जो उम्मीदवार भारतीय सेना में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनको बता दें कि असम राइफल की ओर से भर्ती निकाली गयी है। यह भर्ती कुल 1230 रिक्त पदों के लिए निकाली गयी है। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया है उनके एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, एग्जाम का आयोजन 01 दिसंबर 2021 को किया जायेगा। उम्मीदवार एडमिट कार्ड असम राइफल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर नीचे उपलब्ध करवाए गए लिंक से डाउनलोड सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 से 25 अक्टूबर 2021 तक आयोजित की गयी थी। असम राइफल्स रैली भर्ती 2021 से जुड़ी अधिक जानकारी जैसे एप्लीकेशन फॉर्म, योग्यता एवं मापदंड, के लिए आप इस पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं।
असम राइफल्स रैली भर्ती २०२१
असम राइफल रैली भर्ती 2021 में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण, मेडिकल परीक्षण, ट्रेड परीक्षण से होकर गुजरना होगा। जो उम्मीदवार सभी प्रक्रिया में सफलता प्राप्त करेंगे उनको विभिन्न रिक्त पदों के लिए चयनित किया जायेगा। असम राइफल रैली भर्ती 2021 से जुड़ी महत्वूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए आप नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
भर्ती कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने की तिथि | 11 अक्टूबर 2021 |
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि | 25 अक्टूबर 2021 |
एप्लीकेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 25 अक्टूबर 2021 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 13 नवंबर 2021 |
लिखित परीक्षा की तिथि | 01 दिसंबर 2021 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
शारीरिक परीक्षण, मेडिकल परीक्षण, ट्रेड परीक्षण, की तिथि | घोषित की जाएगी |
फाइनल रिजल्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
महत्त्वपूर्ण लिंक
भर्ती विवरण
पद का नाम – असम राइफल (ग्रुप बी एवं ग्रुप सी) के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पद
पदों की संख्या – 1230 पद
नोट – भर्ती के पदों से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आप इस पेज पर नीचे दिए गए नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
योग्यता एवं मापदंड
Assam Rifles Recruitment 2021 के लिए योग्यता मानदंड उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं पास होने के साथ ITI भी होना चाहिए. इसके अलावा कुछ पदों के लिए 10+2, डिग्री, डिप्लोमा आदि होना आवश्यक है। Assam Rifles Recruitment 2021 के लिए योग्यता एवं मापदंड की अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गयी नोटिफिकेशन या ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
आयु सीमा
- उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आयु की गणना 01 अगस्त 2021 के अनुसार की जाएगी।
- उम्मीदवार का जन्म 01 अगस्त 1998 से पहले नहीं होना चाहिए।
- इसी प्रकार उम्मीदवार का जन्म 01 अगस्त 2003 के बाद नहीं होना चाहिए।
आयु सीमा में छूट
- एससी/एसटी के उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट ऊपरी आयु में प्रदान की जाएगी।
- ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 03 वर्ष की छूट दी जाएगी।

असम राइफल्स रैली भर्ती २०२१ एडमिट कार्ड
असम राइफल्स भर्ती 2021-2022 में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा से होकर गुजरना होगा। लिखित परीक्षा का आयोजन 01 दिसंबर 2021 को किया जायेगा जिसके लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड असम राइफल्स की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किये गए हैं जहाँ से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप एडमिट कार्ड जारी होने पर इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
एडमिट कार्ड : असम राइफल्स रैली भर्ती 2021 लिखित परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
असम राइफल्स रैली भर्ती २०२१ आवेदन पत्र
जो उम्मीदवार असम राइफल्स भर्ती 2021-2022 में शामिल होना चाहिए हैं उनको सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। आवेदन पत्र 11 अक्टूबर 2021 को जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म 11 अक्टूबर 2021 से 25 अक्टूबर 2021 तक भर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन पत्र असम राइफल्स की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.assamrifles.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो इस पेज पर ऊपर दिए गए आवेदन पत्र के पेज पर क्लिक करके भी आवेदन पत्र भर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरना होगा।
आवेदन शुल्क :
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ-साथ उम्मीदवारों को निर्धारित एप्लीकेशन शुल्क जमा करना अनिवार्य है तभी आपकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी। उम्मीदवार आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
- ग्रुप बी पोस्ट के लिए आवेदन शुल्क : 200 रूपए
- ग्रुप सी पोस्ट के लिए आवेदन शुल्क : 100 रूपए
शारीरिक दक्षता एवं मेडिकल परीक्षण
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं मेडिकल परीक्षण से होकर गुजरना होगा।
पीईटी/पीएसटी की योग्यता


असम राइफल्स रैली भर्ती २०२१ रिजल्ट
असम राइफल्स रैली भर्ती 2021 की लिखित परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी किया जायेगा। जो उम्मीदवार इसमें सफलता प्राप्त करेंगे उनको भर्ती के अगले चरण पीएसटी के लिए आमंत्रित किया जायेगा। जिसके बाद उम्मीदवारों का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। जो उम्मीदवार इसमें सफलता प्राप्त करेंगे उनको विभिन्न रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा। उम्मीदवार रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा आप इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक से भी रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे।
ऑफिसियल वेबसाइट : https://www.assamrifles.gov.in/english
नोटिफिकेशन : असम राइफल्स रैली भर्ती 2021 की ऑफिसियल नोटिफिकेशन प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
इंडियन आर्मी भर्ती