जो अभ्यर्थी बिहार के विभिन्न सरकारी संस्थानों से डीएलएड करना चाहते हैं उनको बता दें कि सत्र 2021-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इच्छुक उम्मीदवार जिस कॉलेज / यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं वहाँ जाकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद संस्थान की ओर से सभी अभिलेखों का मिलान करके ऑनलाइन आवेदन पत्र एवं फीस भरें । एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले छात्र निर्धारित की गयी योग्यता एवं मापदंड अवश्य जाँच लें उसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया में भाग लें। बिहार डीएलएड एप्लीकेशन फॉर्म 2022 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं।
बिहार डीएलएड आवेदन पत्र 2022
आवेदन करने के साथ साथ अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क जमा करना आवश्यक है। आवेदन शुल्क संस्थान के माध्यम से भरा जा सकता है। बिना आवेदन शुल्क जमा किये गए एप्लीकेशन फॉर्म अपूर्ण माने जायेंगे। बिहार डीएलएड 2022 आवेदन प्रक्रिया से सम्बंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए नीचे दी गयी टेबल देखें।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथियां |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 28 मार्च 2022 |
आवेदन करने की आखिरी तारीख | 08 अप्रैल 2022 |
डमी रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी होने | 11 अप्रैल 2022 |
आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथियां | 11 से 13 अप्रैल 2022 |
मेरिट लिस्ट तैयार करने की तिथि | घोषित की जाएगी |
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
मेरिट सूची में आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि | घोषित की जाएगी |
अंतिम मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
आवेदन पत्र : बिहार डीएलएड २०२1-23 के लिए आवेदन पत्र विभिन्न संस्थानों से ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं –
ऑफिसियल वेबसाइट : secondary.biharboardonline.com/Reg
DIET संस्थान
जिले का नाम | संस्थान/ऑफिसियल वेबसाइट |
पटना | डायट विक्रम, पटना |
सारण | डायट सोनपुर, सारण |
गया | डायट पंचायती अखाड़ा, गया |
मधुबनी | डायट नरार, मधुबनी |
भोजपुर | डायट पिरौटा |
सीतामणी | डायट डुमरा, सीतामणी |
मुजफ्फरपुर | डायट रामबाग, मुजफ्फपुर |
भागलपुर | डायट खिरनीघाट, भागलपुर |
वैशाली | डायट दिग्घी, वैशाली |
रोहतास | डायट फजलगंज, सासाराम, रोहतास |
नवादा | डायट नवादा |
बेगूसराय | डायट शाहपुर, बेगूसराय |
समस्तीपुर | डायट पूसा, समस्तीपुर |
मधेपुरा | डायट मधेपुरा |
प. चम्पारण | डायट कुमारबाग, प. चम्पारण |
सीवान | डायट सीवान |
औरंगाबाद | डायट तरार औरंगाबाद |
कटिहार | डायट टिकापट्टी, कटिहार |
दरभंगा | डायट किलाघाट, दरभंगा |
गोपालगंज | डायट थावे, गोपालगंज |
नालंदा | डायट नूरसराय, नालंदा |
पू. चम्पारण | डायट छतौनी, मोतिहारी, पू. चम्पारण |
फारबिसगंज, अररिया | डायट फारबिसगंज, अररिया |
बांका | डायट बांका |
बक्सर | डायट डुमरॉव, बक्सर |
कैमूर | डायट मोहनियाँ, कैमूर |
खगड़िया | डायट रामगंज, संसारपुर, खगड़िया |
लखीसराय | डायट लखीसराय |
शिवहर | ठा. रामानंद सिंह डायट, शिवहर |
किशनगंज | डायट किशनगंज |
शेखपुरा | डायट शेखपुरा |
पूर्णियाँ | डायट श्रीनगर, पूर्णियाँ |
मुंगेर | डायट पुरबसराय, मुंगेर |
BIET/PTEC संस्थान


आवेदन करने के मुख्यबिंदु
- बिहार डीएलएड 2022 में छात्र ऊपर दिए गए जिस भी जिले संस्थान से कोर्स पूरा करना चाहते हैं उस कॉलेज/संस्थान की ऑफिसियल पर जाएँ।
- वेबसाइट के होम पेज पर छात्रों को बिहार डीएलएड 2022 से सम्बंधित लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्र सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना आवश्यक है। आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरे जा सकते हैं।
- आवेदन शुल्क 400 रूपए निर्धारित है।
योग्यता एवं मापदंड
शैक्षिक योग्यता
- बिहार डीएलएड के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- 12वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होना आवश्यक है।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को 5 प्रतिशत की छूट दी जाती है।
आयु सीमा
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 17 वर्ष होना आवश्यक है।
- उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है।
Sir Mai b.a. kar chuki hu mujhe D.le.ed 2022 me aplai krna h dete aayega to btaiye ga mera 10th me 72.6parcent h or 12th me 71.4parcent h
rupa ji form aane par is page ko update kar diya jayega. ya aap comment karke bhi jankari prapt kar skengi.