक योग्यता अवश्य जांच लें।
मेडिकल अफसर
- आपके पास मेडिकल काउंसिल ऑफ़ इंडिया से मान्यता प्राप्त संसथान से एमबीबीएस की डिग्री होना अनिवार्य है।
- इसके साथ ही आपके पास डिजिओ / एमडी (आब्सटेट्रिक्स एंड गायनोकोलॉजी) की डिग्री भी होनी चाहिए।
- डीए / एमडी (एनेस्थिसियोलॉजी) की डिग्री होनी चाहिए।
स्टाफ नर्स
- इच्छुक उम्मीदवारों के पास नर्सिंग और मिडवाइफरी की डिग्री होना अनिवार्य है।
- इसके साथ ही आपके पास नर्सिंग में बी.एससी की डिग्री होना भी आवश्यक है।
- एचडीयू / आईसीयू / सीसीयू में अनुभव प्राप्त उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन स्टाफ
- यूपी टेक ओ लेवल से बी.एससी अथवा बी.कॉम या इसके समकक्ष कोई डिग्री होना अनिवार्य है।
- अस्पताल में डाटा एंट्री या डाटा मैनेजमेंट में एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
एएमयू अलीगढ़ भर्ती 2018 आवेदन पत्र
एएमयू अलीगढ़ भर्ती 2018 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन पत्र दिनांक 22 अक्टूबर 2018 को जारी किए गए। आवेदन करने की आखिरी तारीख दिनांक 1 नवंबर 2018 है। उम्मीदवार इस बात का ख्याल रखें कि आखिरी तारीख को शाम चार बजे तक ही आवेदन पत्र भरे जा सकते हैं। आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से भरे जाएंगे। बता दें कि आवेदन पत्र एएमयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार एएमयू की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन पत्र भर कर स्पीड पोस्ट अथवा डाक के माध्यम से जे. एन. मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, एएमयू, अलीगढ़ के पता पर भेजना होगा। आवेदन पत्र के साथ अपने दस्तावेजों की छायाप्रति भेजना न भूलें। अन्यथा आपके द्वारा किये गए आवेदन को ख़ारिज कर दिया जाएगा।
आवेदन पत्र : एएमयू अलीगढ़ भर्ती 2018 के आवेदन पत्र यहां से प्राप्त करें।
आधिकारिक वेबसाइट : amu.ac.in
एएमयू अलीगढ़ भर्ती 2018 चयन प्रक्रिया
एएमयू प्रवेश 2018 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रैक्टिकल टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना होगा। उम्मीदवारों का चयन उनके स्किल अथवा प्रैक्टिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस टेस्ट के द्वारा योग्य उम्मीदवारों की एक सूचि तैयार की जाएगी। इस सूचि के द्वारा चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को कम्युनिकेटिव / इंटरैक्टिव सेशन की प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
एएमयू अलीगढ़ भर्ती 2018 परिणाम
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी भर्ती 2018 की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसमें शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परिणाम के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए उम्मीदवारों को परिणाम की सुचना दे दी जाएगी। हालांकि परिणाम जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। उमीदवार अपने परिणाम जानने के लिए थोड़े – थोड़े समय के अंतराल पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एएमयू अलीगढ़ भर्ती 2018 की अधिक जानकारियों के लिए विज्ञापन यहां से प्राप्त करें।