बिहार बीएड 2021 के लिए प्रथम चरण की कॉउंसलिंग प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब द्वितीय चरण का रिवाइज्ड काउंसलिंग का पूर्ण शेड्यूल जारी कर दिया गया है। छात्रों को बता दें कि द्वितीय चरण की कॉउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र 1 से 12 सितम्बर 2021 तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उम्मीदवार Bihar BEd Counselling 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट bihar-cetbed-lnmu.in पर जाकर कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप हमारे इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा। बिहार बीएड 2021 से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : बिहार बीएड 2021 के लिए द्वितीय चरण का रिवाइज्ड कॉउंसलिंग शेड्यूल जारी।
बिहार बीएड 2021 | Bihar B.Ed 2021
बिहार बीएड 2021 के लिए प्रथम चरण की कॉउंसलिंग के लिये रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद छात्रों को रैंक के अनुसार कॉलेज अलॉट किया जायेगा जिसमें छात्रों को निर्धारित तिथि में फीस जमा कर प्रवेश लेना होगा। बिहार बीएड 2021 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
आवेदन शुरु होने की तारीख | 10 अप्रैल 2021 |
आवेदन खत्म होने की तारीख (रिवाइज्ड) | 05 जून 2021 |
लेट फी के साथ आवेदन (रिवाइज्ड) | 06 – 08 जून 2021 |
आवेदन पत्र में सुधार करने की तारीख (रिवाइज्ड) | 11 – 12 मई 2021 |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख (रिवाइज्ड) | 09 – 10 जून 2021 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख (रिवाइज्ड) | 4 अगस्त 2021 |
एंट्रेंस एग्जाम होने की तारीख | |
आंसर की जारी होने की तिथि | 14 अगस्त 2021 |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | 24 अगस्त 2021 |
पहले चरण की काउंसलिंग के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | 1 से 12 सितम्बर 2021 |
अलॉटेड कॉलेज की लिस्ट जारी होने की तिथि | 18 सितम्बर 2021 |
अलॉटेड कॉलेज में सीट कन्फर्मेशन एवं फीस जमा करने की तिथि | 19 से 25 सितम्बर 2021 |
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं एडमिशन की तिथि | 22 से 29 सितम्बर 2021 |
द्वितीय चरण कॉउंसलिंग – सीट रिक्त रहने पर | – |
रिक्त सीटों की जानकारी | 01 अक्टूबर 2021 |
डिस्प्ले ऑफ़ कॉलेज अलॉटमेंट | 11 अक्टूबर 2021 |
अलॉटेड कॉलेज में सीट कन्फर्मेशन एवं फीस जमा करने की तिथि | १२ से 21 अक्टूबर 2021 |
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं एडमिशन की तिथि | 18 से 23 अक्टूबर 2021 |
स्पॉट राउंड – सीट रिक्त रहने पर | – |
ऑन स्पॉट कॉउंसलिंग | 25 से 30 अक्टूबर 2021 |
महत्तवपूर्ण लिंक
बिहार बीएड 2021 पात्रता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
बिहार बीएड 2021 आवेदन पत्र
बिहार बी.एड 2021 की आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल 2021 से शुरू की गयी थी। बिहार बीएड फॉर्म मिथला यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था। उम्मीदवार चाहें तो इस पेज में दिए जाने वाले लिंक के माध्यम से भी आवेदन कर सकते थे। आवेदन पत्र जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है। रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन करते समय उम्मीदवारों को अपना ई – मेल आईडी और मोबाइल नंबर डालना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क
आवेदन पत्र भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना आवश्यक है। आवेदन शुल्क जमा नहीं करने पर आवेदन को ख़ारिज कर दिया जाएगा। सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अलग – अलग आवेदन शुल्क तय किया जाता है। उम्मीदवार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एसबीआई कलेक्ट के माध्यम से प्रवेश परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।
बिहार बीएड 2021 एडमिट कार्ड
बिहार में होने वाली बीएड सीईटी परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड 4 अगस्त 2021 को जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bihar-cetbed-lnmu.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे पेज पर ऊपर दिए गए लिंक से भी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर सबमिट करना होगा। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है। उम्मीदवारों को ई – मेल, डाक या किसी अन्य माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालना आवश्यक है। परीक्षा के समय एडमिट कार्ड नहीं होने पर आपको परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाती है।
बिहार बीएड 2021 परीक्षा पैटर्न
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पैटर्न की जानकारी होना बहुत जरुरी है। परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयारी करने वाले उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। यहां से आप परीक्षा पैटर्न की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- सीईटी बी.एड के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
- यह परीक्षा ओएमआर शीट पर देनी होगी।
- परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
- सभी प्रश्नों के चार विकल्प दिए जाएंगे।
- प्रवेश परीक्षा में अंग्रेजी, हिंदी, लॉजिकल और एनालिटिकल रीजनिंग, सामान्य अध्ययन और टीचिंग लर्निंग इन स्कूल से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक दिया जाएगा।
बिहार बीएड 2021 चयन प्रक्रिया
बिहार बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा समाप्त होने के कुछ समय बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के समय उम्मीदवारों के डॉक्युमेंट का वेरिफिकेशन किया जाता है। कॉलेज का चयन करने के बाद पहला राउंड सीट अलॉटमेंट के लिए बुलाया जाएगा। पहले राउंड की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद दूसरे राउंड सीट अलॉटमेंट भी जारी की जाती है। इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो रिक्त सीटों की संख्या को ध्यान में रखते हुए तीसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट भी जारी की जा सकती है। काउंसलिंग की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद चयनित उमीदवार अलॉट किये गए कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं।
बिहार बीएड 2021 रिजल्ट
राज्य स्तरीय बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी.एड होने वाले उम्मीदवारों के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bihar-cetbed-lnmu.in पर जारी कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद यहां दिए गए लिंक के माध्यम से भी उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से देखा जा सकता है। किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा ई – मेल या किसी अन्य माध्यम से रिजल्ट नहीं भेजा जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिया गया रॉल नंबर डालना होगा।
बिहार बीएड 2021 कॉउंसलिंग
बिहार बीएड एडमिशन 2021 के लिए प्रथम चरण की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों की द्वितीय चरण की काउन्सलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जो छात्र प्रवेश परीक्षा सफल हुए हैं वे तय तिथियों में काउन्सलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को रैंक के अनुसार कॉलेज अलॉट किया जायेगा जिसमें छात्रों को फीस जमा करके सीट अलॉट की जाएगी। छात्रों को तय तिथियों में अलॉटेड कॉलेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होकर एडमिशन लेना होगा।
कॉउंसलिंग रजिस्ट्रेशन : बिहार बीएड 2021 कॉउंसलिंग रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट : bihar-cetbed-lnmu.in
बिहार बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार अधिसूचना यहां से प्राप्त करें।
BE.d krne ka cost kitna aata h