Bihar NTSE Result 2021 : बिहार में पहले चरण की राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई) आयोजित हो गई है। पहले चरण की बिहार एनटीएसई परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का रिजल्ट राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बिहार एनटीएसई रिजल्ट 2021 जारी होने के बाद छात्र इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं। पहले चरण की एनटीएसई परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा (दूसरा चरण) में शामिल हो सकते हैं। इस पेज के माध्यम से छात्र दोनों चरण की परीक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं। बिहार एनटीएसई रिजल्ट 2021 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
बिहार एनटीएसई रिजल्ट 2021 | Bihar NTSE Result 2021
बिहार एनटीएसई रिजल्ट जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। एनटीएसई रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। बिहार राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है। दोनों चरण की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। बिहार एनटीएसई रिजल्ट 2021 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तरीखें |
राज्य स्तर (पहले चरण) परीक्षा की तारीख | 24 जनवरी २०२१ |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
राष्ट्रीय स्तर (दूसरे चरण) परीक्षा की तारीख | मई 2021 |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट : पहले चरण का बिहार एनटीएसई रिजल्ट 2021 राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट biharscert.in पर जारी किया जाएगा।
बिहार एनटीएसई रिजल्ट 2021 कैसे करें डाउनलोड
एनटीएसई रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को कुछ स्टेप्स फॉलो करना होगा। छात्रों की सुविधा के लिए हम यहां रिजल्ट देखने के कुछ स्टेप्स कुछ बता रहे हैं। इन स्टेप्स को फॉलो कर के आप आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले इस पेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके अलावा छात्र राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर भी आपने रिजल्ट देख सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर ‘बिहार एनटीएसई रिजल्ट 2021 स्टेज 1’ की लिंक दी जाएगी।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों के सामने बिहार एनटीएसई रिजल्ट 2021 खुल जाएगा।
- यहां से छात्र चाहें तो रिजल्ट डाउनलोड बह कर सकते हैं।
रिजल्ट में दर्ज जानकारी
बिहार एनटीएसई रिजल्ट में कई जानकारियां दर्ज होती हैं। छात्र यहां से एनटीएसई रिजल्ट में दर्ज जानकारियों की लिस्ट देख सकते हैं।
- छात्र का नाम
- छात्र का रॉल नंबर
- छात्र का रजिस्ट्रेशन नंबर
- छात्र की श्रेणी
- स्कूल और शहर का नाम
- मैट (MAT) परीक्षा में प्राप्त अंक
- सैट (SAT) परीक्षा में प्राप्त अंक
- छात्र का रैंक
बिहार एनटीएसई रिजल्ट 2021 (स्टेज 1) क्वालिफाइंग मार्क्स
स्टेज 1 (पहले स्तर) की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को निर्धारित किया गया न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स प्राप्त करना आवश्यक है। छात्रों का चयन दोनों स्तर की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। सभी वर्ग के छात्रों के लिए अलग – अलग क्वालिफाइंग मार्क्स तय किया गया है। नीचे दी गई टेबल के माध्यम से छात्र सभी वर्ग के लिए तय किया गया क्वालिफाइंग मार्क्स देख सकते हैं।
श्रेणी | क्वालिफाइंग मार्क्स (सैट) | क्वालिफाइंग मार्क्स (मैट) |
सामान्य एवं अन्य पिछड़ी जाति छात्रों के लिए | 40% | 40% |
अनुसूचित जाति / अनसूचित जनजाति और दिव्यांग छात्रों के लिए | 32% | 32% |
बिहार एनटीएसई स्कॉलरशिप
परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र स्कूलरशिप की जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
- कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को 1250 रूपए प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाएगी।
- स्नातक (अंडर ग्रेजुएट) और स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएट) के छात्रों को 2000 रूपए प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाएगी।
Discussion about this post