
बिहार पॉलिटेक्निक परीक्षा 2018, बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) द्वारा आयोजित डिप्लोमा में प्रवेश के लिए एक संयुक्त प्रवेश परीक्षा है। बीसीईसीईबी डीसीईसीई एलई 2018, डिप्लोमा एंट्रेंस कॉम्पटिटिविटी एग्जाम (लेटरल एंट्री) है, जो कि बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) द्वारा आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा के द्वारा छात्रों को बिहार राज्य में पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग, पार्ट-टाइम पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग, पैरा मेडिकल-डेंटल एवं पैरा मेडिकल कोर्सेज में प्रवेश मिलेगा | इसलिए इसे बिहार पॉलिटेक्निक परीक्षा, बिहार पैरामेडिकल परीक्षा भी कहते हैं। बिहार पॉलिटेक्निक फॉर्म 2018, 16 मार्च 2018 को जारी कर दिया गया है। बिहार डी.सी.ई.सी.ई. आवेदन फार्म 2018 केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगा, जो कि बी.सी.ई.सी.ई.बी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.com पर भरे जा सकते हैं। केवल गणित / व्यावसायिक / आईटीआई उम्मीदवारों के 2 वर्षों के साथ तकनीकी या कक्षा 10 वीं, DECE के माध्यम से पार्श्व प्रवेश के लिए आवेदन कर पाएंगे। बिहार पॉलिटेक्निक (डी.सी.ई.सी.ई.) 2018 से सम्बंधित जानकारी जैसे अधिसूचना, योग्यता, आवेदन पत्र, प्रवेश पत्र आदि उम्मीदवार यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।
बिहार पॉलिटेक्निक 2018 प्रवेश परीक्षा (Bihar DCECE)
जो उम्मीदवार बिहार राज्य में स्थित डिप्लोमा कॉलेजों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे 06 अप्रैल 2018 तक अपना आवेदन अवश्य कर दें। उम्मीदवारों को सलाह देना चाहेंगे की आवेदन करने से पहले एक बार योग्यता की जाँच अवश्य कर लें। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। उम्मीदवार हमारे इस पेज से भी आवेदन कर सकते हैं।
डी.सी.ई.सी.ई 2018 महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख | 16 मार्च 2018 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि (चालान द्वारा) | |
नेट बैंकिंग के द्वारा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | |
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 18 से 23 अप्रैल 2018 |
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | 02 मई 2018 |
PM एवं PMD परीक्षा की तिथि | 12 मई 2018 |
PE एवं PPE परीक्षा की तिथि | 13 मई 2018 |
परीक्षा परिणाम की तिथि | घोषित की जाएगी |
बिहार डी.सी.ई.सी.ई 2018 शैक्षणिक योग्यता
पॉलिटेक्निक कोर्स के लिए (पूर्ण कालीन पॉलिटेक्निक PE / पार्ट टाइम पॉलिटेक्निक PPE)
- 10वीं / समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण तथा 2 वर्षीय आईटीआई पास।
- 10वीं / समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण तथा कम से कम 2 वर्ष का कार्यानुभव।
पैरामेडिकल कोर्स के लिए (PM)
- इंटरमीडिएट (12) साइंस या अन्य समकक्ष परीक्षा भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं अंग्रेजी के अतिरिक्त गणित या जीव विज्ञान में उत्तीर्ण।
पैरामेडिकल – डेंटल कोर्स के लिए (PMD)
- दसवीं या समकक्ष परीक्षा में विज्ञान एवं अंग्रेजी के साथ उत्तीर्ण।
बिहार डी.सी.ई.सी.ई 2018 आवेदन पत्र
बिहार पॉलिटेक्निक २०१८, बिहार पैरा मेडिकल में प्रवेश के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक हैं वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। तथा उम्मीदवार यहाँ नीचे दी गयी लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन पत्र : बिहार डीसीईसीई 2018 आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आवेदन शुल्क
कोर्स की संख्या | सामान्य/ओबीसी | एससी/एसटी/पीडब्लूडी |
---|---|---|
एक कोर्स के लिए | रूपये 750/- | रूपये 480/- |
2 कोर्स के लिए | रूपये 850/- | रूपये 530/- |
3 कोर्स के लिए | रूपये 950/- | रूपये 630/- |
सभी 4 कोर्सेज के लिए | रूपये 1150/- | रूपये 730/- |
बिहार पॉलिटेक्निक डी.सी.ई.सी.ई 2018 प्रवेश पत्र
Bihar Poly – DCECE 2018 प्रवेश पत्र 2018, आवेदन प्रक्रिया के बाद केवल उन्ही आवेदकों के लिए जारी किया जायेगा जिन्होंने 06 अप्रैल 2018 तक आवेदन किया होगा तथा आवेदन शुल्क जमा किया होगा। ऐसे आवेदकों को बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश पत्र 2018, 02 मई 2018 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जायेगा।
परीक्षा केंद्र
जिला | कोड | जिला | कोड |
---|---|---|---|
पटना | 01 | दरभंगा | 20 |
भोजपुर | 02 | समस्तीपुर | 21 |
बक्सर | 03 | मधुबनी | 22 |
रोहतास | 04 | सहरसा | 23 |
भभुआ | 05 | मधेपुरा | 24 |
नालंदा | 06 | सुपौल | 25 |
गया | 07 | पूर्णिया | 26 |
नवादा | 08 | कटिहार | 27 |
औरंगाबाद | 09 | किशनगंज | 28 |
जहानाबाद | 10 | अररिया | 29 |
सारण | 11 | भागलपुर | 30 |
सिवान | 12 | बांका | 31 |
गोपालगंज | 13 | मुंगेर | 32 |
वैशाली | 14 | बेगुसराय | 33 |
मुजफ्फरपुर | 15 | खगड़िया | 34 |
सीतामढ़ी | 16 | जमुई | 35 |
शिवहर | 17 | लखीसराय | 36 |
पूर्वी चम्पारण | 18 | शेखपुरा | 37 |
पश्चिमी चम्पारण | 19 | अरवल | 38 |
बिहार के बाहर अन्य सभी स्थान | 39 |
बिहार पॉलिटेक्निक डी.सी.ई.सी.ई 2018 परीक्षा प्रारूप
पॉलिटेक्निक (PE) एवं पार्ट-टाइम पॉलिटेक्निक (PPE) के लिए
- परीक्षा तिथि : 13 मई 2018
- समयसीमा : 2 घंटा 15 मिनट
- पूर्णांक : 450
विषय | प्रश्नों की संख्या | पूर्णांक |
---|---|---|
भौतिक विज्ञान | 30 | 150 |
रसायन विज्ञान | 30 | 150 |
गणित | 30 | 150 |
कुल | 90 | 450 |
पैरामेडिकल (PM) (इंटरमीडिएट स्तर)के लिए
- परीक्षा तिथि : 12 मई 2018 (11:00 am – 01:15 pm)
- समयसीमा : 2 घंटा 15 मिनट
- पूर्णांक : 450
विषय | प्रश्नों की संख्या | पूर्णांक |
---|---|---|
सामान्य विज्ञान (भौतिक /रसायन /जीव विज्ञान) |
25 | 125 |
अंकगणितीय योग्यता | 15 | 75 |
हिंदी | 15 | 75 |
अंग्रेजी | 15 | 75 |
सामान्य ज्ञान | 20 | 100 |
कुल | 90 | 450 |
पैरामेडिकल -डेंटल के लिए
- परीक्षा तिथि : 12 मई 2018 (02:00 pm – 04:15 pm)
- समयसीमा : 2 घंटा 15 मिनट
- पूर्णांक : 450
विषय | प्रश्नों की संख्या | पूर्णांक |
---|---|---|
भौतिक विज्ञान | 20 | 100 |
रसायन विज्ञान | 20 | 100 |
गणित | 10 | 50 |
जीव विज्ञान | 10 | 50 |
हिंदी | 10 | 50 |
अंग्रेजी | 10 | 50 |
सामान्य ज्ञान | 10 | 50 |
कुल | 90 | 450 |
बिहार पॉलिटेक्निक डी.सी.ई.सी.ई 2018 परीक्षा परिणाम
बिहार पाली – डीसीईसीई 2018 परिणाम, परीक्षा के बाद जारी किया जायेगा। इसमें पाठ्यक्रमों में प्राप्त अंकों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस प्रकार सूचियों के द्वारा उम्मीदवार अपनी कॉलेज के लिए शीट ले सकेगा। मेरिट लिस्ट / मेघा सूची तैयार करने में कंप्यूटर द्वारा किसी प्रकार की गलती होने पर नामांकन का दावा नहीं किया जा सकेगा।
बिहार पॉलिटेक्निक डी.सी.ई.सी.ई 2018 की अधिक जानकारी के लिए, अभ्यर्थी यहाँ से अधिसूचना प्राप्त कर सकते हैं।