• अगलासेम
  • स्कूल
  • एडमिशन
  • करियर
  • न्यूज़
  • हिन्दी
  • ऑनलाइन टेस्ट
  • Docs
  • ATSE
aglasem
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
aglasem
No Result
View All Result

Home » सरकारी नौकरी » बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021-20२2 | Bihar Police Constable Recruitment 2021-2022 : पीईटी एडमिट कार्ड, शेड्यूल जारी

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021-20२2 | Bihar Police Constable Recruitment 2021-2022 : पीईटी एडमिट कार्ड, शेड्यूल जारी

by Soumya Priyam
January 19, 2022
in सरकारी नौकरी
Reading Time: 4 mins read
0
aglasem hindi

सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ़ कांस्टेबल ने 8415 कांस्टेबल के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021-2021 के अंतर्गत उम्मीदवारों को बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस, विशेषीकृत इंडिया रिज़र्व वाहिनी, बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी में सिपाही के पद पर भर्ती किया जायेगा। Bihar Police Constable Recruitment 2020-21 के लिए परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। 28 जनवरी से 04 फरवरी 2022 तक आयोजित होने वाले पीईटी कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। 09 जनवरी से होने वाली पीईटी परीक्षा यथावत रहेंगी। पीईटी एडमिट कार्ड CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी किये गए हैं। Bihar Police Constable Recruitment 2020-22 के बारे में और अधिक जानकारी जैसे एप्लीकेशन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि के लिए हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।

नवीनतम : बिहार पुलिस्त कांस्टेबल भर्ती के लिए 28 जनवरी से 04 फरवरी तक का पीईटी कार्यक्रम स्थगित।
नवीनतम : बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के लिए एडमिट कार्ड जारी।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021-2022 | Bihar Police Constable Recruitment 2021-2022

बिहार पुलिस कांस्टेबल 2020 भर्ती के लिए फिजिकल फिटनेस टेस्ट के संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों को अंतिम परिणाम जारी कर दिया जायेगा। जो उम्मीदवार इसमें सफलता प्राप्त करेंगे उनको रिक्त पदों के लिए चयनित किया जायेगा। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020-2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए आप नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें 

कार्यक्रम तारीख
आवेदन शुरू होने की तारीख13 नवंबर 2020
आवेदन करने की आखिरी तारीख14 दिसंबर 2020
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख25 फरवरी 2021 – जारी
लिखित परीक्षा की तारीख14, 21 मार्च 2021 (दो शिफ्टों में)
रिजल्ट जारी होने की तारीख06 दिसंबर 2021
शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि05 जनवरी 2022
शारीरिक दक्षता परीक्षण की तिथियां 28 जनवरी से 04 फरवरी 2022 तक स्थगित
शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) की तिथि 09 फरवरी से पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम रहेगा

महत्वपूर्ण लिंक

  • आवेदन पत्र
  • एडमिट कार्ड
  • रिजल्ट

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020-22 रिक्ति विवरण

इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार यहां से रिक्ति विवरण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

रिक्त पदों की कुल संख्या : 8415 पद

पद का नाम : सिपाही (कांस्टेबल)

  • वर्ग : सामान्य वर्ग (अनारक्षित)
    • पदों की संख्या : 3489
  • वर्ग : आर्थिक रूप से  कमजोर वर्ग
    • पदों की संख्या : 842
  • वर्ग : अनुसूचित जाति
    • पदों की संख्या : 1307
  • वर्ग : अनुसूचित जनजाति
    • पदों की संख्या : 82
  • वर्ग : अत्यंत पिछड़ा वर्ग
    • पदों की संख्या : 1470
  • वर्ग : पिछड़ा वर्ग
    • पदों की संख्या : 980
  • वर्ग : पिछड़े वर्गों की महिला
    • पदों की संख्या : 245

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 पात्रता मापदंड

शैक्षिक योग्यता

  • आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों का कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आयु सीमा (01 अगस्त 2020 को)

  • सभी वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तय की गई है।
  • सामान्य वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तय की गई है।
  • पिछड़े वर्ग और अत्यंत पिछड़े वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष होना चाहिए।
  • पिछड़े वर्ग और अत्यंत पिछड़े वर्ग के महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष होना चाहिए।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

शारीरिक योग्यता

ऊंचाई 

  • सामान्य एवं पिछड़े वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 165 सेंटीमीटर होना आवश्यक है।
  • सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 155 सेंटीमीटर होना जरुरी है।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 162 सेंटीमीटर होना चाहिए है।
  • अत्यंत पिछड़े वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 162 सेंटीमीटर होना जरुरी है।

सीना (केवल पुरुषों के लिए) 

  • सामान्य एवं पिछड़े वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए :
    • बिना फुलाए : 81 सेंटीमीटर
    • फुला कर : 86 सेंटीमीटर
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के के लिए :
    • बिना फुलाए : 79 सेंटीमीटर
    • फुला कर : 84 सेंटीमीटर

बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2022

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 पीईटी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है जिसके लिए उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड, CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है जहाँ से आप मांगी गयी जानकारी दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो इस पेज पर ऊपर दिए गए लिंक के माध्यम से भी कांस्टेबल भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड सकते हैं। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। किसी भी उम्मीदवार को डाक, ई – मेल या किसी अन्य माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाता है। प्रवेश परीक्षा के समय एडमिट कार्ड साथ ले जाना जरुरी है। एडमिट कार्ड नहीं होने पर आपको परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं जाती है।

बिहार पुलिस कांस्टेबल एप्लीकेशन फॉर्म 2020-21

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया । किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन मान्य नहीं होगा। आवेदन पत्र सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ़ कांस्टेबल की आधिकारिक वेबसाइट पर 13 नवंबर 2020 को जारी किया गया था। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा उम्मीदवार इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से भी आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2020 निर्धारित की गयी है।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है। रजिस्ट्रेशन करते समय उम्मीदवारों को अपना नाम, राष्ट्रीयता, मोबाइल नंबर, ई – मेल आईडी, बिहार राज्य का अधिवास (डोमिसाइल), आरक्षण कोटि, लिंग, जन्म तारीख आदि जानकारियां दर्ज करना आवश्यक है।

आवेदन शुल्क 

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना आवश्यक है। आवेदन शुल्क जमा नहीं करने पर आपके द्वारा किया गया आवेदन मान्य नहीं होगा। आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है। सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अलग – अलग आवेदन शुल्क तय किया गया है। यहां से आप सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए तय किया गया आवेदन शुल्क यहां से देखें।

  • अनारक्षित (सामान्य) वर्ग, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 450/- रूपए आवेदन शुल्क तय किया गया है।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 112/- रूपए आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करना होता है।

एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी 

कांस्टेबल भर्ती के लिए जारी किये जाने वाले एडमिट कार्ड में कई जानकारियां दर्ज होती हैं। आप यहां से एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारियों की लिस्ट देख सकते हैं।

  • उम्मीदवार का नाम
  • जन्म तारीख
  • रॉल नंबर
  • फोटो
  • उम्मीदवार का हस्ताक्षर
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा का समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा का निर्देश

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पैटर्न 2020-22

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यहां से परीक्षा पैटर्न की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

लिखित परीक्षा

  • यह परीक्षा ओएमआर शीट पर आधारित होगी।
  • इस परीक्षा में उम्मीदवारों को कुल 2 घंटा समय दिया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

शारीरिक योग्यता / दक्षता परीक्षा

  • यह परीक्षा 3 भागों में आयोजित की जाएगी।
  • पहला भाग है दौड़, दूसरा भाग है गोला फेंक और तीसरा भाग है ऊंची कूद।
  • दौड़ कुल 50 अंकों की आयोजित की जाएगी।
  • गोला फेंक कुल 25 अंकों की होगी।
  • ऊंची कूद का आयोजन भी कुल 25 अंकों का किया जाएगा।

बिहार पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया 2020-22

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक योग्यता / दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार ही शारीरिक योग्यता / दक्षता परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। लिखित परीक्षा और शारीरिक योग्यता / दक्षता परीक्षा आयोजित होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद इस पोस्ट को अपडेट कर दिया जाएगा।

बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020-2021

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का मूल्याङ्कन होने के बाद अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से आप बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से देखा जा सकता है। किसी भी उम्मीदवार को ई–मेल, डाक, फ़ोन, एसएमएस या किसी अन्य माध्यम से रिजल्ट की जानकारी नहीं दी जाती है। रिजल्ट मेरिट के आधार पर जारी किया गया है। फ़ाइनल मेरिट लिस्ट शारीरिक योग्यता / दक्षता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर जारी किया जाएगा।

दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के सामान अंक प्राप्त होने पर जन्म तिथि के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। ऐसी स्थिति में आयु में अधिक होने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवारों की आयु भी एक सामान है तो ऐसी स्थिति में शैक्षणिक अहर्ता के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

रिजल्ट : बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2021 प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

आधिकारिक वेबसाइट : www.csbc.bih.nic.in

नोटिफिकेशन : बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप आधिकारिक अधिसूचना यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार पुलिस

Continue Reading
Tags: आवेदन पत्ररिजल्टबिहारएडमिट कार्डपुलिस भर्तीcsbc.bih.nic.in

Related Posts

aglasem hindi
सरकारी नौकरी

आरएसएमएसएसबी लाइब्रेरियन भर्ती 2022 (RSMSSB Librarian 2022) : आवेदन पत्र (जारी), प्रवेश पत्र एवं परीक्षा की जानकारी यहाँ से देखे

uksssc police constable recruitment
सरकारी नौकरी

उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 : आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि

सरकारी नौकरी

बिहार एसएससी भर्ती 2022 (Bihar SSC Recruitment 2022) : आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि

aglasem hindi
सरकारी नौकरी

आईटीबीपी हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 (ITBP Head Constable Recruitment 2022) : आवेदन पत्र, पात्रता मापदंड की पूरी जानकारी 8 जून से कर सकते हैं आवेदन

Next Post
aglasem hindi

10वीं और 12वीं बोर्ड टाइम टेबल 2022 - सभी स्टेट के टाइम टेबल यहां से प्राप्त करें

अपने विचार बताएं। Cancel reply

Top Three

aglasem hindi

राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2022 | RBSE 8th Result 2022 : यहाँ से प्राप्त कर सकेंगे

indian states cm and governor

भारत के राज्यों के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल

aglasem hindi

उत्तराखंड संस्कृत यूनिवर्सिटी एडमिशन 202२ आंसर की : यहाँ से प्राप्त करें

  • Disclaimer
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2019 aglasem.com

No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स

© 2019 aglasem.com

Admissions Open at LPU - India's Top University Apply Now!!