बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी प्रतिवर्ष विभिन्न अंडर ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन एवं पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए प्रवेश प्रक्रिया आयोजित करता है। छात्रों को बता दें सत्र 2020 के लिए बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इच्छुक छात्र 05 अगस्त 2020 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार विभिन्न पाठ्यक्रमों में आवेदन पत्र भरने से पहले विश्वविद्यालय की और से निर्धारित की गयी योग्यता एवं मापदंड अच्छे से जाँच लें उसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया में भाग लें। बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी एडमिशन प्रक्रिया 2020 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए छात्र इस पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी एडमिशन 2020 के लिए कॉउंसलिंग शेड्यूल में बदलाव।
बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी एडमिशन 2020
बीयू भोपाल एडमिशन 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद छात्रों की कॉउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन किया जायेगा। कॉउंसलिंग प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में दर्ज होगा केवल उनको ही कॉउंसलिंग में भाग लेने की अनुमति होगी। बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी भोपाल एडमिशन प्रक्रिया 2020 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 05 अगस्त 2020 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30 अगस्त 2020 |
रिजल्ट/पहली मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | 01 अगस्त 2020 |
पहली काउंसलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन की तारीख | 01 सितम्बर 2020 |
मेरिट लिस्ट के अनुसार शुल्क जमा करने की तारीख (ऑनलाइन) | 07 सितम्बर 2020 |
विभागवार एवं श्रेणीवार उपलब्ध रिक्त स्थानों की सूची यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर | 08 सितम्बर 2020 |
दूसरी कॉउंसलिंग के लिए नए रजिस्ट्रेशन एवं पुराने छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन करने की तिथि | 09 से १३ सितम्बर 2020 |
दूसरी कॉउंसलिंग के लिए मेरिट लिस्ट जारी करना | 15 सितम्बर 2020 |
द्वितीय कॉउंसलिंग के बाद शुल्क जमा कर प्रवेश निश्चित करना (ऑनलाइन) | 15 से 19 सितम्बर २020 |
आरक्षित श्रेणी के रिक्त स्थानों पर माध्य प्रदेश शासन के नियमानुसार अन्य श्रेणी में परिवर्तन सबंधित कार्यवाही | 24 सितम्बर 2020 |
विभागवार रिक्त सीटों के लिए एडमिशन प्रक्रिया में भाग लेने की अंतिम तिथि | सितम्बर/अक्टूबर 2020 |
बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी एडमिशन 2020 कोर्स
- यूनिवर्सिटी का नाम– बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी
- यूनिवर्सिटी टाइप– स्टेट
बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी यूजी, पीजी, डिप्लोमा आदि के कई कोर्सेस करवाती है जो इस प्रकार है-
- B.Tech-M.Tech
- B.E
- BA-LL.B
- B.P.Ed
- LL.B
- BA
- B.Pharm
- B.Ed
- M.Tech
- MBA
- M.F.Sc
- M.P.Ed
- M.Pharm
- MS
- MA
- M.Com
- LL.M
- M.Sc
- Ph.D.
- M.Phil
बीयू भोपाल ओपन कोर्स
- B.A.
- B.Com.
- PG Diploma
- BBA
- BCA
- M.Sc.
- M.A
- B.Li.Sc
- M.Lib.I.Sc
- B CJ
- M CJ
बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी एडमिशन 2020 योग्यता मापदंड
शैक्षणिक योग्यता
कोर्स का नाम | योग्यता |
| किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण ( फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथमेटिक्स या फिजिक्स, बायोलॉजी आदि विषयों के साथ ) |
| किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण ( 45 प्रतिशत अंक के साथ ) |
| किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण |
| किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। |
| किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण |
| किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण (पीसीबी के साथ) |
| BE/B.Tech की डिग्री ( मान्यता प्राप्त संस्थान से ) |
| किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए (50 प्रतिशत अंको के साथ) |
| बायो ग्रुप में B.F.Sc या B.Sc |
| 55 प्रतिशत अंको के साथ B.P.Ed की डिग्री |
| 55 प्रतिशत अंको के साथ B.Pharm की डिग्री |
| कानून में ग्रेजुएशन की डिग्री या इंजीनियरिंग की डिग्री या पोस्ट-ग्रेजुएशन (कंप्यूटर एप्लीकेशन / मौलिक के साथ) |
| किसी भी मान्यता प्राप्त संस्ता |
| मुख्य विषय के रूप में गणित के साथ बीकॉम की डिग्री |
| एलएलबी की डिग्री 55 प्रतिशत अंको के साथ |
| बीएससी की डिग्री 55 प्रतिशत अंको के साथ |
| मास्टर्स की डिग्री 55 प्रतिशत अंको के साथ |
| पीजी की डिग्री 55 प्रतिशत अंंको के साथ |
बीयू भोपाल ओपन कोर्स के लिए योग्यता
कोर्स | योग्यता |
| किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण |
| किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री |
| 12वीं कक्षा पास गणित के साथ |
बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी एडमिशन आवेदन पत्र 2020
बीयू भोपाल एडमिशन 2020 के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से आवेदन प्रक्रिया प्रक्रिया 05 अगस्त 2020 से शुरू की गयी है एवं आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2020 निर्धारित की गयी है। छात्र आवेदन पत्र एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भर सकते हैं। इसके साथ उम्मीदवार विश्वविद्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.bubhopal.ac.in पर जाकर या हमारे पेज पर दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन फीस सहित आवेदन पत्र की एक प्रति के साथ सभी शैक्षिक दस्तावेज़ जिस डिपार्टमेंट में एडमिशन लेना चाहते हैं उस डिपार्टमेंट के हेड के पास भेजना या जमा करना होगा।उम्मीदवार ध्यान रखें कि वे आवेदन पत्र भरने के साथ आवेदन फीस जरूर भरें नहीं तो उनका आवेदन पूर्ण नहीं माना जायेगा और ऐसे आवेदन निरस्त कर दिए जायेंगे। उम्मीदवार आवेदन फीस विश्वविद्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट से डायरेक्ट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के जरिये जमा कर सकते हैं।
आवेदन फीस (पिछले वर्ष के अनुसार) –
- जनरल एवं ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस – 300 रूपए।
- एससी एवं एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस – 150 रूपए।
बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी एडमिशन एडमिट कार्ड 2020
छात्रों को बता दें बीयू द्वारा इस वर्ष प्रवेश परीक्षा का आयोजन कोविड-19 को देखते हुए नहीं किया जा रहा है। छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में एडमिशन मेरिट लिस्ट के अनुसार प्रदान किया जायेगा। प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं होने के कारण इस वर्ष छात्रों के एडमिट कार्ड जारी नहीं किये जायेंगे।
बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी एडमिशन प्रक्रिया 2020
कोर्स का नाम | एडमिशन प्रक्रिया |
| पिछली परीक्षा में प्राप्त अंक या बीयू द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंक |
| पिछली परीक्षा में प्राप्त अंक |
| प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर |
| 12वीं कक्षा में प्राप्त अंक |
| मैरिट लिस्ट के आधार पर |
| प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर |
| प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर |
| प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर |
| मैरिट लिस्ट के आधार पर |
| प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर |
| पिछली परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर |
| प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर |
| पिछली परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर |
| पिछली परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर |
| पिछली परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर |
| मैरिट लिस्ट के आधार पर |
| प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर, इंटरव्यू और अनुभव के आधार पर |
| प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर, इंटरव्यू और अनुभव के आधार पर |
बीयू भोपाल ओपन कोर्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया
कोर्स |
एडमिशन प्रक्रिया |
| पिछली परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर |
| पिछली परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर |
| पिछली परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर |
बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी एडमिशन रिजल्ट 2020
बीयू भोपाल एडमिशन 2020 के लिए जो भी छात्र आवेदन प्रक्रिया में भाग लेंगे उनको विश्वविद्यालय की ओर से शैक्षिक योग्यता के आधार पर चयनित कर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। छात्र मेरिट लिस्ट बीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे एवं इसके अलावा छात्र हमारे द्वारा दिए गए लिंक से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में दर्ज होगा उनको कॉउंसलिंग चरण के लिए आमंत्रित किया जायेगा एवं सफल छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जायेगा।
बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी एडमिशन कॉउंसलिंग 2020
बीयू भोपाल एडमिशन 2020 के लिए मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को कॉउंसलिंग में शामिल होना होगा। कॉउंसलिंग में केवल वे ही छात्र भाग ले सकेंगे जिनका नाम मेरिट लिस्ट में दर्ज होगा। कॉउंसलिंग चरण दो चरणों में आयोजित किया जायेगा। कॉउंसलिंग के समय छात्रों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जायेगा। जो छात्र डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में सफल होंगे उनको निर्धारित शुल्क (ऑनलाइन माध्यम से) जमा करके अपनी सीट पक्की करनी होगी। जो छात्र तय समय में एडमिशन शुल्क जमा नहीं करेंगे उनका प्रवेश रद्द कर दिया जायेगा।
बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी, भोपाल
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU Bhopal) को भोपाल विश्वविद्यालय के नाम से भी जाना जाता है। 1988 में इसका नाम स्वतंत्रता सेनानी प्रोफेसर बरकतउल्ला के नाम पर रखा गया। विश्वविद्यालय को 2015 में NAAC द्वारा ’B’ ग्रेड से मान्यता दी गई है।विश्वविद्यालय परिसर लगभग एक क्षेत्र को कवर करता है। हबीबगंज रेलवे स्टेशन से लगभग 3 किमी की दूरी पर होशंगाबाद राजमार्ग पर 400 एकड़ भूमि स्थित है। विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के लगभग पूर्ण स्पेक्ट्रम को कवर करता है, अपने संबद्ध कॉलेजों और कला, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, जीवन विज्ञान, इंजीनियरिंग, कानून, वाणिज्य, शिक्षा, शारीरिक शिक्षा, प्रौद्योगिकी, गृह विज्ञान और प्रबंधन के संकायों में विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों की पेशकश करता है। । विश्वविद्यालय का क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र आठ जिलों भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, होशंगाबाद, हरदा, बैतूल और राजगढ़ तक फैला हुआ है।
आधिकारिक वेबसाइट- bubhopal.ac.in
बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी एडमिशन 2020 नोटिफिकेशन यहाँ से प्राप्त करें।
बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी एडमिशन 2020 कॉउंसलिंग से जुड़ी तिथि की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
Discussion about this post