बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा केंद्र या राज्य सरकार के किसी भी संस्थान, (प्राइवेट / गवर्मेन्ट) कंपनियों के अनुभव प्राप्त कर्मियों के लिए भर्ती निकाली गयी है। ये भर्तियां BSEB यानी की Bihar School Examintaion Board द्वारा जारी की गयी है। इन पदों पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्तियां की जायेगी। कॉन्ट्रैक्ट की अवधि 11 महीने की होगी और कार्य क्षमता के आधार पर यह कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया भी जा सकता है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। Bihar Board Recruitment 2019 की अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।
बिहार बोर्ड भर्ती 2019 | Bihar Board Recruitment 2019
BSEB के द्वारा 75 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। ये भर्तियां असिस्टेंट, असिस्टेंट अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर, स्टेनोग्राफर कम कंप्यूटर ऑपरेटर, और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर की जा रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किये जायेंगे। ऑफलाइन प्रक्रिया से दिए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। उम्मीदवारों को आवेदन अंतिम तिथि से पहले करने होंगे। अंतिम तिथि के बाद किए गए आवेदन निरस्त कर दिए जायेंगे। बिहार बोर्ड भर्ती 2019 की महत्वपूर्ण तारीखों को जानने के लिए हमारे पेज पर दी गई टेबल को देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
कार्यक्रम | तारीख़ |
आवेदन शुरू होने की तारीख़ | 26 सितम्बर 2019 |
आवेदन करने की अंतिम तारीख़ | 10 अक्टूबर 2019 |
मेरिट लिस्ट जारी करने की तारीख़ | जारी की जायेगी |
आवेदन पत्र – बिहार बोर्ड भर्ती 2019 के लिए आवेदन यहां से करें। ……..आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है।
बिहार बोर्ड भर्ती 2019 रिक्ति विवरण
पद का नाम : सहायक ( असिस्टेंट )
पदों की कुल संख्या : 23
पद का नाम : लेखा सहायक ( असिस्टेंट अकाउंटेंट )
पदों की कुल संख्या : 21
पद का नाम : आशुलिपिक ( स्टेनोग्राफर )
पदों की कुल संख्या : 03
पद का नाम : आशुलिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर ( स्टेनोग्राफर कम कंप्यूटर ऑपरेटर )
पदों की कुल संख्या : 10
पद का नाम : डाटा एंट्री ऑपरेटर
पदों की कुल संख्या : 18
बिहार बोर्ड भर्ती 2019 योग्यता मापदंड
बिहार बोर्ड भर्ती 2019 अलग-अलग पदों के लिए अलग अलग य्प्ग्याता मापदंड निर्धारित किये गए हैं।
पद का नाम : सहायक ( असिस्टेंट )
योग्यता मापदंड
- किसी भी विषय से 50 % अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण हो।
- उम्मीदवार को 5 वर्षों का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।
- इसके साथ ही कंप्यूटर पर कार्य करने की दक्षता होनी चाहिए।
पद का नाम : लेखा सहायक ( असिस्टेंट अकाउंटेंट )
योग्यता मापदंड
- उमीदवार कॉमर्स विषय से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
- अकाउंटेंट के तौर पर 5 वर्षों का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।
पद का नाम : आशुलिपिक ( स्टेनोग्राफर )
योग्यता मापदंड
- किसी भी विषय में इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- टाइपिंग स्पीड 80 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
- एम. एस. ऑफिस का ज्ञान होना चाहिए।
पद का नाम : आशुलिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर ( स्टेनोग्राफर कम कंप्यूटर ऑपरेटर )
योग्यता मापदंड
- किसी भी विषय में इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- टाइपिंग स्पीड 80 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
- एम. एस. ऑफिस का ज्ञान होना चाहिए।
पद का नाम : डाटा एंट्री ऑपरेटर
योग्यता मापदंड
- किसी भी विषय में इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।
- इसके अलावा मेट्रिक उत्तीर्ण और पॉलिटेक्निक से कंप्यूटर साइंस में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।
- एम. एस. ऑफिस का ज्ञान होना चाहिए।
आयु सीमा
- आवेदन करने के लिए अधिकतम उम्र ५० वर्ष होगी।
- ओबीसी (पुरुष) उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में 02 वर्षों की छूट दी जायेगी।
- महिला उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में 03 वर्षों की छूट दी जायेगी।
- एससी/एसटी उम्मीदवारों (पुरुष एवं महिला) को अधिकतम उम्र में 03 वर्षों की छूट दी जायेगी।
बिहार बोर्ड भर्ती 2019 आवेदन पत्र
बिहार बोर्ड भर्ती 2019 के आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। आवेदन भरने की तारीख़ 26 सितम्बर 2019 से 10 अक्टूबर 2019 तक तय की गयी। आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किये गए। इच्छुक उम्मीदवार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र का लिंक आपको इस पेज पर भी मिल जाएगा। उम्मीदवार उस लिंक पर क्लिक करके भी अपना अावेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद आवेदक, आवेदन का फाइनल प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेंगे। ऑफलाइन किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
Bihar Board Recruitment 2019 के लिए आवेदन करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। आवेदन शुल्क जमा ना करने पर आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। उम्मीदवारों को बता दें की उन्हें आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा। इसके लिए क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का प्रयोग कर सकते हैं।
- सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400/- रु निर्धारित किये गए हैं।
- एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100/- रु निर्धारित किये गए हैं।
बिहार बोर्ड भर्ती 2019 रिजल्ट
बिहार बोर्ड भर्ती 2019 आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदकों के द्वारा पूर्व में किये गए कार्यों के अनुभव के आधार पर जो अंक प्रदान किये जाएंगे उन अंकों को मेरिट लिस्ट में जोड़ दिए जाएगा। उसके बाद फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी और आगे की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। बिहार बोर्ड भर्ती के लिए परिणाम की तारीख़ अभी घोषित नहीं की गयी है। आप परिणामों की जानकारी BSEB विभाग की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं और तारीख जारी होने पर परिणाम सम्बंधित जानकारी आप हमारे पेज से भी प्राप्त कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट – biharboardonline.bihar.gov.in
अधिसूचना : बिहार बोर्ड भर्ती 2019 की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अधिसूचना यहां से प्राप्त कर सकते हैं।