बिहार टीईटी एडमिट कार्ड 2020 – बिहार टीईटी 2020 एडमिट कार्ड बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा जारी किया जाएगा। बिहार टीईटी एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख अभी घोषित नहीं की गयी है। बता दें की Bihar TET 2020 Admit Card परीक्षा से कुछ समय पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से भी टीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है। उम्मीदवारों को किसी अन्य माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। Bihar TET 2020 Admit Card से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
बिहार टीईटी 2020 एडमिट कार्ड
बिहार टीईटी 2020 एडमिट कार्ड केवल ऐसे उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाएगा जिन्होंने आखिरी तारीख से पहले बिहार टीईटी आवेदन पत्र भरा है। टीईटी परीक्षा के समय एडमिट कार्ड साथ ले जाना आवश्यक है। परीक्षा के समय एडमिट कार्ड साथ नहीं होने पर उम्मीदवारों को बिहार टीईटी 2020 परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 एडमिट कार्ड से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें नीचे दी गई टेबल से देख सकते हैं।
महत्वपर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
आवेदन पत्र में सुधार करने की तारीख | घोषित की जायेगी |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | घोषित की जायेगी |
टीईटी परीक्षा की तारीख | घोषित की जायेगी |
एडमिट कार्ड : बिहार टीईटी 2020 एडमिट कार्ड बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा।
बिहार टीईटी 2020 एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड
बिहार टीईटी 2020 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ स्टेप्स फॉलो करना होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी ना हो इसलिए हम यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के कुछ स्टेप्स बता रहे हैं। यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के आप आसानी से टीईटी परीक्षा 2020 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले इस पेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके अलावा आप चाहें तो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद सबसे पहले बिहार बोर्ड का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर बिहार टीईटी 2020 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक दी जाएगी।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
- यहां उम्मीदवारों को अपना लॉगइन आइडी और पासवर्ड डाल कर सबमिट करना होगा।
- सबमिट करने के बाद उम्मीदवारों के सामने उनका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- यहां से उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर के उसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
बिहार टीईटी 2020 एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी
बिहार बोर्ड के द्वारा जारी किये जाने वाले एडमिट कार्ड में कई जानकारियां दर्ज होती हैं। यहां से आप एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारियों की लिस्ट देख सकते हैं।
- उम्मीदवार का नाम
- रॉल नंबर
- उम्मीदवार की फोटो
- उम्मीदवार का हस्ताक्षर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा का निर्देश
बिहार टीईटी 2020 परीक्षा पैटर्न
परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा पैटर्न की जानकारी होना जरुरी है। परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयारी करने वाले उम्मीदवार परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। यहां से आप बिहार टीईटी के लिए परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं।
पेपर 1 के लिए (कक्षा 1-5 तक के अध्यापकों के लिए)
- परीक्षा लिखित माध्यम से आयोजित की जाती है।
- इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
- सभी प्रश्नों के 4 विकल्प दिए जाएंगे।
- परीक्षा में बाल विकाश एवं शिक्षा, भाषा 1, भाषा 2, गणित और पर्यावरण अध्ययन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
- सभी विषयों से 30 – 30 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।
पेपर 2 के लिए (कक्षा 6-8 तक के अध्यापकों के लिए)
- परीक्षा लिखित माध्यम से आयोजित की जाती है।
- इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
- सभी प्रश्नों के 4 विकल्प दिए जाएंगे।
- परीक्षा में बाल विकाश एवं शिक्षा, भाषा 1, भाषा 2, और गणित, विज्ञान एवं समाजशास्त्र विषयों से प्रश्न पूछे जाएंग।
नोट : भाषा 1 और भाषा 2 में अलग – अलग विषयों का चयन करना अनिवार्य है।
बिहार टीईटी 2020 आंसर की
परीक्षा समाप्त होने के कुछ समय बाद आंसर की जारी कर दी जाएगी। आंसर की जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने से कुछ दिन पहले आंसर की जारी कर दी जाएगी। आंसर की बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आंसर की जारी होने के बाद यहां दिए गए लिंक के माध्यम से भी आप बिहार टीईटी आंसर की देख सकते हैं। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने से पहले अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। आंसर की केवल ऑनलाइन माध्यम से ही देखा जा सकता है।