बैंक नोट प्रेस देवास मध्य प्रदेश की ओर से सुपरवाइजर (प्रिंटिंग एंड प्लातेमार्किंग), सुपरवाइजर (एयर कडीशनिंग), सुपरवाइजर (इंक फैक्ट्री), जूनियर तकनीशियन (इंक फैक्ट्री) और जूनियर तकनीशियन (प्रिंटिंग एंड प्लेट मेकिंग) आदि विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 15 सितम्बर को किया गया। जिसके बाद सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया गया। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद अब उम्मीदवारों के फ़ाइनल रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार रिजल्ट बीएनपी की ऑफिसियल वेबसाइट bnpdewas.spmcil.com पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
नवीनतम : बैंक नोट प्रेस भर्ती 2019 फाइनल रिजल्ट जारी।
बैंक नोट प्रेस देवास भर्ती रिजल्ट 2019
उम्मीदवारों को बता दें कि बीएनपी की ओर से रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किये गए हैं। उम्मीदवार हमारे पेज पर नीचे दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों का नाम फाइनल मेरिट लिस्ट में दर्ज़ है उनको विभिन्न पदों पर तैनात किया जायेगा। बैंक नोट प्रेस देवास मध्य प्रदेश भर्ती 2019 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण संभावित तिथियों की जानकारी उम्मीदवार नीचे टेबल से देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
परीक्षा की प्रस्तावित तिथि | 15 सितम्बर 2019 |
परिणाम जारी होने की तिथि | 15 नवंबर 2019 (जारी) |
रिजल्ट : उम्मीदवार बैंक नोट प्रेस देवास मध्य प्रदेश भर्ती 2019 के परिणाम के लिए यहाँ क्लिक करें।
बैंक नोट प्रेस देवास भर्ती रिजल्ट 2019
- बैंक नोट प्रेस देवास मध्य प्रदेश भर्ती 2019 के परिणाम प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों के सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट bnpdewas.spmcil.com पर जाना होगा जिससे वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जायेगा।
- होम पेज पर जब रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा तो उससे सम्बंधित एक लिंक एक्टिव हो जायेगा जिस पर उम्मीदवारों को क्लिक करना होगा।
- जिससे एक नया पेज ओपन होगा जिसमें उम्मीदवारों से कुछ जानकारी भरकर सब्मिट करनी होगी।
- जिससे आपका रिजल्ट एक नए पेज पर ओपन हो जायेगा, उस पेज से आप अपना रिजल्ट डाउनलोड करके भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए सुरक्षित रख लें।
- इसके साथ आप रिजल्ट जारी होने पर ऊपर दिए गए लिंक से भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
बैंक नोट प्रेस देवास भर्ती 2019 चयन प्रक्रिया
बैंक नोट प्रेस देवास भर्ती 2019 में उम्मीदवारों के चयन के लिए परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। जो उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में सफल रहेंगे उनको विभिन्न पदों के लिए चयनित किया जायेगा। उम्मीदवारों को बता दें कि भर्ती के लिए उनको पहले एक वर्ष के लिए प्रोवेशन पर रखा जायेगा। अगर उम्मीदवार प्रोवेशन पीरियड में सफल रहता है तो उसको प्रमोशन दिया जायेगा और अगर वह प्रोवेशन पीरियड में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहता है तो उसका प्रोवेशन टाइम 1 साल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई बटन पर क्लिक करके हमारे मेन पेज को पढ़ सकते हैं।
बैंक नोट प्रेस देवास भर्ती 2019
Discussion about this post