
एएमयू स्कूल एडमिशन एडमिट कार्ड 2019 ऑनलाइन जारी किया जाएगा। छात्र एएमयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र हमारे द्वारा दिए गए लिंक से भी अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि एएमयू यानि कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने कक्षा 1, कक्षा 6 और कक्षा 9 के एडमिशन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जिन छात्रों का भी एडमिशन फॉर्म स्वीकार किया जाएगा उन सभी छात्रों को एडमिशन फॉर्म भरने के बाद एडमिट कार्ड जारी करवाया जाएगा।
जिन छात्रों का भी एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा उन्हें प्रवेश परीक्षा देनी होगी। प्रवेश परीक्षा दो चरण में होगी, प्रथम चरण में छात्रों को लिखित परीक्षा देनी होगी और द्वीतीय चरण में छात्रों को इंटरव्यू देना होगा। लिखित परीक्षा मेें 40 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। एएमयू स्कूल एडमिशन एडमिट कार्ड 2019 की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए कृप्या इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
एएमयू स्कूल एडमिशन एडमिट कार्ड 2019
एएमयू स्कूल एडमिशन एडमिट कार्ड 2019 पर लिखित परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी दी होगी। छात्रों को स्वंय अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और उसका एक प्रिंट भी निकालना होगा। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि एएमयू स्कूल एडमिशन 2019 की प्रवेश परीक्षा देने के लिए कक्षा 1 का एडमिट कार्ड 7 मार्च, 2019 को, कक्षा 6 का एडमिट कार्ड 14 मार्च, 2019 और कक्षा 9 का एडमिट कार्ड 20 मार्च, 2019 को जारी किया जाएगा। एएमयू की तरफ से किसी भी छात्र के एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाएगी। एएमयू स्कूल एडमिशन एडमिट कार्ड 2019 के लिए नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों को ध्यान से देख लें।
महत्वपूर्ण तिथियां
एएमयू स्कूल एडमिशन | कक्षा 1 | कक्षा 6 | कक्षा 9 |
एडमिट कार्ड प्राप्त करने की तिथि | 7 मार्च, 2019 | 14 मार्च, 2019 | 20 मार्च, 2019 |
प्रवेश परीक्षा की तिथि | 17 मार्च, 2019 | 24 मार्च, 2019 | 31 मार्च, 2019 |
एडमिट कार्ड- एएमयू स्कूल एडमिशन एडमिट कार्ड 2019 वेबसाइट amucontrollerexams.com पर जारी किया जाएगा।
ऐसे प्राप्त करें एएमयू स्कूल एडमिशन एडमिट कार्ड 2019
- सबसे पहले एएमयू की आधिकारिक वेबसाइट amucontrollerexams.com पर जाएं।
- होम पेज खुलने के बाद आपको ऊपर की तरफ schools का ऑप्शन दिखेगा, उसे क्लिक कर दें।
- परिणाम पेज पर admit card/ guide to admissions 2019-20 (schools) का ऑप्शन दिखेगा, उसे क्लिक कर दें।
- अब आपको admit card का ऑप्शन दिखेगा, उसे क्लिक कर दें।
- परिणाम पेज पर मांगी गई जानकारी सावधानी के साथ भरें और सबमिट का बटन दबा दें।
- बटन दबाते ही आपका एडमिट कार्ड आपके सामने आ जाएगा।
- अब छात्र अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें व उसका एक प्रिंट जरूर निकाल लें।
एएमयू स्कूल एडमिशन रिजल्ट 2019
एएमयू स्कूल एडमिशन रिजल्ट 2019 ऑनलाइन जारी किया जाएगा। एएमयू स्कूल एडमिशन 2019 के लिए छात्रों को लिखित परीक्षा देनी होगी। निर्धारित समय पर होने वाली लिखित परीक्षा के बाद छात्रों का रिजल्ट जारी किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को अगले चरण यानि कि इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंको का आकलन लिखित परीक्षा में 85 प्रतिशत और इंटरव्यू में 15 प्रतिशत अंको के माध्यम से किया जाएगा। दोनों चरणों में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को ही एएमयू में एडमिशन मिलेगा।