बीबीओएसई ने अभी बिहार ओपन बोर्ड टाइम टेबल 2022 जारी नहीं किया है। बता दें कि जून या जुलाई 2022 को बीबीओएसई टाइम टेबल 2022 जारी किया जा सकता है। BBOSE Time Table July 2022, बीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट bbose.org पर जारी किया जाता है। टाइम टेबल जारी होने के बाद इस पेज के माध्यम से आप मैट्रिक और इंटर की परीक्षा की तारीख देख सकेंगे। आपको बता दें कि पिछले वर्ष कोरोना महामारी की वजह से बिहार ओपन बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया था। बिहार बोर्ड ऑफ़ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (बीबीओएसई) के द्वारा हर वर्ष दो बार कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा आयोजित की जाती है। इस पेज के माध्यम से आप जुलाई 2022 में होने वाली परीक्षा की तारीखें देख सकते हैं। बिहार ओपन बोर्ड जुलाई सेशन के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा का डेट शीट अभी जारी नहीं किया गया है। टाइम टेबल में मुख्य परीक्षा के साथ ही प्रायोगिक परीक्षा के टाइम टेबल की घोषणा भी की जाएगी। बिहार ओपन बोर्ड टाइम टेबल जुलाई सत्र 2022 की अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।
बिहार ओपन बोर्ड टाइम टेबल जुलाई सत्र 2022 | BBOSE Time Table July 2022
वर्ष 2019 की बिहार ओपन बोर्ड जुलाई की 10 वीं की परीक्षा 17 जुलाई से 26 जुलाई 2019 तक आयोजित की गयी थी। बीबीएसओई 10 वीं 2019 की पहली परीक्षा 17 जुलाई को विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषय की और अंतिम परीक्षा 26 जुलाई २०१९ को फ़ारसी, मैथिली की आयोजित की गयी थी। वहीं बीबीएसओई 12 वीं 2019 की पहली परीक्षा हिंदी, अंग्रेज़ी विषय की और अंतिम परीक्षा दर्शन शास्त्र और लेखा शास्त्र विषय की आयोजित की गयी थी। टाइम टेबल जारी होने के बाद इस पोस्ट के माध्यम से आप कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों का टाइम टेबल देख सकते हैं।
बिहार ओपन बोर्ड प्रायोगिक परीक्षा 2022
बिहार ओपन बोर्ड की परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले प्रायोगिक परीक्षा (प्रैक्टिकल एग्जाम) आयोजित की जाती है। मैट्रिक और इंटर की प्रायोगिक परीक्षा की तारीखें अभी घोषित नहीं की गई हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वर्ष 2022 में भी मैट्रिक और इंटर की प्रायोगिक परीक्षा जुलाई 2022 के दूसरे सप्ताह से शुरू की जाएगी। प्रायोगिक परीक्षा की तारीखें घोषित होने के बाद हम इस पेज को अपडेट कर देंगे।
कक्षा 10वीं का टाइम टेबल यहां से देखें
पहली शिफ्ट | दूसरी शिफ्ट | तारीख |
विज्ञान | सामाजिक विज्ञान | जुलाई 2022 |
हिंदी | अंग्रेजी | जुलाई 2022 |
गणित | संस्कृत | जुलाई 2022 |
गृह विज्ञान | योग एवं शारीरिक शिक्षा | जुलाई 2022 |
चित्रकला | व्यवसाय अध्ययन | जुलाई 2022 |
उर्दू | भारतीय संस्कृति एवं विरासत | जुलाई 2022 |
बेसिक कंप्यूटर | भोजपुरी | जुलाई 2022 |
बंगला | अरबी | जुलाई 2022 |
फारसी | मैथिलि | जुलाई 2022 |
कक्षा 12वीं का टाइम टेबल यहां से देखें
पहली शिफ्ट | दूसरी शिफ्ट | तारीख |
हिंदी | अंग्रेजी | जुलाई 2022 |
भौतिक विज्ञान; | शिक्षा शास्त्र | जुलाई 2022 |
रसायन विज्ञान | जीव विज्ञान | जुलाई 2022 |
गणित | इतिहास | जुलाई 2022 |
गृह विज्ञान | भूगोल | जुलाई 2022 |
मनोविज्ञान | अर्थशास्त्र | जुलाई 2022 |
राजनीतिक विज्ञान | संगीत | जुलाई 2022 |
योग एवं शारीरिक शिक्षा | समाजशास्त्र | जुलाई 2022 |
संस्कृत | कम्प्यूटर विज्ञान | जुलाई 2022 |
मैथिलि / बंगला / अरबी / मगही | उर्दू / भोजपुरी | जुलाई 2022 |
चित्रकला | व्यवसाय अध्ययन | जुलाई 2022 |
दर्शनशास्त्र | लेखा शास्त्र | जुलाई 2022 |
बिहार ओपन बोर्ड टाइम टेबल जुलाई सत्र 2022 कैसे करें डाउनलोड
आधिकारिक वेबसाइट से मैट्रिक और इंटर का टाइम टेबल देखने के लिए छात्रों को कुछ स्टेप्स फॉलो करना होगा। यहां दिए गए स्टेप्स फॉलो कर के छात्र आसानी से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का टाइम टेबल देख सकते हैं।
- बिहार ओपन स्कूल का टाइम टेबल देखने के लिए सबसे पहले आपको बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही छात्रों के सामने बीबीओएसी का होम पेज खुलता है।

- होम पेज पर [email protected] का सेक्शन दिया होता है।
- [email protected] के सेक्शन पर क्लिक करने के बाद कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के टाइम टेबल के लिए अलग – अलग खुलेगा।
- छात्रों को जिस कक्षा का टाइम टेबल देखना है उसकी लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करते ही छात्रों के सामने बिहार ओपन स्कूल टाइम टेबल 2022 खुल जाएगा।
- यहां से आप ओपन परीक्षा टाइम टेबल 2022 देख सकते हैं।
- आप चाहें तो दसवीं ओपन का टाइम टेबल और बारहवीं ओपन का टाइम टेबल डाउनलोड भी कर सकते हैं।
बिहार ओपन बोर्ड टाइम टेबल जुलाई सत्र 2022 में दर्ज जानकारी
बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड के द्वारा जारी किये जाने वाले टाइम टेबल में परीक्षा से जुड़ी बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियां दी होती हैं। यहां से आप बिहार मुक्त विद्यालय पटना के द्वारा जारी किये जाने वाले डेट शीट में दर्ज जानकारियों की लिस्ट देख सकते हैं।
- बोर्ड की जानकारी
- परीक्षा का नाम
- कक्षा का नाम
- विषय कोड
- विषय का नाम
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा का समय
- शिफ्ट का नाम
- अन्य जानकारी
बिहार ओपन बोर्ड एडमिट कार्ड 2022
बिहार ओपन बोर्ड एडमिट कार्ड 2022 अभी जारी नहीं किया गया है। एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले जारी कर दिया जाता है। मैट्रिक और इंटर की होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड बिहार बोर्ड ऑफ़ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद बिहार ओपन बोर्ड 2022 की पहली सेशन की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र यहां दिए गए लिंक के माध्यम से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें। परीक्षा के समय एडमिट कार्ड साथ ले जाना आवश्यक है। बिहार ओपन बोर्ड एडमिट कार्ड 2022 नहीं होने पर छात्रों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाती है। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है। उम्मीदवारों को पोस्ट या किसी अन्य माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाता है।
बिहार ओपन बोर्ड
बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबीओएसई) की स्थापना बिहार के शिक्षा विभाग के तहत फरवरी 2011 में की गई है। वर्तमान में बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन का मुख्यालय पटना में स्थित है। बीबीओएसई एक पंजीकृत बोर्ड है। सोसाइटी अधिनियम के तहत सोसायटी बोर्ड ने राष्ट्रीय संसाधन विकास संस्थान (एनआईओएस) की तर्ज पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय, सरकार के अधीन यह बोर्ड स्थापित किया गया है।
आधिकारिक वेबसाइट : www.bbose.org
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.