बिहार विधान परिषद सचिवालय के अंतर्गत कार्यालय परिचारी (Office Attendant) और क्रम पत्र वितरक (Letter Distributor) के पदों के लिए भर्तियों की घोषणा की गयी है। Bihar Vidhan Parishad Recruitment 2019 के लिए आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया गया। आवेदन पत्र बिहार विधान परिषद की आधिकारिक वेबसाइट http://www.biharvidhanparishad.gov.in पर जारी किया गया था। बिहार विधान परिषद सचिवालय के अंतर्गत कुल 103 पदों पर भर्तियां निकाली गयी है। बता दें की बिहार विधान परिषद सचिवालय के इन पदों के लिए केवल बिहार राज्य में ही नौकरी प्राप्त की जा सकती है। बिहार विधान परिषद भर्ती 2019 की अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
बिहार विधान परिषद भर्ती 2019
Bihar Vidhan Parishad Recruitment 2019 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार वेबसाइट पर दिए गए विज्ञापन को अच्छी तरह से पढ़ लेंगे। उम्मीदवारों को बता दें की कुल 103 पदों पर भर्तियां निकाली गयी है। जिनमे से 96 पद ऑफिस अटेंडेंट के है और 7 पद लेटर डिस्ट्रीब्यूटर के हैं। बिहार राज्य के स्थानीय निवासी या अन्य किसी भी राज्य के निवासी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते यहीं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को बिहार विधान परिषद भर्ती 2019 के पात्रता मापदंडों को पूरा करना होगा। इक्छुक उम्मीदवार 20 सितम्बर 2019 से लेकर 11 अक्टूबर 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। Bihar Vidhan Parishad Recruitment 2019 के महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी नीचे दिए गए टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथियां |
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 20 सितम्बर 2019 |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की पहली तिथि | 20 सितम्बर 2019 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 11 अक्टूबर 2019 |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि | 11 अक्टूबर 2019 |
इंटरव्यू की तिथि | जारी की जायेगी |
रिजल्ट | जारी की जायेगी |
महत्वपूर्ण लिंक्स
बिहार विधान परिषद भर्ती 2019 रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या :-103
- पद का नाम – ऑफिस अटेंडेंट
- पदों की संख्या – 96
- पद का नाम – लेटर डिस्ट्रीब्यूटर
- पदों की संख्या – 07
वेतन
- ऑफिस अटेंडेंट पद के लिए उम्मीदवार को १८,000 से 56,900 + नियमानुसार अन्य अनुमान्य भत्ते के बीच वेतन दिया जायेगा।
- लेटर डिस्ट्रीब्यूटर पद के लिए उम्मीदवार को १८,000 से 56,900 + नियमानुसार अन्य अनुमान्य भत्ते के बीच वेतन दिया जायेगा।
बिहार विधान परिषद भर्ती 2019 योग्यता मापदंड
बिहार विधान परिषद भर्ती 2019 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को योग्यता मापदंडों को पूरा करना होगा। योग्यता मापदंडों को पूरा करने के बाद ही उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किये जाएंगे। उम्मीदवारों को बता दें की पदों की संख्या आवश्यकता के अनुसार बढ़ या घट सकती है। उम्मीदवार यहाँ से पात्रता मापदंडों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ऑफिस अटेंडेंट पद के लिए
- उम्मीदवारों को मैट्रिक पास या उसके समकक्ष कोई परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवारों को अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओँ का कार्यसाधक ज्ञान होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवारों को साइकिल चलाना आता हो।
- 01 जनवरी 2019 तक उम्मीदवारों की न्यूतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों की अधिकतम आयु ३७वर्ष होनी चाहिए।
- महिला, एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए क्रमशः 3 तथा 2 वर्षों की छूट दी जायेगी।
लेटर डिस्ट्रीब्यूटर पद के लिए
- उम्मीदवारों को मैट्रिक पास या उसके समकक्ष कोई परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवारों को अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओँ का कार्यसाधक ज्ञान होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवारों को साइकिल चलाना आता हो।
- 01 जनवरी 2019 तक उम्मीदवारों की न्यूतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों की अधिकतम आयु ३७वर्ष होनी चाहिए।
- महिला, एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए क्रमशः 3 तथा 2 वर्षों की छूट दी जायेगी।
बिहार विधान परिषद भर्ती 2019 आवेदन पत्र
Bihar Vidhan Parishad Recruitment 2019 के लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट http://www.biharvidhanparishad.gov.in पर जारी किये गए। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते थे। उम्मीदवारों को बता दें की आवेदन 20 सितम्बर 2019 से लेकर 11 अक्टूबर 2019 तक किया जा सकता था। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन करते समय उम्मीदवार कोई गलती ना करें। आवेदन पत्र में हुई गलतियों को सुधारने का मौका नहीं दिया जाता है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में भरी गयी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, यूजर नाम तथा पासवर्ड को संभल कर रखना होता है। सभी उम्मीदवार आवेदन करने के बाद फिर से लॉगइन कर के आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और उसको 2 प्रतियां सुरक्षित रखें। बता दें कि आवेदन पत्र भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
आवेदन शुल्क
- बिहार राज्य के महिला, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग एवं विकलांग वर्ग के लिए 50/- रूपये फीस निर्धारित किये गए हैं।
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 200/- रुपये फीस निर्धारित किये गए हैं।
बिहार विधान परिषद भर्ती 2019 चयन प्रक्रिया
बिहार विधान परिषद भर्ती 2019 के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा जिसमें सभी उम्मीदवारों को अपने सभी प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना पड़ेगा। बता दें की आवेदन करते समय जिन भी दस्तावेजों की जानकारी आवेदन पत्र में देंगे उन दस्तावेजों को इंटरव्यू के समय अपने आस रखना होगा। आवेदन करते समय जो फोटोग्राफ आवेदन पत्र में भरेंगे उसकी 5 कॉपी अपने पास सुरक्षित रखनी होगी। इंटरव्यू तथा रिजल्ट से सम्बंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट http://www.biharvidhanparishad.gov.in पर जारी किये जाएंगे।
बिहार विधान परिषद भर्ती 2019 रिजल्ट
हर उम्मीदवार को परीक्षा हो जाने के बाद परिणाम का ही इंतजार रहता है। हम उम्मीदवारों बता दें कि बिहार विधान परिषद भर्ती 2019 के परिणाम आते ही हमारे पेज पर एक लिंक जारी कर दिया जायेगा। उम्मीदवार उस लिंक पर क्लिक करके अपने रिजल्ट देख सकते हैं। और साथ ही साथ आप Bihar Vidhan Parishad Recruitment 2019 की आधिकारिक साइट पर जाकर भी अपने परिणाम देख सकते हैं।
बिहार विधान परिषद
बिहार विधान परिषद का संसदीय इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है। इंडियन काउंसिल एक्ट 1861 और 1909 में संशोधन कर के गवर्मेंट ऑफ़ इंडिया एक्ट 1912 द्वारा बिहार विधान परिषद का गठन किया गया था। बिहार विधान परिषद की पहली बैठक 20 जनवरी 1913 को पटना कॉलेज के सभागार में हुई थी। बिहार विधान परिषद समय समय पर सदस्य संख्या में वृद्धि और कमी की गयी है। अभी बिहार विधान परिषद में 27 सदस्य बाहर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से, 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से, 6 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से, 24 स्थानीय प्राधिकार से, तथा 12 मनोनीत सदस्य है।
आधिकारिक वेबसाइट – www.biharvidhanparishad.gov.in
अधिसूचना : बिहार विधान परिषद भर्ती 2019 की अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना यहां से प्राप्त करें।