बिहार एनएमएमएस 2022 : बिहार राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृति (एनएमएमएस) की परीक्षा के लिए स्टेट कॉउंसिल ऑफ़ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) ने छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र Bihar NMMS Admit Card 2022 आधिकारिक वेबसाइट bihar-nts-nmmss.in या http://www.biharscert.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पेज पर नीचे उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी एडमिशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा कक्षा ८वीं में अध्ययनरत छात्रों के लिए आयोजित की जाती है। इसमें उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृति प्रदान की जाती है। छात्रवृति प्राप्त करने के लिए छात्रों को पहले प्रवेश परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। उत्तीर्ण होने पर ही छात्रों को छात्रवृति प्रदान की जायेगी। बिहार एनएमएमएस 2022 के आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड, परीक्षा, रिजल्ट इत्यादि की जानकारी प्राप्त करने के लिए छात्र इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : बिहार एनएमएमएस 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी, नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड।
बिहार एनएमएमएस 2022 | Bihar NMMS Exam 2022
स्टेट कॉउंसिल ऑफ़ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) द्वारा बिहार राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृति की परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक स्कालरशिप दिया जाता है जो राज्य सरकार / भारतीय सरकार / मान्यता प्राप्त माइनॉरिटी विद्यालयों / मदरसों के विद्यार्थी हो। चयनित छात्रों को छात्रवृति कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक दी जायेगी। बिहार राज्य में स्थित केवल शासकीय / शासकीय अनुदान प्राप्त एवं स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों में वर्ष 2022 में कक्षा 8वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी परीक्षा हेतु पात्र होंगे, जिन्होंने कक्षा 7वीं में कम से कम “C” ग्रेड प्राप्त किया है। इस योजना के अंतर्गत छात्रों को हर वर्ष 6000/- रु दिए जाएंगे। यह रकम छात्रों को आगे की पढ़ाई में मदद के लिए प्रदान की जाती है। बिहार राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृति परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी नीचे दिए गए टेबल से प्राप्त करें।
महत्वपुर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथियां |
ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल पर विद्यालय का पंजीकरण | 01 से 15 जनवरी 2022 |
पंजीकृत विद्यालय का जिला शिक्षा पदाधिकारी/ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा सत्यापन | 01 से 17 जनवरी 2022 |
आवेदकों द्वारा ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल पर आवेदन शुरू होने की तिथि | 03 जनवरी 2022 |
आवेदन करने की आखिरी तिथि (आवेदकों द्वारा) | 23 जनवरी 2022 |
आवेदकों द्वारा सब्मिट किये गए ऑनलाइन एप्लीकेशन का विद्यालय स्तर पर ऑनलाइन अप्रूवल | 03 से 25 जनवरी २०२२ |
एडमिट कार्ड प्राप्त करने की तिथि | 17 फरवरी से 27 फरवरी 2022 |
परीक्षा की तिथि | 27 फरवरी 2022 |
आंसर की जारी होने की तिथि | 02 मार्च 2022 |
आंसर की पर ऑब्जेक्शन करने की आखिरी तारीख | 10 मार्च 2022 |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
बिहार राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा पात्रता मापदंड
बिहार राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृति परीक्षा (एनएमएमएस) में शामिल होने के लिए पहले छात्रों को पात्रता मापदंडों को पूरा करना पड़ेगा। पात्रता मापदंडों को पूरा ना कर पाने की स्थिति में आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। छात्र परीक्षा में शामिल हों के लिए पात्रता मापदंडों की पूरी जानकारी रखें।
- जिन छात्रों के माता-पिता के वार्षिक आय 1.50 लाख से अधिक ना हो वे छात्र आवेदन कर सकते हैं।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, तथा दिव्यांग छात्रों के लिए 5% की छूट दी जायेगी।
- छात्रों को नियमित छात्रवृति प्राप्त करने के लिए 9वीं कक्षा में कम से कम 55% अंक प्राप्त करने होंगे। तथा 10वीं कक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त करने होंगे।
बिहार राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा एडमिट कार्ड २०२२
जिन छात्रों ने आवेदन किया होगा उनका एडमिट कार्ड, एससीईआरटी द्वारा जारी कर दिया गया है । एडमिट कार्ड केवल एससीईआरटी पटना के आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध है किसी भी छात्र को ऑफलाइन एडमिट कार्ड प्राप्त करने की अनुमति नहीं होगी। छात्रों को बता दें की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का होना अनिवार्य है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इस पेज पर दिए गए लिंक से भी छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको एप्लीकेशन नम्बर, कैंडिडेट का नाम, एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।
एडमिट कार्ड : बिहार एनएमएमएस 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी
एनएमएमएस के एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारियां दर्ज होंगी।
- छात्र का नाम
- छात्र का रॉल नंबर
- डेट ऑफ़ बर्थ
- माता – पिता का नाम
- परीक्षा की तिथि
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा का निर्देश
बिहार राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा एप्लीकेशन फॉर्म 2022
बिहार एनएमएमएस 2022 की परीक्षा के लिए आवेदन स्टेट कॉउंसिल ऑफ़ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 03 जनवरी 2022 से 23 जनवरी 2022 तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट bihar-nts-nmmss.in या http://www.biharscert.in पर जाना होगा। इसके अलावा इस पेज पर दिए गए लिंक से भी छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को बता दें की आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालना ना भूलें।
आवेदन – बिहार राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 के लिए आवेदन पत्र यहाँ से भरें।
यूजर मैनुअल की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
बिहार राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा, परीक्षा पैटर्न 2022
परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पैटर्न की जानकारी होना अनिवार्य है। इससे छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने में सहायता होती है। परीक्षा पैटर्न की जानकारी निम्नलिखित है।
- परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न यानी की मल्टीपल चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे।
- परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जायेगी।
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 36 अंक (40 प्रतिशत) प्राप्त करना अनिवार्यहै।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 29 अंक (32 प्रतिशत) अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
परीक्षा | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय | दिव्यांग छात्रों के लिए समय |
मानसिक क्षमता परीक्षण (MAT) | 90 | 90 | 90 मिनट | 120 मिनट |
शैक्षिक योग्यता टेस्ट (SAT) | 90 | 90 | 90 मिनट | 120 मिनट |
बिहार राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा आंसर की 2022
एससीईआरटी द्वारा परीक्षा की आंसर की भी जारी की जाती है। आंसर की एससीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आंसर की जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा इस पेज पर दिए गए लिंक से भी छात्र आंसर की प्राप्त कर सकेंगे। आंसर की जारी होने के बाद छात्र रिजल्ट की घोषणा से पहले ही अपने प्राप्तांको का अनुमान लगा सकते हैं। आंसर की जारी होने की तारीख घोषित कर दी गई है। आंसर की दिनांक 21 जनवरी 2022 को जारी की जाएगी। आंसर की जारी होने के बाद छात्र चाहें तो आंसर की पर ऑब्जेक्शन भी कर सकते हैं। आंसर की पर ऑब्जेक्शन करने की आखिरी तारीख दिनांक 01 फरवरी 2022 तय की गई है। आपत्ति करते समय उम्मीदवारों को वैद्य साक्ष्य देना होगा। बिना साक्ष्य के किया गया आवेदन मान्य नहीं होगा।
बिहार राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा रिजल्ट 2022
बिहार एनएमएमएस रिजल्ट एससीईआरटी के आधिकारिक वेबसाइट पर ज़ारी किया जाता है। छात्रों को बता दें की रिजल्ट सिर्फ ऑनलाइन ही ज़ारी किया जाता है। किसी भी छात्र को ऑफलाइन, पोस्ट या ई – मेल के माध्यम से रिजल्ट की जानकारी नहीं दी जायेगी। रिजल्ट मेरिट लिस्ट के आधार पर तैयार की जाती है। यह मेरिट लिस्ट परीक्षा के प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाती है। अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट तैयार करते समय पहले शामिल किया जाता है। एनटीएसई की कटऑफ के आधार पर भी छात्रों का चयन किया जा सकता है।
ऑफिसियल वेबसाइट : bihar-nts-nmmss.in
ऑफिसियल नोटिफिकेशन : बिहार एनएमएमएस 2022 की ऑफिसियल नोटिफिकेशन प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
स्कॉलरशिप बिहार बोर्ड और बिहार ओपन बोर्ड
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.