एएमयू स्कूल रिजल्ट 2021 ऑनलाइन जारी किया जाता है। एएमयू एग्जाम कंट्रोलर के द्वारा कक्षा 1 और 6 वीं में एडमिशन के लिए परीक्षा 4 अप्रैल 2021 को और कक्षा 9वीं एडमिशन के लिए परीक्षा 11 अप्रैल 2021 को आयोजित की जाएगी। जिसके बाद छात्रों का स्कूल एडमिशन ऑनलाइन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट amucontrollerexams.com पर जारी किया जायेगा। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी स्कूल रिजल्ट 2021 प्राप्त कर सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि रिजल्ट केवल ऑनलाइन जारी किया जाता है। किसी भी छात्र को व्यक्तिगत रूप से या किसी अन्य रूप से रिजल्ट की कोई जानकारी नहीं दी जाएगी। आपको बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के स्कूल में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को प्रवेश परीक्षा देनी होती है। AMU School Result 2021 की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।
एएमयू स्कूल रिजल्ट 2021 | AMU School Result 2021
एएमयू प्रवेश परीक्षा 2021 में शामिल होने के लिए छात्रों को सबसे पहले आवेदन पत्र भरने होते हैं। जिन छात्रों के आवेदन स्वीकार किये जाते हैं उनका एएमयू स्कूल एडमिट कार्ड 2021 जारी किया जाता है। एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद छात्रों को लिखित परीक्षा देनी होगी। जो भी छात्र लिखित परीक्षा में पास होंगे उन्हें अगले चरण यानी कि इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इन दोनों चरणों को सफलतापूर्वक पार करने वाले छात्रों को ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी स्कूल में एडमिशन दिया जाएगा। AMU School Result 2021 के लिए नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों का विशेष ध्यान रखें।
महत्वपूर्ण तिथियां
एएमयू स्कूल एडमिशन | कक्षा 1 | कक्षा 6 | कक्षा 9 |
प्रवेश परीक्षा की तिथि | 4 अप्रैल 2021 | 4 अप्रैल 2021 | 11 अप्रैल 2021 |
रिजल्ट जारी करने की तिथि | 31 मई 2021 | 31 मई 2021 | 31 मई 2021 |
रिजल्ट- एएमयू स्कूल एडमिशन 2021 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट amucontrollerexams.com पर जारी किया जायेगा।
ऐसे प्राप्त करें एएमयू स्कूल एडमिशन 2021 का रिजल्ट
एएमयू स्कूल एडमिशन 2021 के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा होने के बाद छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार रहेगा। छात्रों का रिजल्ट अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। हम आपको यहां रिजल्ट प्राप्त करने के कुछ आसान से स्टेप्स बता रहे हैं ताकि छात्र बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकें। एएमयू स्कूल रिजल्ट 2021 प्राप्त करने के लिए छात्र हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- रिजल्ट प्राप्त करने के लिए छात्रों को सबसे पहले एएमयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज खुलने के बाद आपको ऊपर की ओर SCHOOLS का ऑप्शन दिखाई देगा, उस ऑप्शन को क्लिक कर दें।

- जिसके बाद आपको result to admissions 2021 (schools) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- परिणाम पेज पर आपको result का ऑप्शन दिखेगा, उसे क्लिक कर दें।
- परिणाम पेज पर छात्रों को मांगी गई जानकारी भरनी होगी।
- मांगी गई जानकरी भरें और सबमिट का बटन दबा दें।
- बटन दबाते ही आपका रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।
- अब छात्र भविष्य के लिए अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें।
- साथ ही उसका एक प्रिंट जरूर निकाल लें।
एएमयू स्कूल एडमिशन 2021 दस्तावेज सत्यापन
जो भी छात्र एएमयू स्कूल प्रवेश परीक्षा 2021 में सफलता प्राप्त करेंगे उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए आना होगा। इस दौरान छात्रों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल प्रतियां साथ लेकर आनी होंगी।
जरूरी दस्तावेज
- जन्म प्रमाणपत्र
- पिछले कक्षा की मार्कशीट
- पिछले कक्षा का प्रमाणपत्र
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट
- एड्रेस प्रूफ
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
भारत के प्रमुख केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में से एक है जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में स्थित है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एक आवासीय शैक्षणिक संस्थान है। इसकी स्थापना 1920 में सर सैयद अहमद खान द्वारा की गई थी और 1921 में भारतीय संसद के एक अधिनियम के माध्यम से केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की तर्ज पर ब्रिटिश राज के समय बनाया गया पहला उच्च शिक्षण संस्थान था। यह मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कालेज था, जिसे महान मुस्लिम समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान द्वारा स्थापित किया गया था। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शिक्षा के पारंपरिक और आधुनिक शाखा में 250 से अधिक पाठ्यक्रम पढ़ाए जाते हैं।
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
Discussion about this post