बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मेसरा में एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। आवेदन पत्र बीआईटी मेसरा की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। बता दें कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है। ऑफलाइन माध्यम से किया गया आवेदन मान्य नहीं होता है। आवेदन करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपसे कोई गलती ना हो। बीआईटी मेसरा के द्वारा आवेदन पत्र में सुधार का अवसर नहीं दिया जाता है। बीआईटी मेसरा में कई अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी कोर्सेज कराए जाते हैं। कई कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मेसरा आवेदन पत्र 2021 से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मेसरा आवेदन पत्र 2021
ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भरने के बाद उसका प्रिंटआउट निकलना जरुरी है। एडमिशन के समय उम्मीदवारों को आवेदन पत्र का प्रिंटआउट साथ ले जाना आवश्यक है। आवेदन करने से पहले सभी कोर्सेज के लिए तय की गई पात्रता मापदंड अवश्य जांच लें। नीचे दी गई टेबल के माध्यम से आप सभी कोर्सेज के लिए आवेदन पत्र जारी होने की तारीख और आवेदन करने की लिंक प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक्स
प्रोग्राम | आवेदन करने की आखिरी तारीख | आवेदन की लिंक |
एमबीए (MBA) | 07 मई 2021 | |
एमसीए (MCA) | 10 जून 2021 | |
पीएचडी | अप्रैल 2021 |
|
एनआरआई / पीआईओ / ओसीआई / एसएफएफएस | 16 मार्च 2020 | |
बीएचएमसीटी (BHMCT) | २० जून 2021 | |
एम.टेक, एम.फार्मेसी, एम्यूपी, एम.एससी | 10 जून 2020 | |
बी.फार्मेसी | जून 2021 |
|
बीबीए और बीसीए | जून 2021 | |
बी.एससी एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया | जून 2021 (जयपुर), जून 2021 (नॉएडा) |
|
इंटीग्रेटेड एम.एससीएम.एससी | अगस्त 2021 | |
एनीमेशन डिज़ाइन | मई 2021 |
|
बी.टेक (ऑफिस कैंपसेज) | जून 2021 |
|
बी.टेक, बी.आर्क (मेन कैंपस) | जून 2021 |
|
बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मेसरा एडमिशन 2021 आवेदन शुल्क
आवेदन करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना आवश्यक है। आवेदन शुल्क जमा नहीं करने पर आपके द्वारा किया गया आवेदन मान्य नहीं किया जाएगा। आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकता है। उम्मीदवार स्टेट बैंक में किसी भी नेशनलाइज्ड बैंक के क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। किसी भी उम्मीदवार को आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाता है।
पीएचडी कोर्सेज के लिए आवेदन शुल्क
- सामान्य एवं अन्य पिछड़ी जाति के उम्मीदवारों को 2,500 रूपए आवेदन शुल्क जमा करना आवश्यक है।
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1,500 रूपए आवेदन शुल्क तय किया गया है।
एम.एससी इंटीग्रेटेड प्रोग्राम्स के लिए आवेदन शुल्क
- सामान्य एवं अन्य पिछड़ी जाति के उम्मीदवारों को 1,500 रूपए आवेदन शुल्क जमा करना आवश्यक है।
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1,000 रूपए आवेदन शुल्क तय किया गया है।
बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मेसरा एडमिशन 2021 कैसे करें आवेदन
बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मेसरा आवेदन पत्र 2021 भरने के लिए उम्मीदवारों को कुछ स्टेप्स फॉलो करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय कोई परेशानी ना हो इसलिए हम यहां आवेदन करने के कुछ स्टेप्स बता रहे हैं। इन स्टेप्स को फॉलो कर के आप आसानी से आवेदन कर सकेंगे।
- बीआईटी मेसरा में आवेदन करने के लिए इस पेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होता है।
- आप जिस कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसकी लिंक पर क्लिक करें।
- इसके अलावा आप बीआईटी मेसरा की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर भी आवेदन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर “अप्लाई ऑनलाइन” की लिंक पर क्लिक करना होता है।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलता है।
- यहां उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है।
- रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना आवश्यक है।
बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मेसरा एडमिट कार्ड 2021
आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के कुछ समय बाद एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड बीआईटी मेसरा की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। इसके अलावा यहां दिए गए लिंक के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को डाक, ई – मेल या किसी अन्य माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें। प्रवेश परीक्षा के समय एडमिट कार्ड साथ ले जाना आवश्यक है। एडमिट कार्ड साथ नहीं होने पर आपको परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जायेगी।
आधिकारिक वेबसाइट : www.bitmesra.ac.in
Sahi jankari