बीपीएससी भर्ती 2020 में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। 66वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 28 सितम्बर 2020 से रजिस्ट्रेशन कर सकते थे। इस भर्ती में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता था। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त होने के कुछ समय बाद उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क जमा करना होता है। रजिस्ट्रेशन करने के अगले दिन सुबह 11 बजे परीक्षा आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा शुल्क जमा करने की लिंक उपलब्ध हो जाती है। परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद ही उम्मीदवार आवेदन पत्र भर सकते थे। परीक्षा शुल्क जमा करने के अगले दिन सुबह 11 बजे से आवेदन करने की लिंक उपलब्ध कर दी जाएगी। बिहार लोक सेवा आयोग भर्ती 2020 आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
बिहार लोक सेवा आयोग भर्ती 2020 आवेदन | 66वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा
आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकता था।किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन मान्य नहीं होता है। आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना होगा की उनसे कोई गलती ना हो। बीपीएससी के द्वारा आवेदन पत्र में सुधार करने का अवसर नहीं दिया जाता है। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को वैद्य ई – मेल आईडी, मोबाइल नंबर के साथ फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना आवश्यक है। आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र का दो प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें। बिहार लोक सेवा आयोग भर्ती 2020 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख | 28 सितम्बर 2020 |
रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख | 28 अक्टूबर 2020 |
परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख | 28 अक्टूबर 2020 |
आवेदन करने की आखिरी तारीख | 28 अक्टूबर 2020 |
प्रारम्भिक परीक्षा की तारीख | 27 दिसंबर 2020 |
रजिस्ट्रेशन : बीपीएससी 66वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए यहां से करें रजिस्ट्रेशन। – खत्म
परीक्षा शुल्क
- सामान्य एवं पिछड़ी जाति के उम्मीदवारों के लिए 600 रूपए परीक्षा शुल्क तय किया गया है।
- केवल बिहार राज्य के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रूपए परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।
- बिहार राज्य की स्थायी निवासी सभी आरक्षित एवं अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 150 रूपर परीक्षा शुल्क जाना करना जरुरी है।
- 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांग उम्मीदवारों को 150 रूपए परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।
बीपीएससी भर्ती 2020 कैसे करें आवेदन
66वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने के लिए सबसे के इच्छुक उम्मीदवार आसानी से अपना पहले रजिस्ट्रेशन करने होता है। यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर इच्छुक उम्मीदवार आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले इस पेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके अलावा उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.bpsc.bih.nic.in पर जा कर भी आवेदन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही उम्मीदवारों के सामने बिहार लोक सेवा आयोग का होम पेज खुलता है।
- होम पेज पर “अप्लाई ऑनलाइन” का ऑप्शन दिया होता है।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलता है।
- इस पेज में “बीपीएससी ऑनलाइन एप्लीकेशन” की लिंक दी गई होती है।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज में “अप्लाई ऑनलाइन” के ऑप्शन पर क्लिक करना होता है।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों के सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवारों को इस पेज में साडी जानकारियां भर कर “सबमिट रजिस्ट्रेशन फॉर्म” के बटन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
- रजिस्ट्रेशन के अगले दिन परीक्षा शुल्क जमा करने की लिंक उपलब्ध हो जाएगी।
- परीक्षा शुल्क जमा करने के अगले दिन उम्मीदवार आवेदन पत्र भर सकते हैं।
बीपीएससी भर्ती 2020 परीक्षा पैटर्न
- इस परीक्षा में उम्मीदवारों को कुल दो घंटा समय दिया जाता है।
- प्रारम्भिक परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होते हैं।
- इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- परीक्षा में सामान्य विज्ञान, राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास तथा बिहार के इतिहास की प्रमुख विशेषताएं, सामान्य भूगोल, बिहार के प्रमुख भौगोलिक प्रभाग तथा यहां की नदियां, भारत की राज्य व्यवस्था और आर्थिक व्यवस्था, आजादी के पश्चात बिहार की अर्थ – व्यवस्था के प्रमुख परिवर्तन, भारत का राष्ट्रीय आंदोलन तथा इसमें योगदान विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
- इसके साथ ही सामान्य मानसिक योग्यता को जांचने वाले प्रश्न भी पूछे जाएंगे।
बीपीएससी भर्ती 2020 एडमिट कार्ड
बीपीएससी भर्ती 2020 का एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किया गया है। आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के कुछ समय बाद एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाता है। एडमिट कार्ड बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बिहार लोक सेवा आयोग भर्ती 2019 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद यहां दिए गए लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के समय एडमिट कार्ड साथ ले जाना आवश्यक है। एडमिट कार्ड साथ नहीं ले जाने पर छात्रों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाती है।
आधिकारिक वेबसाइट : www.bpsc.bih.nic.in
Discussion about this post