बिहार पॉलिटेक्निक 2020 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाती है। बिहार पॉलिटेक्निक रिजल्ट जारी होने के बाद उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए काउन्सलिंग का आयोजन किया जाता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से काउन्सलिंग की तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें की Bihar Polytechnic (DCECE) 2020 Counselling कई राउंड में आयोजित की जाती है। हर राउंड की काउंसलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अलॉटमेंट लेटर जारी किया जाता है। उम्मीदवार बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से भी अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। बिहार पॉलिटेक्निक (डीसीईसीई) 2020 काउंसलिंग से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : बिहार पॉलिटेक्निक 2020-2021 काउंसलिंग तिथियां जारी, नीचे से करें जाँच।
बिहार पॉलिटेक्निक (डीसीईसीई) 2020 काउंसलिंग
बिहार पॉलिटेक्निक रिजल्ट जुलाई 2020 को जारी किया जाएगा। बीसीईसीईबी के द्वारा आयोजित होने वाले काउंसलिंग में केवल पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार ही शामिल हो सकेंगे। काउंसलिंग ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जायेगी। काउंसलिंग के समय उम्मीदवारों के डॉक्युमेंट्स का वेरिफिकेशन भी किया जाएगा। काउंसलिंग की प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को कॉलेज अलॉट किया जाता है। कॉलेज अलॉट होने के बाद चयनित उम्मीदवार एडमिशन ले सकते हैं। बिहार पॉलिटेक्निक 2020 की काउंसलिंग से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
आयोजन (रीशेड्यूल) | डीसीईसीई (पीई, पीपीई, पीएम, पीएमडी) |
---|---|
आवेदन शुरू होने की तारीख (पुनः) | 20 सितम्बर 2020 |
आवेदन की आखिरी तारीख (पुनः) | 28 सितम्बर 2020 |
बैंक चालान द्वारा फी भरने की तिथि | 29 सितम्बर 2020 |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क भरने की आखिरी तारीख | 30 सितम्बर 2020 |
आवेदन फॉर्म में संशोधन की तारीख | 1 से 04 अक्टूबर 2020 |
एडमिट कार्ड की तारीख | |
प्रवेश परीक्षा की तारीखपी.ई एवं पीपीई परीक्षा के लिएपी.एम एवं पीएमडी परीक्षा के लिए | |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | 22 दिसंबर 2020 |
काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख | 18 जनवरी 2021 |
काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख | 26 जनवरी 2021 |
पहले राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी होने की तारीख | 1 फरवरी 2021 |
पहले राउंड अलॉटमेंट आर्डर जारी होने की तिथि | 1 फरवरी – 8 फरवरी 2021 |
पहले राउंड में चयनित उम्मीदवारों के डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन की तारीख | 2 फरवरी – 8 फरवरी 2021 |
दूसरे राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी होने की तारीख | 12 फरवरी 2021 |
दूसरे राउंड अलॉटमेंट आर्डर जारी होने की तिथि | 12 फरवरी – 18 फरवरी 2021 |
दूसरे राउंड में चयनित उम्मीदवारों के डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन की तारीख | 13 फरवरी – 18 फरवरी 2021 |
काउंसलिंग : बिहार पॉलिटेक्निक की काउंसलिंग और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन की आधिकारिक वेबसाइट : bceceboard.bihar.gov.in पर प्राप्त कर सकेंगे।
बिहार पॉलिटेक्निक (डीसीईसीई) 2020 काउंसलिंग, कैसे करें रजिस्ट्रेशन
काउंसलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ स्टेप्स फॉलो करना होगा। आपकी सुविधा के लिए हम यहां रजिस्ट्रेशन करने के कुछ स्टेप्स बता रहे हैं। यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के आप आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको इस पेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके अलावा आप बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने बीसीईसीई बोर्ड का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर “ऑनलाइन कॉउंसलिंग पोर्टल ऑफ़ डीसीईसीई – 2020” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर “क्लिक हियर फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन” की लिंक पर क्लिक करना होगा
- अब उम्मीदवारों के सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवारों को अपना डीसीईसीई आईडी और पासवर्ड डाल कर लॉगइन करना होगा।
- यहां आपको अपनी प्राथमिकता के अनुसार कॉलेज और ब्रांच भर कर लॉक करना होगा।
- चॉइस फीलिंग के बाद भरे गए चॉइसेज का प्रिंटआउट निकालना आवश्यक है।
काउंसलिंग के लिए महत्वपूर्ण
- अगर पहले राउंड की काउंसलिंग में सीट अलॉट नहीं होती तो उम्मीदवार दूसरी और तीसरी काउंसलिंग में भी शामिल हो सकते हैं।
- अगर उम्मीदवार डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन में शामिल नहीं होते तो उन्हें अयोग्य मान कर अलॉट की गई सीट को रिक्त मान लिया जाएगा।
- काउंसलिंग के समय ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स के साथ सभी डॉक्टुमेंट्स की फोटो कॉपी साथ ले जाना आवश्यक है।
डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन
बिहार पॉलिटेक्निक की काउंसलिंग में उम्मीदवारों को कुछ डॉक्युमेंट्स साथ ले जाना आवश्यक है। यहां हम काउंसलिंग के समय साथ ले जाने वाले डॉक्युमेंट्स की लिस्ट बता रहे हैं। काउंसलिंग के समय उम्मीदवार इन डॉक्युमेंट्स को साथ ले जाना ना भूलें।
- काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन के समय चॉइस फीलिंग का प्रिंटआउट
- वैद्य आईडी प्रूफ
- फोटो
- पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड
- पॉलिटेक्निक मेरिट लिस्ट
- जन्म तारीख प्रमाण पत्र
- 10वीं का मार्क्स शीट
- 12वीं का मार्क्स शीट
- जाति प्रमाण पत्र (अन्य पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए)
विकास शुल्क
काउंसलिंग के बाद चयनित उम्मीदवारों को एडमिशन के समय विकास शुल्क जमा करना होता है। यहां से उम्मीदवार बीसीईसीईबी के द्वारा तय की गई विकास शुल्क देख सकते हैं।
- राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवारों को 2500 रूपए विकास शुल्क देना होगा।
- राजकीय पॉलीटेकनिक / महिला पॉलीटेकनिक में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवारों को 1000 रूपए विकास शुल्क जरुरी है।
बिहार पॉलिटेक्निक 2020 एडमिशन
बिहार पॉलिटेक्निक की काउंसलिंग समाप्त होने के बाद उम्मीदवा बिहार राज्य के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं। बता दें कि बिहार में सरकारी के साथ कई प्राइवेट पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूट भी हैं। आप अपनी इच्छा और पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किसी भी कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। उम्मीदवारों को परेशानी ना हो इसलिए हम यहां कुछ सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों के नाम बता रहे हैं।
गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, पटना | गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, गोपालगंज |
गवर्नमेंट विमेंस पॉलिटेक्निक, पटना | अज़मत कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, किशनगंज |
न्यू गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, पटना, बिहार | गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, मुजफ्फरपुर |
गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, वैशाली | गवर्नमेंट विमेंस पॉलिटेक्निक, मुजफ्फरपुर |
गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, बरौनी | के.के. पॉलिटेक्निक, नालंदा, बिहार |
गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, भागलपुर, बिहार | गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, पूर्णिया |
पटना साहिब टेक्निकल कैंपस, बीजापुर बंटू, भगवानपुर | मिलिया पॉलिटेक्निक, पूर्णिया |
गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, छपरा | गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, सहरसा, बिहार |
गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, दरभंगा | गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, लखीसराय |
गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, गया | गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, कटिहार |
बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, गया, बिहार | – |
आधिकारिक वेबसाइट : bceceboard.bihar.gov.in
Discussion about this post