बिहार एसटीईटी 2020 एडमिट कार्ड – बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 के पुनर्परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड 2020, बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.bsebstet2019.in पर 03 सितम्बर 2020 को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तारीख डालना आवश्यक होता है। BSTET 2020 Admit Card से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 के पुनर्परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी।
बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 एडमिट कार्ड | BSTET 2020 Admit Card
बिहार एसटीईटी परीक्षा 2020 का एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकेगा। उम्मीदवारों को पोस्ट, ई – मेल या किसी अन्य माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा के समय एडमिट कार्ड साथ ले जाना जरुरी है। एडमिट कार्ड साथ नहीं ले जाने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाती है।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 03 सितम्बर 2020 |
प्रवेश परीक्षा की तारीख | 9 से 21 सितम्बर 2020 |
एडमिट कार्ड : बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 (री एग्जाम) एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 एडमिट कार्ड कैसे करे डाउनलोड
BSTET 2020 Admit Card डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ स्टेप्स फॉलो करना होता है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी ना हो इसलिए हम यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के कुछ स्टेप्स बता रहे हैं। यहां दिए गए स्टेप्स क फॉलो कर के आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले इस पजे में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके अलावा उम्मीदवार बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.bsebstet2019.in पर जा कर भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही सबसे पहले बिहार बोर्ड का होम पेज खुलेगा।

- होम पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक दी जाएगी।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
- यहां उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तारीख और वहां दिया गया कोड डाल कर लॉगइन करना होगा।

- लॉगइन करने के बाद उम्मीदवारों के सामने उनका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- यहां से उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालना आवश्यक है।
एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी
बिहार बोर्ड के द्वारा जारी किये जाने वाले एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी कई जानकारियां दर्ज होतो हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय उम्मीदवार इस बात का खास ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड में सभी जानकारी सही है या नहीं। यहां से आप एडमिट कार्ड में दी जाने वाली जानकारियों की लिस्ट देख सकते हैं।
- उम्मीदवार का नाम
- रॉल नंबर
- उम्मीदवार की फोटो
- उम्मीदवार का हस्ताक्षर
- माता – पिता का नाम
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का तारीख
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा से जुड़े निर्देश
बिहार एसटीईटी परीक्षा 2020 परीक्षा पैटर्न
माध्यमिक विद्यालय (पेपर I) के लिए
- परीक्षा लिखित माध्यम से आयोजित की जाती है।
- इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
- सभी प्रश्नों के 4 विकल्प दिए जाएंगे।
- कुल 150 प्रश्नों में से 100 प्रश्न संबधित विषयों से पूछे जाएंगे।
- 50 प्रश्न शिक्षण कला एवं दक्षता से पूछे जाएंगे।
उच्च माध्यमिक विद्यालय (पेपर II) के लिए
- परीक्षा लिखित माध्यम से आयोजित की जाती है।
- इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
- सभी प्रश्नों के 4 विकल्प दिए जाएंगे।
- कुल 150 प्रश्नों में से 100 प्रश्न संबधित विषयों से पूछे जाएंगे।
- 50 प्रश्न शिक्षण कला एवं दक्षता से पूछे जाएंगे।
शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक योग्यता परीक्षा 2020 के लिए
- परीक्षा लिखित माध्यम से आयोजित की जाएगी।
- यह परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी।
- लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- दोनों भागों से 50 – 50 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- पहले भाग में सामान्य ज्ञान विषय से प्रश्न होंगे।
- वहीं दूसरे भाग में विषय विशेष से सम्बंधित प्रपश्य आएंगे।
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
- सभी प्रश्नों के 4 विकल्प दिए जाएंगे।
बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2020
एसटीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद यहां दिए गए लिंक के माध्यम से उम्मीदवार बिहार एसटीईटी रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट मेरिट के आधार पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में पहले शामिल किया जाएगा। वहीं शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक योग्यता परीक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। यह प्रमाण पत्र 6 वर्षों के लिए वैद्य होगा। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के द्वारा जारी होने वाली भर्तियों में आवेदन कर सकते हैं।