बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कंपीटिटिव एग्जामिनेशन (बीसीईसीई) 2022 के लिए एडमिट कार्ड एंट्रेंस एग्जाम से कुछ दिन पहले जारी कर दिए जायेंगे। एडमिट कार्ड बीसीईसीई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जारी किये जायेंगे जहाँ से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा आप इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड किया जा सकेगा। किसी भी उम्मीदवार को पोस्ट के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कंपीटिटिव एग्जामिनेशन 2022 एडमिट कार्ड से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : बीसीईसीई एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जाम 2022 के लिए जल्द घोषित होगा शेड्यूल।
बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कंपीटिटिव एग्जामिनेशन एडमिट कार्ड 2022
उम्मीदवारों को बता दें की प्रवेश परीक्षा के समय एडमिट कार्ड साथ ले जाना आवश्यक है। एडमिट कार्ड साथ नहीं ले जाने पर आपको परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जायेगी। जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको कॉउंसलिंग में शामिल होना होगा। बीसीईसीई एडमिट कार्ड से जुड़ी जरुरी तारीखों के बारे में जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्तवपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
एंट्रेंस एग्जाम होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड – बीसीईसीई एंट्रेंस एग्जाम एडमिट कार्ड 2022 ऑफिसियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर होंगे जारी।
बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कंपीटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड एडमिट कार्ड 2022 कैसे करें डाउनलोड
उम्मीदवारों के सीजी एमएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करना होता है। यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले इस पेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होता है।
- इसके अलावा आप चाहें तो बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जा कर भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही सबसे पहले बीसीईसीईबी का होम पेज खुलता है।

- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन का ऑप्शन दिखाई देगा।
- उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन के ऑप्शन के नीचे दिए गए बीसीईसीई ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- बीसीईसीई ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों नोटिस बोर्ड ऑफ बीसीईसीई – 2022 एग्जामिनेशन के नीचे कई सारे लिंक दिखाई देंगे।
- उम्मीदवारों को बीसीईसीई एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करना है।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों के सामने आ जाएगा।
- उम्मीदवारों को लॉगिन में पूछी गई सारी जानकारी को भरना है।
- सभी जानकारी को भरने के बाद उम्मीदवार सबमिट बटन दबाएं।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने उनका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
- उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को जांच लें और फिर प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
एडमिट कार्ड में दी गई जानकारियां
बीसीईसीई एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी में कई जरुरी जानकारियां दी होती हैं। यहां से आप एडमिट कार्ड में दी जाने वाली जानकारियों की लिस्ट देख सकते हैं।
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- माता का नाम
- रॉल नंबर
- कोर्स का नाम
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा का दिन
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
बीसीईसीई 2022 एग्जाम पैटर्न
- विषय – फिजिक्स, कैमिस्ट्री, गणित, बायलोजी, एग्रीकल्चर
- परीक्षा समय – 90 मिनट (हर पेपर के लिए)
- कुल प्रश्न – 100 प्रश्न
- कुल अंक – 400
- मार्किंग स्कीम – हर उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे। हर गलत उत्तर होने पर 1 अंक काटा जाएगा।
बीसीईसीई 2022 परीक्षा केंद्र
यहां से उम्मीदवार परीक्षा की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जिला | कोड | जिला | कोड |
पटना | 1 | दरभंगा | 21 |
भोजपुर | 2 | समस्तीपुर | 22 |
बक्सर | 3 | मधुबनी | 23 |
रोहतास | 4 | सहरसा | 24 |
भभुआ | 5 | मधेपुरा | 25 |
नालंदा | 6 | सुपौल | 26 |
गया | 7 | पूर्णिया | 27 |
नवादा | 8 | कटिहार | 28 |
औरंगाबाद | 9 | किशनगंज | 29 |
अरवल | 10 | अररिया | 30 |
जहानाबाद | 11 | भागलपुर | 31 |
सारण | 12 | बांका | 32 |
सिवान | 13 | मुंगेर | 33 |
गोपालगंज | 14 | बेगूसराय | 34 |
वैशाली | 15 | खगड़िया | 35 |
मुजफ्फरपुर | 16 | जमुई | 36 |
सीतामढ़ी | 17 | लखीसराय | 37 |
शिवहर | 18 | शेखपुरा | 38 |
पूर्वी चम्पारण | 19 | झारखण्ड | 98 |
पश्चिम चम्पारण | 20 | अन्य | 99 |
बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कंपीटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड आंसर की 2022
बीसीईसीई एंट्रेंस एग्जाम 2022 होने के बाद उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट जारी होने का इंतजार रहेगा। उम्मीदवारों को आंसर की जारी होने पर सूचित कर दिया जाएगा। आंसर की ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार इस पेज से भी बीसीईसीई आंसर की 2022 डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही उम्मीदवार इस पेज से आंसर की डाउनलोड करने के स्टेप्स की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। आंसर की जारी होने से उम्मीदवारों को यह अंदाजा लग जाता है कि एंट्रेंस एग्जाम में उनके कितने उत्तर सही होंगे और कितने उत्तर गलत होंगे।
आधिकारिक वेबसाइट – bceceboard.bihar.gov.in