बिहार बोर्ड 10वीं आंसर की 2022 : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी 2022 से 24 फरवरी २०२२ तक किया जायेगा। बोर्ड परीक्षाएं संपन्न होने के बाद छात्रों के लिए बोर्ड की ओर से आंसर की जारी कर दी गयी है। आंसर की सभी विषयों की अलग-अलग जारी की गयी है। छात्र आंसर की बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इस पेज पर भी कक्षा 10वीं के सभी विषयों की आंसर की का लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिस पर क्लिक करके आप उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 10th आंसर की 2022 से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आप इस पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं।
बिहार बोर्ड 10th आंसर की 2022
बिहार बोर्ड कक्षा 10 की आंसर की जारी होने के बाद छात्र उससे अपने प्रश्न-उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। उम्मीदवार उत्तर कुंजी के द्वारा प्रश्नों-उत्तरों को क्रॉस चेक करके अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं। अगर उम्मीदवारों को आंसर की में दिए किसी उत्तर पर आपत्ति होगी तो वे उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आपत्ति तय तिथियों में दर्ज करना अनिवार्य है। बिहार बोर्ड परीक्षा 2022 से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए नीचे दी गयी टेबल देखें।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
10वीं की परीक्षा शुरू होने की तिथि | 17 फरवरी 2022 |
परीक्षा की अंतिम तिथि | 24 फरवरी 2022 |
आंसर की जारी होने की तिथि | 09 मार्च 2022 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
आंसर की : बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं आंसर की 2022 डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
ऑफिसियल वेबसाइट : biharboardonline.bihar.gov.in
बिहार बोर्ड 10th आंसर की 2022 डाउनलोड करने के मुख्यबिंदु
सभी छात्रों के लिए हम इस पेज पर कक्षा 10वीं आंसर की डाउनलोड करने के कुछ बिंदु प्रदान कर कर रहे हैं। छात्र इन बिंदुओं को फॉलो करके आसानी से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
- छात्रों को सबसे पहले बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा या इस पेज पर ऊपर दिए आंसर की के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को रोल कोड, रोल नम्बर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

- इसके बाद उम्मीदवारों को नीचे दी गयी सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक नए पेज पर आंसर की ओपन हो जाएँगी जहाँ से आपको जिस विषय की आंसर की प्राप्त करनी है उस पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आंसर की एक नए पेज पर पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगी जहाँ से आप इसे डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें।
आंसर की पर आपत्ति दर्ज कैसे करें ?
कक्षा 10वीं आंसर की में दिए उत्तरों का मिलान करने के बाद अगर कोई छात्र किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है तो वे उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। अगर आपकी आपत्ति सही पायी जाती है तो उसके लिए आपको अंक प्रदान किया जायेगा। आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की विधि के लिए आप नीचे दिए गए पॉइंट देखें –
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जिससे एक नए पेज पर आपको रोल कोड, रोल नम्बर एवं डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज करके लॉगिन करना होगा।

- मांगी गयी जानकारी भरकर सब्मिट करने के बाद उम्मीदवारों को विषय, क्वेश्चन सेट, क्वेश्चन नम्बर एवं उसमें हुआ एरर (त्रुटि का प्रकार) दर्ज करके सब्मिट करना होगा।

- इस प्रकार से आपकी आपत्ति दर्ज हो जाएगी।
बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2022
बिहार बोर्ड आंसर की 2022 जारी होने के बाद बोर्ड की ओर से छात्रों द्वारा दर्ज की गयी आपत्तियों का निराकरण किया जायेगा। आंसर की निराकरण के बाद छात्रों का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिया जायेगा। उम्मीदवार बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक से प्राप्त कर सकेंगे।
बिहार बोर्ड आंसर कीTo get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.