बिटसेट एडमिट कार्ड 2022- बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS) पिलानी द्वारा बिट्स एंट्रेंस एग्जाम 2022 के लिए BITSAT 2022 Admit Card जारी कर दिया है। आपको बता दें कि बिटसेट 2022 परीक्षा एडमिट 25 जून 2022 (सेशन I) को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड बिट्स की आधिकारिक वेबसाइट http://www.bitsadmission.com पर जाकर डाउनलोड कर कर सकते है। इसके अलावा आप हमारे इस पेज पर दिए लिंक के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना एप्लिकेशन नंबर पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को बता दें कि बिटसेट 2022 एग्जाम (सेशन-1) २ जुलाई से 9 जुलाई २०२२ और (सेशन-२) 3 अगस्त से 7 अगस्त तक आयोजित किया जायेगा और वहीं सेशन 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड 31 जुलाई 2022 को जारी किये जायेगे। BITSAT Admit Card 2022 के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पेज को पूरा पढ़ें।
बिटसेट 2022 एडमिट कार्ड (BITSAT 2022 Admit Card)
बिटसेट 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों के Bitsat 2022 Admit Card जारी कर दिए गए। एडमिट कार्ड प्रवेश परीक्षा के लिए बेहद जरुरी है। यदि उम्मीदवार लिखित परीक्षा में एडमिट कार्ड नहीं ले जायेंगे तो वह प्रवेश परीक्षा देने के योग्य नहीं होंगे। उम्मीदवार बिटसेट एडमिट कार्ड 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं ।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
उम्मीदवारों को परीक्षण केंद्र आवंटन और घोषणा | 14 जून 2022 |
कैंडिडेट टु रिजर्व टेस्ट डेट एंड स्लॉट | 17-22 जून 2022 |
बिट्सैट 2022 प्रवेश पत्र / एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 25 जून 2022 |
बिट्सैट 2022 परीक्षा की तारीख (सेशन-1) | 02-०९ जुलाई २०२२ |
बिटसेट सेशन II | – |
उम्मीदवारों को परीक्षण केंद्र आवंटन और घोषणा | 23 जुलाई 2022 |
कैंडिडेट टु रिजर्व टेस्ट डेट एंड स्लॉट | 26-३0 जुलाई 2022 |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि | 31 जुलाई 2022 |
बिट्सैट 2022 परीक्षा की तारीख (सेशन-2) | 03-07 अगस्त 2022 |
12वीं के अंको, वरीयता के आधार पर एडमिशन के लिए आवेदन | 15 जुलाई -31 अगस्त 2022 |
इटरेशन I के बाद प्रवेश सूची और प्रतीक्षा सूची की घोषणा | 08 सितम्बर 2022 |
एडमिट कार्ड – बिटसेट 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बिटसेट 2022 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
बिट्स पिलानी प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड 2022 उन उम्मीदवारों के लिए बेहद जरुरी है जिन्होंने आवेदन पत्र प्रकिया में हिस्सा लिया है यानि जिन्होंने आवेदन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया है। उस उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है। अगर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है तो हम उम्मीदवारों को कुछ सरल स्टेप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका उपयोग करके उम्मीदवार एडमिट कार्ड को आसानी से प्राप्त कर सकते है। उम्मीदवार नीचे दिये गये कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com पर जाना होगा ।
- होम पेज पर आपको बिटसेट 2022 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड भरना होगा ।
- रजिस्ट्रेश आईडी भरने के बाद सबमिट करें ।
- सबमिट करने के बाद उम्मीदवारों को बिटसेट 2022 एडमिट कार्ड प्राप्त होगा ।
- हॉल टिकट से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार अपना ईमेल आईडी चालू रखें ।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें और एग्जाम सेंटर पर ले जाना न भूलें।
- एडमिट कार्ड पर एग्जाम से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई होगी जैसे –
- उम्मीदवार का नाम
- एप्लिकेशन नंबर
- एग्जाम सेंटर
- सिग्नेचर
- एग्जाम डेट और टाइम
- पासवर्ड
बिटसेट 2022 एग्जाम पेटर्न
एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों को एग्जाम पेटर्न का पता होना जरूरी है। बिटसेट 2022 एग्जाम पेटर्न की जानकारी आप नीचे से प्राप्त करें।
- एग्जाम मोड – सीबीटी (कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट)
- एग्जाम टाइप – एमसीक्यू
- कुल समय – 180 मिनट
- कुल प्रश्न – 150
- कुल अंक – 450
- भाषा – अंग्रेजी
- विषय – केमेस्ट्री, फिजिक्स, इंग्लिश प्रोफिशियंसी-लॉजिकल रिजनिंग और मैथेमेटिक्स/बायोलॉजी
- मार्किंग स्कीम – प्रत्येक सही उत्तर पर 3 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।
भाग | विषय | प्रश्नों की संख्या |
भाग I | भौतिक विज्ञान | 40 |
भाग II | रसायन विज्ञान | 40 |
भाग III | अंग्रेज़ी कुशलता | 10 |
तार्किक विचार (Logical reasoning) | 15 | |
भाग IV | गणित / जीवविज्ञान (बी.फार्मा के लिए) | 45 |
कुल | 150 |
बिटसेट 2022 रिजल्ट
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी प्रवेश परीक्षा 2022 के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा का परिणाम बीआईटीएसएटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने कि तिथि अभी घोषित नहीं की गई है लेकिन परीक्षा के कुछ समय बाद ही परिणाम घोषित कर दी जाएगी। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार हमारे पेज पर दी गई डायरेक्ट लिंक से भी परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।