भारतीय सेना में नौकरी करना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। हम में से कई लोग ऐसे हैं जो सेना में भर्ती हो कर देश के लिए कुछ करने का जज्बा रखते हैं। भारतीय सेना में शामिल होने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए भारतीय सेना सुनहरा अवसर ले कर आया है। भारतीय सेना ने एक अधिसूचना जारी की है। जारी हुए अधिसूचना के अनुसार भारतीय सेना ने कुछ रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि सेना भर्ती 2019 में कुल 20 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।सेना भर्ती 2019 की यह रिक्तियां हवालदार (सर्वेक्षक स्वचालित मानचित्रकार) के पद के लिए निकली गई हैं। भारतीय सेना में काम करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इंडियन आर्मी रजिस्ट्रेशन करने से पहले उम्मीदवार अपनी शारीरिक क्षमता, आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता जांच लें।सेना भर्ती 2019 से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए हमारे इस आलेख को पूरा पढ़ें।
सेना भर्ती 2019 (Army Recruitment 2019)
सेना भर्ती 2019 परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन शुरू हो गए हैं। इंडियन आर्मी रजिस्ट्रेशन केवल ऑनलाइन माध्यम से होंगे। उम्मीदवार भारतीय सेना के आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन दिनांक 5 अक्टूबर 2018 को सुबह 10 बजे से शुरू हो चुके हैं। आवेदन 3 नवम्बर 2018 को शाम 5 बजे तक ही किए जा सकते हैं। नीचे बानी तालिका के माध्यम से हम आपको परीक्षा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में बता रहे हैं। तो चलिए नजर डालते हैं उन महत्वपूर्ण तारीखों पर।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 5 अक्टूबर 2018 |
आवेदन करने की आखिरी तारीख | 3 नवम्बर 2018 |
आवेदन पत्र प्राप्त करने की आखिरी तारीख | 18 नवम्बर 2018 |
प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
परीक्षा की तारीख | घोषित की जाएगी |
परिणाम जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
सेना भर्ती 2019 पात्रता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
- परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के पास बी. ए. अथवा बी. एससी की डिग्री होना आवश्यक है।
- उम्मीदवार गणित विषय से बारहवीं पास हों।
- बारहवीं में उम्मीदवारों ने भौतिकी, रसायन शास्त्र और गणित से बारहवीं उत्तीर्ण किया हो।
आयु सीमा (01 अक्टूबर 2018 को)
सिविलियन कैंडिडेट्स
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष है।
- उम्मीवारों की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है।
सर्विंग कबाटेंट्स ऑन रमुस्टेरशन
- परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है।
शारीरिक मापदंड
- पश्चिमी हिमालय क्षेत्र
- लम्बाई (सेंटीमीटर) : 163
- वजन (किलोग्राम) : 48
- छाती की चौड़ाई (सेंटीमीटर) : 77
- पूर्वी हिमालय क्षेत्र
- लम्बाई (सेंटीमीटर) : 160
- वजन (किलोग्राम) : 48
- छाती की चौड़ाई (सेंटीमीटर) : 77
- पश्चिमी मैदानी क्षेत्र
- लम्बाई (सेंटीमीटर) : 170
- वजन (किलोग्राम) : 50
- छाती की चौड़ाई (सेंटीमीटर) : 77
- पूर्वी मैदानी क्षेत्र
- लम्बाई (सेंटीमीटर) : 169
- वजन (किलोग्राम) : 50
- छाती की चौड़ाई (सेंटीमीटर) : 77
- मध्य मैदानी क्षेत्र
- लम्बाई (सेंटीमीटर) : 168
- वजन (किलोग्राम) : 50
- छाती की चौड़ाई (सेंटीमीटर) : 77
- दक्षिणी मैदानी क्षेत्र
- लम्बाई (सेंटीमीटर) : 166
- वजन (किलोग्राम) : 50
- छाती की चौड़ाई (सेंटीमीटर) : 77
अंडमान और निकोबार एवं लक्षदीप
- वहां बसने वाले उम्मीदवारों के लिए
- लम्बाई (सेंटीमीटर) : 165
- वजन (किलोग्राम) : 50
- छाती की चौड़ाई (सेंटीमीटर) : 77
- स्तानीय उम्म्मीद्वारों के लिए
- लम्बाई (सेंटीमीटर) : 155
- वजन (किलोग्राम) : 50
- छाती की चौड़ाई (सेंटीमीटर) : 77
चिकित्सा मापदंड
- उम्मीदवारों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ स्वस्थ होना चाहिए।
- हड्डियों का टेढ़ापन, हाइड्रोसील, बवासीर इत्यादि बीमारियां नहीं होनी चाहिए।
- दोनों कानों से अच्छी तरह सुनाई देना चाहिए।
- स्वस्थ दांत और मसूड़ों के साथ ही 14 दन्त पॉइंट होने चाहिए।
सेना भर्ती 2019 आवेदन पत्र
सेना भर्ती 2019 के आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा ही किया जा सकता है।
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करें। वहां अप्लाई लॉगइन खोलें। अपने विवरण को सही से दर्ज करें। इंडियन आर्मी ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद सभी विवरण को एक बार जांच लें। अगर कोई गलती हो गयी है तो उसे सही कर लें। अब आवेदन पत्र जमा कर दें। एक बार आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसमे हुई गलतियों के संशोधन नहीं किए जा सकते है।
ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
उम्मीदवार सेना भर्ती 2019 के लिए जारी किए गए अधिसूचना में दिए गए प्रारूप के अनुसार ही प्रवेश पत्र बनाएं। प्रवेश पत्र ए 4 नाप के कागज पर ही बनवाएं। आवेदन पत्र में अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज की तस्वीर लगाना न भूलें। आवेदन पत्र के साथ डाक विभाग द्वारा जारी टिकट लगा हुआ रजिस्ट्री पत्र भी संलग्न करें। रजिस्ट्री पत्र में पिन कोड के साथ अपना वर्तमान पता लिखना न भूलें। आवेदन पत्र के साथ आचरण पत्र, हाई स्कूल प्रमाण पत्र, बारहवीं प्रमाण पत्र और स्नातक प्रमाण पत्र भी भेजना अनिवार्य है। अन्यथा आपका आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार जिनका आवेदन पहले ही अस्वीकार कर दिया गया है वे दुबारा आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन पत्र : यहां से भरें।
आधिकारिक वेबसाइट : joinindianarmy.nic.in
आवेदन पत्र का प्रारूप
सेना भर्ती 2019 प्रवेश पत्र
भारतीय सेना भर्ति 2019 के लिए आवेदन कर चुके उम्म्मीद्वारों का प्रवेश पत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं उनके प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने ऑफलाइन आवेदन किये हैं उन्हें डाक के द्वारा प्रवेश पत्र / बुलावा सुचना पत्र भेज दिया जाएगा। प्रवेश पत्र डाक द्वारा भेजा जाएगा इसलिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
सेना भर्ती 2019 चयन प्रक्रिया
शारीरिक योग्यता परीक्षा
- उम्मीदवारों को 1.6 किलो मीटर की दौड़ के लिए 5.45 मिनट समय दिया जाएगा।
- कम से कम 6 पुल अप (बीम) करने होंगे।
- 9 फीट की खाई को पार करना होगा।
- बैलेंस करना होगा
सेना भर्ती 2019 परीक्षा
भारतीय सेना भर्ति 2019 के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। स्क्रीनिंग में चयनित उम्मीदवारों को ही लिखित परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। लिखित परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी। पहले भाग में गणित विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे भाग में भौतिकी और रसायन शास्त्र से प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा के सरे प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होती है।
परीक्षा पैटर्न
परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को दोनों पेपर में 40 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
पेपर 1 (गणित)
- गणित में कुल 100 अंकों के प्रश्न होंगे।
- प्रश्नों की कुल संख्या 50 होगी।
- प्रत्येक सही प्रश्नों के दो नंबर दिए जाएंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ½ नंबर काट लिए जाएंगे।
पेपर 2 (भौतिकी और रसायन शास्त्र)
- इस पेपर भौतिकी और रसायन शास्त्र में कुल 100 अंकों के प्रश्न होंगे।
- प्रश्नों की कुल संख्या 50 होगी।
- प्रत्येक सही प्रश्नों के लिए दो नंबर दिए जाएंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ½ नंबर काट लिए जाएंगे।
सेना भर्ती 2019 परिणाम
भारतीय सेना में हवालदार (सर्वेक्षक स्वचालित मानचित्रकार) के पद के लिए परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को परिणाम के लिए अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा। परिणाम जारी होते ही हम उसे अपने पेज पर अपडेट कर देंगे। परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।
अधिसूचना : यहां से प्राप्त करें।