बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के द्वारा 6६वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें विभाग की ओर 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्री एग्जाम का आयोजन 27 दिसंबर 2020 को किया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद अब बीपीएसी की ओर से आंसर की जारी कर दी गयी है। उम्मीदवार सभी सीरीज की आंसर की बीपीएससी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर नीचे उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं। प्रथम चरण परीक्षा के संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के प्री एग्जाम के रिजल्ट जारी किये जायेंगे, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे वे मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई कर जायेंगे। बिहार लोक सेवा आयोग भर्ती 2020-2021 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
बिहार लोक सेवा आयोग भर्ती 2020-2020 | 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवार पुलिस उपाधीक्षक, जिला समादेष्टा, बिहार शिक्षा सेवा,नियोजन पदाधिकारी अवर निबंधक आदि कई पदों पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। बिहार लोक सेवा आयोग भर्ती 2020-21 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें नीचे दी गई टेबल से देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख | 28 सितम्बर 2020 |
रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख | 28 अक्टूबर 2020 |
परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख | 28 अक्टूबर 2020 |
आवेदन पत्र पूर्ण करने की आखिरी तारीख | 28 अक्टूबर 2020 |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख (प्री एग्जाम) | 16 दिसंबर 2020 से |
प्रारम्भिक परीक्षा की तारीख | 27 दिसंबर 2020 |
आंसर की जारी होने की तारीख | 21 जनवरी 2021 |
आंसर की पर आपत्ति करने की आखिरी तारीख (ऑफलाइन) | 05 फरवरी 2021 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
आवेदन की अंतिम तिथि | घोषित की जाएगी |
मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
मुख्य परीक्षा की तिथि | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | घोषित की जएगी |
महत्वपूर्ण लिंक्स
बीपीएससी भर्ती 2020-2021 रिक्ति विवरण
रिक्त पदों की कुल संख्या : 731
- पद का नाम : पुलिस उपाधीक्षक
- विभाग का नाम : गृह विभाग (आरक्षी शाखा)
- पदों की संख्या : 42
- आयु सीमा : 20 वर्ष
- पद का नाम : जिला समादेष्टा
- विभाग का नाम : गृह विभाग (विशेष शाखा)
- पदों की संख्या : 03
- आयु सीमा : 20 वर्ष
- पद का नाम : काराधीक्षक, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षालय
- विभाग का नाम : गृह विभाग (कारा)
- पदों की संख्या : 03
- आयु सीमा : 22 वर्ष
- पद का नाम : राज्य कर सहायक आयुक्त
- विभाग का नाम : वाणिज्य कर विभाग
- पदों की संख्या : 13
- आयु सीमा : 22 वर्ष
- पद का नाम : अवर निर्वाचन पदाधिकारी
- विभाग का नाम : निर्वाचन विभाग
- पदों की संख्या : 02
- आयु सीमा : 22 वर्ष
- पद का नाम : नियोजन पदाधिकारी/ जिला नियोजन पदाधिकारी (राजपत्रित)
- विभाग का नाम : श्रम संसाधन विभाग विभाग
- पदों की संख्या : 06
- आयु सीमा : 22 वर्ष
- पद का नाम : ईख पदाधिकारी
- विभाग का नाम : गन्ना उद्योग विभाग
- पदों की संख्या : 05
- आयु सीमा : 22 वर्ष
- पद का नाम : बिहार प्रोबेशन सेवा (प्रोबेशन पदाधिकार)
- विभाग का नाम : गृह विभाग (कारा)
- पदों की संख्या : 25
- आयु सीमा : 21 वर्ष
- पद का नाम : अपर जिला परिवहन पदाधिकारी
- विभाग का नाम : परिवहन विभाग
- पदों की संख्या : 40
- आयु सीमा : 21 वर्ष
- पद का नाम : नगर कार्यपालक पदाधिकारी
- विभाग का नाम : नगर विकास एवं आवास विभाग
- पदों की संख्या : 17
- आयु सीमा : 21 वर्ष
- पद का नाम : आपूर्ति निरीक्षक
- विभाग का नाम : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
- पदों की संख्या : 110
- आयु सीमा : 21 वर्ष
- पद का नाम : प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी
- विभाग का नाम : पंचायती राज विभाग
- पदों की संख्या : 216
- आयु सीमा : 22 वर्ष
- पद का नाम : श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (अराजपत्रित)
- विभाग का नाम : श्रम संसाधन विभाग
- पदों की संख्या : 65
- आयु सीमा : 21 वर्ष
- पद का नाम : राजस्व अधिकारी
- विभाग का नाम : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
- पदों की संख्या : 84
- आयु सीमा : 21 वर्ष
बीपीएससी भर्ती 2020-21 पात्रता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
आयु सीमा (01 अगस्त 2020 को)
- सभी पदों के लिए अलग – अलग आयु सीमा तय की गई है।
- पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट का प्रावधान है।
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाती है।
शारीरिक क्षमता
लम्बाई
पुरुष उम्मीदवारों के लिए
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम लम्बाई 5 फीट 5 इंच होना आवश्यक है।
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लम्बाई 5 फीट 3 इंच तय की गई है।
महिला उम्मीदवारों के लिए
- सभी वर्ग की महिला उम्मीद्वारों की न्यूनतम लम्बाई 5 फीट 2 इंच होना जरुरी है।
सीना
पुरुष उम्मीदवारों के लिए
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों का सीना न्यूनतम 32 इंच होना अनिवार्य है।
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों का सीना न्यूनतम 31 इंच होना आवश्यक है।
बीपीएससी भर्ती 2020 आवेदन पत्र
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होता है। रजिस्ट्रेशन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता था। उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते थे। इसके साथ ही यहां दिए गए लिंक के माध्यम सी भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता था। रजिस्ट्रेशन उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना आवशयक है। जमा करने की आखिरी तारीख दिनांक 28 अक्टूबर 2020 तय की गई थी। रजिस्ट्रेशन करने के अगले दिन सुबह 11 बजे के बाद परीक्षा शुल्क जमा करने की लिंक उपलब्ध कर दी जाती है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही परीक्षा शुल्क जमा कर सकते थे।
परीक्षा शुल्क जमा करने के अगले दिन सुबह 11 बजे से आवेदन करने की लिंक उपलब्ध कर दी जाती है। आवेदन करने की आखिरी तारीख दिनांक २८ अक्टूबर2020 थी। बीपीएससी भर्ती के लिए आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जा सकता था। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन मान्य नहीं होता है। आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना था की उनसे कोई गलती ना हो। आवेदन पत्र में गलती होने पर उसे सुधारने का अवसर नहीं दिया जाता है। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को वैद्य ई – मेल आईडी, मोबाइल नंबर के साथ फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना आवश्यक है। आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र का दो प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
परीक्षा शुल्क
- सामान्य एवं पिछड़ी जाति के उम्मीदवारों के लिए 600 रूपए परीक्षा शुल्क तय किया गया है।
- केवल बिहार राज्य के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रूपए परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।
- बिहार राज्य की स्थायी निवासी सभी आरक्षित एवं अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 150 रूपर परीक्षा शुल्क जाना करना जरुरी है।
- 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांग उम्मीदवारों को 150 रूपए परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।
बीपीएससी भर्ती 2020-2021 एडमिट कार्ड
66वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्री एग्जाम में शामिल होने के लिए परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है जहां से आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ऊपर पेज पर दिए गए लिंक के माध्यम से भी आप अपना बीपीएससी भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है। किसी भी उम्मीदवार को पोस्ट के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाता है। एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी कई जानकारियां दर्ज होती हैं। परीक्षा के समय एडमिट कार्ड साथ ले जाना आवश्यक है। एडमिट कार्ड साथ नहीं ले जाने पर छात्रों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाती है।
बीपीएससी भर्ती 2020-2021 परीक्षा पैटर्न
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पैटर्न की जानकारी होना आवश्यक है। यहां से आप परीक्षा पैटर्न की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- इस परीक्षा में उम्मीदवारों को कुल दो घंटा समय दिया जाता है।
- प्रारम्भिक परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होते हैं।
- इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- परीक्षा में सामान्य विज्ञान, राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास तथा बिहार के इतिहास की प्रमुख विशेषताएं, सामान्य भूगोल, बिहार के प्रमुख भौगोलिक प्रभाग तथा यहां की नदियां, भारत की राज्य व्यवस्था और आर्थिक व्यवस्था, आजादी के पश्चात बिहार की अर्थ – व्यवस्था के प्रमुख परिवर्तन, भारत का राष्ट्रीय आंदोलन तथा इसमें योगदान विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
- इसके साथ ही सामान्य मानसिक योग्यता को जांचने वाले प्रश्न भी पूछे जाएंगे।
बीपीएससी भर्ती 2020-2021 आंसर की
बीपीएससी भर्ती 2020-21 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आंसर की प्री एग्जाम संपन्न होने के बाद जारी कर दी गयी है। आंसर की बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गयी हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से सभी सेट का आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की पर आपत्ति करने का भी प्रावधान है। अगर उम्मीदवारों को किसी उत्तर पर आपत्ति होती है तो वे 05 फरवरी 2021 तक ऑफलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए आपत्ति प्रपत्र के अनुसार भरी गयी जानकारी भरकर संयुक्त सचिव-सह-परीक्षा नियंत्रक, बिहार लोक सेवा आयोग, 15, नेहरू पथ (बेली रोड), पटना – 800001 पर स्पीड पोस्ट करना होगा।
आंसर की : बीपीएससी 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा २०२०-2021 आंसर की प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आंसर की आपत्ति प्रपत्र –

बीपीएससी भर्ती 2020-2021 चयन प्रक्रिया
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा भी आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को फिर से आवेदन पत्र भरना होता है। मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आवेदन करने वाले उम्मदवारों को परीक्षा शुल्क भी जमा करना होगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए ऐच्छिक विषय का चयन भी करना होता है।
यहां दिए गए टेबल के माध्यम से उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए विषयों का नाम और विषयों का कोड देख सकते हैं।

बीपीएससी भर्ती 2020-2021 रिजल्ट
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का रिजल्ट मेरिट के आधार पर जारी किया जाता है। मेरिट लिस्ट में केवल परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के नाम शामिल होते हैं। परीक्षा समाप्त होने के कुछ समय बाद बीपीएससी भर्ती मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाती है। मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। मेरिट लिस्ट बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद इस पेज में मेरिट लिस्ट देखने की लिस्ट लगा दी जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यहां दिए जाने वाले लिंक के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। मेरिट लिस्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार पोस्ट या किसी अन्य माध्यम से मेरिट लिस्ट की जानकारी नहीं दी जाएगी। मेरिट लिस्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालना होता है।
आधिकारिक वेबसाइट : www.bpsc.bih.nic.in
नोटिफिकेशन : बिहार लोक सेवा आयोग भर्ती 2020-21 (66वीं संयुक्त प्रारम्भिक प्रतियोगिता परीक्षा) की अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन यहां से देखें।
बिहार सरकारी नौकरी
Discussion about this post