एमबीए एडमिशन 2021 – बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मेसरा एमबीए एडमिशन 2022 के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिए गए हैं। छात्र आवेदन पत्र निर्धारित अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तक भर सकते हैं। छात्रों को बता दें कि बीआईटी की ओर से आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी 2021 से शुरू की गयी है। इच्छुक छात्र एप्लीकेशन फॉर्म संस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर नीचे उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद चयनित छात्रों को को ग्रुप डिस्कसन एवं पर्सनल इंटरव्यू प्रक्रिया में भाग लेना होगा। बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मेसरा एमबीए एडमिशन 202२ से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मेसरा एमबीए एडमिशन 2022
मास्टर ऑफ़ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) 2 वर्षों (4 सेमेस्टर) का कोर्स है। जिन छात्रों का नाम चयनित मेरिट लिस्ट में दर्ज होगा उनको ग्रुप डिस्कसन एवं पर्सनल इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इंटरव्यू प्रक्रिया में सफल छात्रों को विश्वविद्यालय के एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जायेगा। बिट एमबीए एडमिशन 2021 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए छात्र नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 22 फरवरी 2022 |
आवेदन करने की आखिरी तारीख | 31 मार्च 2022 |
ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने की तारीख | 02 अप्रैल २०२२ |
ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू की तारीख | 06 एवं 07 अप्रैल 2022 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | 09 अप्रैल 2022 |
खाली सीटों के लिए एडमिशन का स्पेशल राउंड (स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया) | |
आवेदन शुरू होने की तारीख | |
आवेदन करने की आखिरी तारीख | घोषित की जाएगी |
ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू की तारीख | घोषित की जाएगी |
प्रोविजनल सेलेक्शन लिस्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
क्लास शुरू होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
महत्वपूर्ण लिंक्स
बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मेसरा एमबीए एडमिशन 2022 पात्रता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
- कैट 202२, एक्सएटी 2022, सीमैट 2022, मैट सितंबर 202२, मैट दिसंबर 202२ और मैट फरवरी 202२ में से किसी भी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास बैचलर डिग्री (ग्रेजुएशन) होना आवश्यक है।
- सामान्य एवं अन्य पिछड़ी जाति के उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होना आवश्यक है।
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त होना जरुरी है।
बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मेसरा एमबीए एडमिशन 2022 आवेदन पत्र
बीआईटी की ओर से पहले चरण की एडमिशन प्रक्रिया 22 फरवरी 2022 से शुरू कर दी गयी है। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 निर्धारित की गयी है। छात्र तय तिथियों में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। बीआईटी मेसरा आवेदन पत्र बिट मेसरा की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये गए हैं। उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना आवश्यक होता है। आवेदन शुल्क जमा नहीं करने पर आपके द्वारा किये गए आवेदन मान्य नहीं होते हैं। आवेदन शुल्क स्टेट बैंक कलेक्ट (नेट बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड) के माध्यम से जमा किया जा सकता है। आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाता है।
आवेदन शुल्क
- सामान्य और अन्य पिछड़ी जाति के उम्मीदवारों के लिए 1,500 रूपए आवेदन शुल्क तय किया गया है।
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रूपए आवेदन शुल्क जमा करना होता है।
आवेदन पत्र : बीआईटी मेसरा एमबीए एडमिशन 2022 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मेसरा एमबीए एडमिशन 20२2 चयन प्रक्रिया
एमबीए के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। उम्मीदवारों का चयन कैट 20२1, एक्सएटी 2022, सीमैट 2022, मैट सितंबर 2021, मैट दिसंबर 2022 और मैट फरवरी 2022 में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों के लिए ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू आयोजित की जायेगी। ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू में शामिल होना आवश्यक है। अगर आप ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू में शामिल नहीं होंगे तो आपको एमबीए कोर्स में एडमिशन नहीं दिया जाएगा।
बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मेसरा एमबीए एडमिशन 2022 ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू में भाग लेने वाले छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। जिन छात्रों का नाम इसमें शामिल होगा उनको तय समय एवं तिथि पर प्रक्रिया के लिए रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। जो छात्र जीडी एवं पीआई प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे उनका प्रवेश रद्द कर दिया जायेगा। लिस्ट बीआईटी मेसरा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आप मेरिट लिस्ट ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज से प्राप्त कर सकेंगे।
प्रोविजनल सेलेक्शन लिस्ट
एमबीए कोर्स में स्पॉट प्रक्रिया के द्वारा एडमिशन लेने के लिए बीआईटी मेसरा की ओर से ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू प्रक्रिया 17 एवं 18 मई 2021 को आयोजित की जाएगी। इस प्रक्रिया के समाप्त होने के बाद बीआईटी मेसरा (मेन कैंपस) के लिए प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। छात्र मेरिट लिस्ट विश्वविद्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.bitmesra.ac.in पर जाकर या हमारे पेज पर नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से प्रोविजनल मेरिट लिस्ट देख सकेंगे एवं डाउनलोड कर सकेंगे। जिन छात्रों का नाम इसमें शामिल होगा उनको संस्थान में प्रवेश दिया जायेगा।
एडमिशन के समय यहां दिए गए डॉक्युमेंट्स साथ ले जाना जरुरी है।
- कॉलेज लीविंग सर्टिफिकेट
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र
- कक्षा 10वीं और 12वीं का मार्क्स शीट
- ग्रेजुएशन का मार्क्स शीट
- कैट 2021 / एक्सएटी 2022 / सीमैट 2022 / मैट सितंबर 2021 / मैट दिसंबर 2021 / मैट फरवरी 2022 का एडमिट कार्ड
बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मेसरा एमबीए एडमिशन 2022 डॉक्युमेंट्स
ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों के डॉक्युमेंट्स का वेरिफिकेशन भी किया जाता है। डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के समय उम्मीदवारों को ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स साथ ले जाना आवश्यक है। यहां से आप ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के साथ ले जाने वाले जरुरी दस्तावेजों की लिस्ट देख सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र का ओरिजिनल प्रिंटआउट
- फोटो
- आवेदन शुल्क जमा करने की रसीद
- 10वीं का मार्क्स शीट
- 12वीं का मार्क्स शीट
- ग्रेजुएशन का मार्क्स शीट
- कैट 20२1 / एक्सएटी 2022 / सीमैट 2022 / मैट सितंबर 20२1 / मैट दिसंबर 2021 / मैट फरवरी 2022 का एडमिट कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित उम्मीदवारों के लिए)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (केवल दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए)
- वैद्य आईडी प्रूफ
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
- स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मेसरा एमबीए, सीट मैट्रिक्स
यहां से आप बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के जयपुर, लालपुर, नॉएडा और मेसरा (मेन कैंपस) में एमबीए कोर्स के लिए सीटों की संख्या देख सकते हैं।
कैंपस | सीटों की संख्या | |
होम सीट | ऑल इंडिया | |
बिट जयपुर | 30 | 30 |
बिट लालपुर | 60 | 60 |
बिट मेसरा (मेन कैंपस) | 60 | 60 |
बिट नॉएडा | 30 (एनसीआर) | 30 |
बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मेसरा एमबीए, फी स्ट्रक्चर
यहां से उम्मीदवार एमबीए कोर्स के लिए तय किया गया फी स्ट्रक्चर देख सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट : www.bitmesra.ac.in
बीआईटी मेसरा एमबीए एडमिशन 2022 से सम्बंधित ब्रोशर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।