जिन उम्मीदवारों ने बैंक नोट प्रेस देवास भर्ती 2019 में सुपरवाइजर (प्रिंटिंग एंड प्लातेमार्किंग), सुपरवाइजर (एयर कडीशनिंग), सुपरवाइजर (इंक फैक्ट्री), जूनियर तकनीशियन (इंक फैक्ट्री) और जूनियर तकनीशियन (प्रिंटिंग एंड प्लेट मेकिंग) आदि पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए हैं उनको बता दें कि भर्ती प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी किये गए हैं। जिन उम्मीदवार का नाम रिजल्ट लिस्ट में दर्ज़ है उनको विभिन्न रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा। उम्मीदवार बैंक नॉट प्रेस देवास भर्ती के रिजल्ट हमारे पेज पर दिए गए लिंक के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप हमारे पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : बैंक नॉट प्रेस देवास भर्ती 2019 फ़ाइनल रिजल्ट जारी।
बैंक नोट प्रेस देवास भर्ती 2019(BNP DEWAS RECRUITMENT 2019)
लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सारे प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप पूछे जायेंगे। जिसके लिए उम्मीदवारों को कुल 120 मिनट का समय दिया जायेगा। आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना चाहिए। आप नीचे टेबल के माध्यम से बैंक नोट प्रेस देवास रिक्रूटमेंट 2019 की महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते हैं। नीचे टेबल पर एक नज़र डाले।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख | 03 जुलाई 2019 |
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख | 02 अगस्त 2019 |
आवेदन शूल करने की तारीख | 03 जुलाई से 02 अगस्त 2019 |
परीक्षा की तारीख | 15 सितम्बर 2019 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | 15 नवंबर 2019 |
महत्वपूर्ण लिंक
बैंक नोट प्रेस देवास भर्ती 2019 रिक्ति विवरण
कुल पद : 58
पदों के नाम और संख्या
- सुपरवाइजर (प्रिंटिंग एंड प्लातेमार्किंग) के लिए
- कुल पद : 14
- सुपरवाइजर (एयर कडीशनिंग) के लिए
- कुल पद : 02
- सुपरवाइजर (इंक फैक्ट्री) के लिए
- कुल पद : 04
- जूनियर तकनीशियन (इंक फैक्ट्री) के लिए
- कुल पद : 30
- जूनियर तकनीशियन (प्रिंटिंग एंड प्लेट मेकिंग) के लिए
- कुल पद : 08
वेतन
- सुपरवाइजर (प्रिंटिंग एंड प्लातेमार्किंग), सुपरवाइजर (एयर कडीशनिंग), सुपरवाइजर (इंक फैक्ट्री) के लिए
- उम्मीदवारों को (लेवल S-1) के अनुसार 26,000 से 1,00,000/- के बिच रुपये वेतन दिया जायेगा।
- जूनियर तकनीशियन (इंक फैक्ट्री) और जूनियर तकनीशियन (प्रिंटिंग एंड प्लेट मेकिंग) के लिए
- उम्मीदवारों को (लेवल W-1) के अनुसार 7,750/- से 19040/- के बिच रुपये वेतन दिया जायेगा।
बैंक नोट प्रेस देवास भर्ती 2019 योग्यता मापदंड
सुपरवाइजर (प्रिंटिंग एंड प्लातेमार्किंग)
- उम्मीदवारों के पास अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी का डिप्लोमा होना चाहिए। या
- प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में बीटेक / बीई
सुपरवाइजर (एयर कडीशनिंग)
- उम्मीदवारों के पास अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से मान्यता एयर कडीशनिंग का डिप्लोमा होना चाहिए। या
- एयर कडीशनिंग में बीटेक / बीई
सुपरवाइजर (इंक फैक्ट्री)
- उम्मीदवारों के पास अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से मान्यता पेंट टेक्नोलॉजी / सरफेस कोटिंग टेक्नोलॉजी / प्रिंटिंग इंक टेक्नोलॉजी / प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी का डिप्लोमा होना चाहिए। या
- पेंट टेक्नोलॉजी / सरफेस कोटिंग टेक्नोलॉजी / प्रिंटिंग इंक टेक्नोलॉजी / प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में बीटेक
जूनियर तकनीशियन (इंक फैक्ट्री)
- उम्मीदवारों के पास पेंट टेक्नोलॉजी / सरफेस कोटिंग टेक्नोलॉजी / प्रिंटिंग इंक टेक्नोलॉजी / प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी का फुल टाइम आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। या
- उम्मीदवारों के पास अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से मान्यता पेंट टेक्नोलॉजी / सरफेस कोटिंग टेक्नोलॉजी / प्रिंटिंग इंक टेक्नोलॉजी / प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी का डिप्लोमा होना चाहिए।
जूनियर तकनीशियन (प्रिंटिंग एंड प्लेट मेकिंग)
- उम्मीदवारों के पास प्रिंटिंग एंड प्लेट मार्किंग ट्रेड लेटर प्रेस मशीन माइडर ओफ़्सेट प्रिंटिंग और एलेक्ट्रोप्लेटिंग का फुल टाइम आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आयु सीमा
- सुपरवाइजर (प्रिंटिंग एंड प्लातेमार्किंग), सुपरवाइजर (एयर कडीशनिंग), सुपरवाइजर (इंक फैक्ट्री) के लिए
- उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।
- जूनियर तकनीशियन (इंक फैक्ट्री) और जूनियर तकनीशियन (प्रिंटिंग एंड प्लेट मेकिंग) के लिए
- उम्मीदवार की आयु 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए।
बैंक नोट प्रेस देवास भर्ती 2019 आवेदन पत्र
बैंक नोट प्रेस देवास भर्ती 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार bnpdewas.spmcil.com की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना चाहिए। उम्मीदवार बैंक नोट प्रेस देवास भर्ती 2019 के लिए आवेदन 02 अगस्त तक कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भरने के बाद ही उम्मीदवारों का आवेदन पत्र पूर्ण मना जायेगा। आप आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेटबैंकिंग के माध्यम से भर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
- सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 400/- रुपये है।
- एससी / एसटी / पीएच वर्ग के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं हैं।
बैंक नोट प्रेस देवास भर्ती 2019 एडमिट कार्ड
लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी किये जायेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को bnpdewas.spmcil.com की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उम्मीदवार बिना एडमिट कार्ड के लिखित परीक्षा नहीं दें सकते हैं।
बैंक नोट प्रेस देवास भर्ती 2019 परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों की ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया जायेगा।
पोस्ट कोड 1 से 3 के लिए
विषय का नाम | प्रश्न की संख्या | कुल अंक |
प्रोफेशनल नॉलेज | 40 | 80 |
जनरल अवेयरनेस | 40 | 40 |
अंग्रेजी भाषा | 40 | 40 |
लॉजिकल रीजनिंग | 40 | 40 |
क्वांटिटेटिव एप्टीटुड | 40 | 40 |
कुल | 200 | 240 |
पोस्ट कोड 4 से 5 के लिए
विषय का नाम | प्रश्न की संख्या | कुल अंक |
जनरल अवेयरनेस | 40 | 40 |
अंग्रेजी भाषा | 40 | 40 |
लॉजिकल रीजनिंग | 40 | 40 |
क्वांटिटेटिव एप्टीटुड | 40 | 40 |
कुल | 160 | 160 |
बैंक नोट प्रेस देवास भर्ती 2019 परीक्षा सेंटर
लिखित परीक्षा का आयोजन भारत के प्रमुख शहरों में किया जायेगा।
राज्य | सेंटर |
मध्य प्रदेश | भोपाल |
मध्य प्रदेश | इंदौर |
वेस्ट बंगाल | कोलकाता |
अंधरा प्रदेश | हैदराबाद |
दिल्ली | दिल्ली |
कर्नाटक | बेंगलुरु |
महाराष्ट्र | मुंबई |
राजस्थान | जयपुर |
बैंक नोट प्रेस देवास भर्ती 2019 रिजल्ट
लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों के रिजल्ट भी जल्द जारी कर दिए जायेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार bnpdewas.spmcil.com की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर देख सकते हैं। लिखित परीक्षा पास करने के लिए सामान्य / ओबीसी वर्ग को 50 प्रतिशत और एसटी / एससी वर्ग को कम से कम 45 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई अधिसूचना देख सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना यहां से देखें।
मध्य प्रदेश सरकारी नौकरी
Discussion about this post