बिहार इंटिग्रेटेड बीएड कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त से 10 सितम्बर 2020 तक पूर्ण की गयी। आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आवेदकों की परीक्षा का आयोजन किया जायेगा जो 04 अक्टूबर 2020 को कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा से 04 (चार) दिन पूर्व 30 सितम्बर 2020 को छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। छात्र एडमिट कार्ड BIHAR CET INT B.Ed. 2020 की ऑफिसियल वेबसाइट bihar-integratedbed-lnmu.in पर जाकर या इस पेज पर नीचे उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को यूजर नेम एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा। बिहार इंटीग्रेटेड बीएड एडमिट कार्ड 2020 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : बिहार इंटिग्रेटेड बीएड कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी हुए।
बिहार इंटीग्रेटेड बीएड कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड 2020
बिहार इंटीग्रेटेड बीएड प्रवेश परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद विभाग की ओर से परीक्षा का आयोजन निर्धारित तीन केंद्रों (पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा) पर किया जायेगा। परीक्षा के समय छात्रों को एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाना है, बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी। बिहार इंटिग्रेटेड बीएड कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट 2020 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए आप नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 30 सितम्बर 2020 (जारी) |
प्रवेश परीक्षा की प्रस्तावित तिथि | 04 अक्टूबर 2020 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | 12 अक्टूबर 2020 |
कॉउंसलिंग के लिए निर्धारित तिथि | 19 से 22 अक्टूबर 2020 |
कॉउंसलिंग (If required) | 28 से 30 अक्टूबर 2020 |
एडमिट कार्ड : बिहार इंटीग्रेटेड बीएड प्रवेश परीक्षा 2020 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बिहार इंटीग्रेटेड बीएड कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड करने के मुख्यबिंदु
- बिहार इंटीग्रेटेड बीएड प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले राज्य स्तरीय बीएड प्रवेश परीक्षा की वेबसाइट http://www.bihar-integratedbed-lnmu.in या http://www.lnmu.ac.in पर जाना होगा, जिससे वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जायेगा।
- होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने से लॉगिन आईडी द्वारा आपको लॉगिन करना होगा एवं उसमें मांगे गए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होगा।
- जिससे आपका एडमिट कार्ड एक नए पेज पर ओपन हो जायेगा जहाँ से आप उसे डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल सकते हैं।
प्रवेश परीक्षा
बिहार इंटीग्रेटेड बीएड प्रवेश परीक्षा में छात्रों से 02 घंटों में 120 प्रश्न हल करने होंगे, प्रत्येक प्रश्न के लिए 01 अंक निर्धारित है। परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं रखी गयी है। प्रवेश परीक्षा में निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके जानकारी आप नीचे दी गयी टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
विषय | प्रश्नों की संख्या |
जनरल इंग्लिश कॉम्प्रिहेंसन | 15 प्रश्न |
जनरल हिंदी | 15 प्रश्न |
लॉजिकल एन्ड एनालिटिकल रीजनिंग | 25 प्रश्न |
जनरल अवेरनेस | 40 प्रश्न |
टीचिंग लर्निंग एनवायरमेंट इन स्कूल | 25 प्रश्न |
बिहार इंटीग्रेटेड बीएड प्रवेश परीक्षा २०२० रिजल्ट
बिहार इंटिग्रेटेड बीएड कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट 2020 संपन्न होने के बाद छात्रों के रिजल्ट जारी किये जायेंगे। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से BIHAR CET INT B.Ed. 2020 की ऑफिसियल वेबसाइट bihar-integratedbed-lnmu.in पर जारी किये जायेंगे जहाँ से आप मांगी गयी जानकारी दर्ज करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट विभाग की ओर से 12 अक्टूबर 2020 को जारी किया जायेगा। जो छात्र इस प्रवेश परीक्षा में सफल होंगे उनको इंटीग्रेटेड बीएड कराने वाले चार विश्वविद्यालयों में रैंक के अनुसार प्रवेश दिया जायेगा।
Discussion about this post