बिहार एसएससी भर्ती 2022 : बिहार राज्य सरकार सचिवालय सहायक के पदों पर बीएसएससी भर्ती 2022 करने जा रही है। जो भी उम्मीदवार बिहार सचिवालय सहायक की भर्ती का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है उनके लिए सचिवालय में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। बिहार एसएससी ने तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2022 के माध्यम से सचिवालय सहायक, परियोजना सहायक, मलेरिया इंस्पेक्टर, डीईओ और ऑडिटर के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 जून, 2022 है। बिहार एसएससी भर्ती 2022 का आयोजन जिलेवार सचिवालय सहायक एवं अन्य पदों को भरने के लिया किया जाता है। उम्मीदवार बीएसएससी की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.bssc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते है या फिर इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक के माध्यम से भी आवेदन कर सकते है। Bihar SSC 2022 आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, योग्यता मानदंड के लिए हमारे इस पेज पर दी गई जानकारी को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : बिहार एसएससी भर्ती 2022 आवेदन प्रक्रिया शुरू , 1 जून 2022 तक कर सकते है आवेदन।
बिहार एसएससी भर्ती 2022 (Bihar SSC Recruitment 2022)
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने बिहार एसएससी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी। सभी उम्मीदवार अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करने के मानदंड को पूरा करते है केवल उनके आवेदन ही स्वीकार किये जायेगे। बिहार एसएससी भर्ती 2022 से सम्बंधित तिथियों के लिए नीचे दी गयी टेबल को देखे।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 14 अप्रैल 2022 |
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | |
आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि | 30 मई 2022 |
अंतिम रूप से आवेदन सबमिट करने की तिथि | 01 जून 2022 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
बिहार एसएससी भर्ती 2022 रिक्तिया विवरण
बिहार सरकार के द्वारा सचिवालय एवं अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना 14 अप्रैल 2022 को जारी की गयी है। बिहार एसएससी भर्ती 2022 से सम्बंधित सभी पदों के लिए अलग रिक्तियों की घोषणा की गयी है। जो भी उम्मीदवार बिहार एसएससी के पदों पर भर्ती के लिए तैयारी कर रहे है वो सभी बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या फिर आप हमारे इस पेज के माध्यम से रिक्तियों की जानकारी ले सकते है। Bihar SSC 2022 के विभिन्न पदों पर रिक्तियों की जानकारी के लिए नीचे देखे।
कुल पद- 2187
पद का नाम | पदों की संख्या |
सचिवालय सहायक (सामान्य प्रशासन विभाग) | 1360 |
योजना सहायक (योजना एवं विकास विभाग) | 125 |
मलेरिया निरीक्षक (स्वास्थ्य विभाग) | 74 |
डाटा एंट्री ग्रुप सी (वित्त विभाग) | 02 |
अंकेक्षक (कार्यालय निबंधक, सहयोग समिति) | 256 |
अंकेक्षक (अंकेक्षण निदेशालय) | 370 |
कुल | 2187 |
आपको बता दें कि ऊपर दी गयी रिक्तिया घट-बढ़ सकती है। प्रारंभिक परीक्षा के पूर्व के नए पद हेतू प्रशासन के विभाग के द्वारा आयोग को संसूचित किया जायेगा तब स्नातक स्तरीय योग्यता के पदों को विज्ञापन में दी गयी रिक्तियों में शामिल किया जायेगा।
बिहार एसएससी भर्ती 2022 पात्रता योग्यता
आयु सीमा
आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2021 के अनुसार की जाएगी।
- न्यूनतम आयु- 21 वर्ष
- अनारक्षित वर्ग (पुरुष)- 37 वर्ष
- अनारक्षित वर्ग (महिला)- 40 वर्ष।
- पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष/ महिला)- 40 वर्ष।
- अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति (पुरुष/ महिला)- 42 वर्ष।
आयुसीमा में छूट
- महिला उम्मीदवार के लिए- 3 वर्ष
- बीसी/ एमबीसी- 3 वर्ष
- एससी/ एसटी- 5 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता
- सचिवालय सहायक (सामान्य प्रशासन विभाग)- उम्मीदवार स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
- योजना सहायक (योजना एवं विकास विभाग)- उम्मीदवार स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
- मलेरिया निरीक्षक (स्वास्थ्य विभाग)- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञानं के स्नातक या उसके समकक्ष होना चाहिए।
- डाटा एंट्री ग्रुप सी (वित्त विभाग)- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से PGDCA या बी.सी.ए. /बी.एस.सी. (आई.टी.) या उसके समकक्ष होना चाहिए।
- अंकेक्षक (कार्यालय निबंधक, सहयोग समिति)- उम्मीदवार को वाणिज्य या गणित में स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
- अंकेक्षक (अंकेक्षण निदेशालय)- उम्मीदवार को वाणिज्य अर्थशास्त्र सांख्यिकी या गणित में से किसी एक विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
बिहार एसएससी भर्ती 2022 आवेदन पत्र
बिहार कर्मचारी चयन आयोग प्रत्येक वर्ष उम्मीदवारों बिहार एसएससी के विभिन्न पदों पर भर्ती के आवेदन आमंत्रित करता है। इस वर्ष बिहार एसएससी सीजीएल भर्ती 2022 के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अप्रैल 2022 से शुरू कर दी गयी है। उम्मीदवार जो Bihar SSC Recruitment 2022 के लिए आवेदन करना चाहते है वे अंतिम तिथि 17 मई 2022 तक अपना आवेदन पत्र भर सकते थे, जिसके लिए अब bihar ssc vacancy 2022 last date 30 मई 2022 तक बढ़ा दी गयी है। बिहार एसएससी 2022 आवेदन पत्र को अंतिम रूप से 01 जून 2022 तक सबमिट किया जा सकता है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। आप आवेदन पत्र ऑफिसियल वेबसाइट के आलावा इस पेज पर उपलब्ध कराये गए लिंक के माध्यम से भी कर सकते है।
आवेदन पत्र : बिहार एसएससी भर्ती २022 आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आवेदन शुल्क
- सामान्य/ पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए- 540 रु/-
- अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पीएच/ महिला उम्मीदवार (बिहार के स्थाई निवासी) के लिए- 135 रु/-
- बिहार के बाहर के सभी श्रेणी के लिए- 540 रु/-
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/ ई-चालान के माध्यम से जमा करना होगा।
बिहार एसएससी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें ?
उम्मीदवार जो बीएसएससी सीजीएल 2022 भर्ती के लिए आवेदन करने के इक्छुक है वो हमारे द्वारा बताये गए कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते है।
- सबसे पहले उम्मीदवार को बिहार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाना होगा या फिर हमारे इस पेज पर दी गयी लिंक कर क्लिक करना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट पर आपको नोटिस बोर्ड दिखाई देगा।
- नोटिस बोर्ड पर आपको ‘Link to Apply for Adv No.01/2022 (3rd Graduate Level Combined Competitive Exam)’ पर क्लिक करना होगा।
- नए पेज पर आपको 3RD GRADUATE LEVEL COMBINED COMPETITIVE EXAMINATION के सामने दिखाई दे रहे Click Here की बटन पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के दौरान अभ्यर्थी को अपनी समस्त जानकारी स्पष्ट रूप से भरनी होगी।
- अंतिम रूप से आवेदन पत्र सबमिट से पहले आपको आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
- आप अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले सकते है।
बिहार एसएससी भर्ती 2022 चयन प्रक्रिया
स्नातक स्तरीय पदों पर नियुक्ति हेतु आयोजित की जाने वाली तृतीय स्नातक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा तीन चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवार को प्रारंभिक परीक्षा देनी होगी। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जायेगा। जो भी उम्मीदवार दोनों परीक्षा उत्तीर्ण करता है उसे साक्षात्कार/ दस्तावेज सत्यापन के राउंड से गुजरना होगा। सभी परीक्षायें सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवार को आवेदित पद पर नियुक्त किया जायेगा।
बिहार एसएससी भर्ती 2022 परीक्षा पैटर्न
प्रारंभिक परीक्षा
परीक्षा का प्रकार- वस्तुनिष्ठ/ बहुविकल्पीय
परीक्षा का माध्यम- हिंदी/ अंग्रेजी
परीक्षा अवधि- 2 घंटा 15 मिनट
विषय | प्रश्नो की संख्या | अधिकतम अंक |
सामान्य अध्ययन | 50 | 200 |
सामान्य विज्ञान एवं गणित | 50 | 200 |
मानसिक क्षमता जाँच | 50 | 200 |
कुल | 150 | 600 |
प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम

क्वालीफाइंग मार्क्स
कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के अनुसार प्रत्येक उम्मीदवारों को न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य है। जो निम्नवत है :
- सामान्य वर्ग- 40 %
- पिछड़ा वर्ग- ३६.50 %
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 34 %
- अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति- 32 %
- महिला (सभी वर्ग)- 32 %
- दिव्यांग (सभी वर्ग)- 32 %
बिहार एसएससी भर्ती 2022 एडमिट कार्ड
पटना एसएससी भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किये जायेगे। सचिवालय एडमिट कार्ड 2022 उन्ही उम्मीदवारों के लिए जारी किये जायेगे जिन्होंने आवेदन प्रक्रिया सही तरह से पूरी की है। (आदेवन शुल्क जमा किया है दी गयी समस्त जानकारी सही है) उम्मीदवाओं के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.bssc.bih.nic.in 2022 पर जारी किये जायेगे। उम्मीदवार इस पेज पर दी गयी लिंक पर क्लिक करके भी bihar ssc admit card 2022 डाउनलोड कर सकते है। आपको बता दें कि एडमिट कार्ड परीक्षा होने के कुछ दिन पहले जारी किया जायेगा।
बिहार एसएससी भर्ती 2022 रिजल्ट
तृतीय स्नातक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा यानि कि बीएसएससी एसएससी 2022 परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट जारी किया जायेगा। उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी किये जायेगे। बिहार एसएससी 2022 रिजल्ट बिहार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। जहाँ पर जाकर आप अपना रिजल्ट 2022 प्राप्त कर सकते है। हमारे इस पेज पर दी गयी लिंक के माध्यम से भी आप अपना बिहार एसएससी 2022 प्राप्त कर सकते है।
आधिकारिक अधिसूचना : आधिकारिक अधिसूचना की जाँच करने के लिए यहाँ पर क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट : bssc.bihar.gov.in