बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन ने राज्य में 2213 सब इंस्पेक्टर और सार्जेंट के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की मुख्य परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल 2022 को किया जायेगा। बिहार पुलिस भर्ती 2020-२०२२ की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 05 अप्रैल 2022 को जारी कर दिए जायेंगे। उम्मीदवार Bihar Police Recruitment Admit Card 2022 BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट http://www.bpssc.bih.nic.in पर जा कर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा आप हमारे इस पेज पर दी गयी लिंक से भी आप बिहार सब इंस्पेक्टर और सार्जेंट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकेंगे। Bihar Police Recruitment 2022 के बारे में और अधिक जानकारी जैसे एप्लीकेशन फॉर्म, पात्रता माप दंड, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि के लिए आप हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : बिहार पुलिस भर्ती 2020-2022 मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 05 अप्रैल को होंगे जारी।
बिहार पुलिस भर्ती 2020-2022 | Bihar Police Recruitment 2020-2022
आपको बता दें कि बिहार पुलिस भर्ती 2020-2021 के अंतर्गत 1998 पदों पर सब इंस्पेक्टर और 215 पदों पर सार्जेंट भर्ती किये जायेंगे। भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शारीरिक दक्षता परीक्षण से होकर गुजरना होगा। Bihar Police Recruitment 2022-2022 से जुड़ी अन्य तिथिओं की जानकारी के लिए नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं।
कार्यक्रम | तिथि |
आवदेन शुरू होने की तिथि | 16 अगस्त 2020 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 24 सितम्बर 2020 |
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | 10 दिसंबर 2021 |
परीक्षा की तिथि | 26 दिसंबर 2021 |
परिणाम | 02 फरवरी 2022 |
मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 05 अप्रैल 2022 |
मुख्य परीक्षा की तिथि | 24 अप्रैल 2022 |

बिहार पुलिस भर्ती रिक्ति विवरण 2020
कुल पद : 2213
- सब इंस्पेक्टर : 1998
- सार्जेंट : 215


बिहार पुलिस भर्ती पात्रता मापदंड 2020
शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
आयु सीमा
- अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 20 वर्ष से 37 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
- ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 20 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
- सामान्य और ओबीसी वर्ग की महिला उम्मीदवारों की आयु 20 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
- एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 20 वर्ष से 42 वर्ष के मध्य होनी चहिये।
शारीरिक मापदंड
- ऊंचाई
- सामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी होनी चाहिए।
- एससी/एसटी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 160 सेमी होनी चाहिए।
- सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 155 सेमी और वजह 48 किलोग्राम होना चाहिए।
- सीना
- सामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए बिना फुलाए न्यूनतम 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी होना चाहिए।
- एससी/एसटी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए बिना फुलाए न्यूनतम 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए।
शारीरिक दक्षता परिक्षण (सब इंस्पेक्टर)
- दौड़
- पुरुष उम्मीदवारों के लिए 1 मील की दूरी 6 मिनट 30 सेकंड में पूरा करना ज़रूरी है।
- महिला उम्मीदवारों के लिए 1 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरा करना ज़रूरी है।
- ऊँची कूद
- पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 4 फ़ीट
- महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 3 फ़ीट
- लम्बी कूद
- पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 12 फ़ीट
- महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 9 फ़ीट
- गोला फेंक
- पुरुष उम्मीदवारों को 16 पौंड का गोला न्यूनतम 16 फ़ीट तक फेंकना होगा।
- महिला उम्मीदवारों को 12 पौंड का गोला न्यूनतम 10 फ़ीट तक फेंकना होगा।
सार्जेंट के लिए

बिहार पुलिस एडमिट कार्ड 2022
Bihar Police Recruitment 2020-२०२2 के लिए छात्रों की मुख्य परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल 2022 को किया जायेगा। संयुक्त लिखित प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदकों का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जायेंगे। आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके अपना Bihar Police Admit Card २०२2 डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन आईडी या मोबाईल नम्बर एवं डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज करना होगा।
एडमिट कार्ड : बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2022 एडमिट कार्ड (मेंस एग्जाम) डाउनलोड के लिए यहाँ उपलब्ध होगा।
बिहार पुलिस भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म 2020
बिहार पुलिस सब इंपेक्टर और सार्जेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। आवेदन पत्र 16 अगस्त 2020 से ऑनलाइन BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। वे उम्मीदवार जो भी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे यहाँ पर नीचे दी गयी लिंक से भी एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आपको बता दें कि आवेदन पत्र 24 सितम्बर 2020 तक उपलब्ध रहेंगे।
आवेदन पत्र : बिहार पुलिस एप्लीकेशन फॉर्म 2020 यहाँ से भरें।
बिहार पुलिस भर्ती रिजल्ट 2022
बिहार पुलिस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट http://www.bpssc.bih.nic.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी आप रिजल्ट की जाँच कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है जिसमें उम्मीदवारों के रोल नम्बर दर्ज हैं। जिन उम्मीदवारों का रोल नम्बर इसमें दर्ज है वे भर्ती की अगली प्रक्रिया के लिए क्वालीफाई कर जायेंगे। अंत में उम्मीदवारों का फाइनल रिजल्ट जारी किया जायेगा।
रिजल्ट : बिहार पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा रिजल्ट 2022 प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बिहार पुलिस भर्ती 2020 के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक अधिसूचना यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।