बिहार पॉलिटेक्निक (डीसीईसीई) 2022 परीक्षा समाप्त होने के कुछ समय बाद आंसर की जारी की जाती है। आंसर की जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। आंसर की बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (बीसीईसीईबी) के द्वारा की जाती है। आंसर की बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जारी किया जाता है। आंसर की जारी होने के बाद इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपना आंसर की देख सकेंगे। आंसर की केवल ऑनलाइन माध्यम से ही देखा जा सकता है। किसी भी उम्मीदवार को ई – मेल या किसी अन्य माध्यम से आंसर की नहीं भेजा जाएगा। बिहार पॉलिटेक्निक आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार प्रश्नों का उत्तर देख सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने से पहले ही अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। बिहार पॉलिटेक्निक (डीसीईसीई) 2022 आंसर की से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
बिहार पॉलिटेक्निक (डीसीईसीई) 2022 आंसर की
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार जारी की जाने वाली आंसर की पर अपनी आपत्तियां भी कर सकते हैं। आंसर की पर ऑब्जेक्शन करने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। आंसर की पर ऑब्जेक्शन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाती है। बिहार पॉलीटेक्निक 2022 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें देखने के लिए नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
आयोजन | डीसीईसीई(पीई, पीपीई, पीएम, पीएमडी) | |
---|---|---|
प्रवेश परीक्षा की तारीख |
| |
आंसर की जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी | |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
आंसर की : बिहार पॉलिटेक्निक (डीसीईसीई) आंसर की 2022 बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जारी की जाएगी।
बिहार पॉलिटेक्निक (डीसीईसीई) 2022 आंसर की कैसे देखें
आंसर की देखने के लिए परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को कुछ स्टेप्स फॉलो करना होता है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हम यहां आंसर की डाउनलोड करने के स्टेप्स बता रहे हैं। इन स्ट्रेप्स को फॉलो कर के आप आसानी से अपना आंसर की देख सकते हैं।
- आंसर की देखने के लिए सबसे पहले आपको इस पेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होता है।
- इसके अलावा आप बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर भी आंसर की देख सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही सबसे पहले बीसीईसीबी का होम पेज खुलता है।
- होम पेज पर “डीसीईसीई आंसर की 2022” का लिंक दिया होता है।
- इस पेज पर क्लिक करते ही एक नए पेज में आंसर की खुल जाती है।
- यहां से आप आंसर की देख सकते हैं।
बिहार पॉलिटेक्निक 2022 मेरिट लिस्ट
आंसर की जारी होने के कुछ समय बाद पॉलिटेक्निक रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। रिजल्ट मेरिट लिस्ट के आधार पर जारी किया जाता है। यह मेरिट लिस्ट पॉलिटेक्निक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर जारी की जाती है। मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। पॉलिटेक्निक रिजल्ट बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद यहां दिए गए लिंक के माध्यम से आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट : bceceboard.bihar.gov.in