बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार पॉलिटेक्निक 2020 के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा को 26 और 27 नवंबर 2020 को आयोजित करने का निर्णय लिया है जिसके लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड अब 12 नवंबर 2020 को जारी कर दिए गए हैं। बिहार पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड, बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (बीसीईसीईबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये गए हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड BCECE की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जा कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं । इसके अलावा आप चाहें तो इस पेज में दिए गए लिंक के माधयम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। Bihar Polytechnic Admit Card 2020 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : बिहार पॉलिटेक्निक 2020 प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी।
बिहार पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2020 | Bihar Polytechnic Admit Card 2020
बता दें कि डीसीईसीई की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड बहुत महत्वपूर्ण होता है। एडमिट ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड किया जा सकता है, किसी भी उम्मीदवार को पोस्ट या किसी अन्य माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा के समय एडमिट कार्ड साथ ले जाना आवश्यक है। एडमिट कार्ड साथ नहीं होने पर आपको परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जायेगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसे अच्छी तरह जांच लें। एडमिट कार्ड में गलती होने पर आप परीक्षा से 5 दिन पहले तक बीसीईसीई बोर्ड के एग्जामिनेशन कंट्रोलर से संपर्क कर सकते हैं। बिहार पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2020 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें जानने के नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
आयोजन | डीसीईसीई(पीई, पीपीई, पीएम, पीएमडी) | नयी तिथियां |
---|---|---|
एडमिट कार्ड की तारीख | 12 नवंबर 2020 – जारी | |
प्रवेश परीक्षा की तारीख | 26, 27 नवंबर 2020 |
एडमिट कार्ड : बिहार पॉलिटेक्निक 2020 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बिहार पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2020 कैसे करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ स्टेप्स फॉलो करना होता है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हम यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स बता रहे हैं। इन स्टेप्स को फॉलो कर के आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको इस पेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होता है।
- इसके अलावा आप चाहें तो इस बीसीईसीई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही सबसे पहले बीसीईसीई बोर्ड का होम पेज खुलता है।

- होम पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक दी गई होती है।
- इस लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलता है।
- यहां उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डाल कर सबमिट करना होता है।

- सबमिट करने के कुछ समय बाद आपका एडमिट कार्ड खुल जाता है।
- अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालना आवश्यक है।
बिहार पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2020 में दर्ज जानकारी
बीसीईसीई बोर्ड के द्वारा जारी किए जाने वाले एडमिट कार्ड में कई जानकारियां दी गई होती हैं। यहां से उम्मीदवार एडमिट कार्ड में दी जाने वाली जानकारियों की लिस्ट देख सकते हैं।
- परीक्षार्थी का नाम
- रॉल नंबर
- फोटो
- परीक्षार्थी का हस्ताक्षर
- जन्म तारीख
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- रिपोर्टिंग टाइम
- परीक्षा का निर्देश
बिहार पॉलिटेक्निक आंसर की 2020
परीक्षा समाप्त होने के कुछ समय बाद आंसर की जारी कर दी जाती है। आंसर की जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। पॉलिटेक्निक आंसर की जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। आंसर की जारी होने के बाद यहां दिए गए लिंक के माध्यम से आप अपना आंसर की देख सकते हैं। आंसर की के माध्यम से उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने से पहले अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। आंसर की केवल ऑनलाइन माध्यम से ही देख जा सकता है। किसी भी उम्मीदवार को ई – मेल या किसी अन्य माध्यम से आंसर की नहीं भेजा जाता है।
आधिकारिक वेबसाइट : bceceboard.bihar.gov.in
Discussion about this post