बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी 2021 के मध्य आयोजित की जायेगी। परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2021 जारी कर दिया जायेगा। 10 वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com और onlinebseb.in पर जारी किया जायेगा जहाँ से आप रिजल्ट देख सकेंगे। ऑफिसियल वेबसाइट के साथ साथ आप रिजल्ट जारी होने पर इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक से भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। रिजल्ट जांचने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, रोल कोड और डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज करके लॉगिन करना होगा। छात्रों को बता दें कि आपको पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 अंक प्राप्त करना होगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2021 के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप हमारा यह पेज पूरा पढ़ सकते हैं।
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2021 | BSEB 10th Result 2021
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा वर्ष २०२० में 15 लाख 29 हजार छात्रों ने भाग लिया था जिसमें 6,13,485 छात्र और 5,90,545 छात्राएं उत्तीर्ण हुए थे। इस तरह से बोर्ड का परिणाम प्रतिशत 80.59% रहा। छात्रों को बता दें कि बोर्ड की ओर से 2021 परीक्षा के परिणाम घोषित होने की अभी तिथि घोषित नहीं हुई है, जैसे ही तिथि घोषित की जाएगी आप इस से पूर्ण जानकारी हासिल कर सकेंगे। बिहार बोर्ड 10 वीं रिजल्ट 2021 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां और लिंक आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथियां |
दसवीं परीक्षा शुरू होने की तिथि | 17 फरवरी 2021 |
दसवीं परीक्षा खत्म होने की तिथि | 24 फरवरी 2021 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | मई 2021 |
रिजल्ट – बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 यहां से देख सकेंगे।
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2021 की जाँच कैसे करें
बिहार बोर्ड ऑनलाइन रिजल्ट सर्च करने के लिए आप हमारे पेज पर दी गयी लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड डाल कर सर्च करना होगा। छात्रों को एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट की सूचना मिल जायेगी। छात्रों को अपना रिजल्ट ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना पड़ता है। कई बार बहुत सारे छात्रों को ये शिकायत रहती है की वे अपना परिणाम प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। हम यहाँ कुछ आसान स्टेप्स बता रहे हैं जिनकी सहायता से छात्र अपना रिजल्ट आसानी से जाँच सकेंगे।
- बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके अलावा आप इस पेज पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
- होम पेज पर रिजल्ट का ऑप्शन दिया होता है, उस पर क्लिक करें।
- रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करने पर “X Result 2021” और “XII Result 2021” का ऑप्शन होगा।
- दसवीं बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को ‘X Result 2021’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद छात्रों के सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इसके बाद छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड डाल कर ‘Search’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- “Search” के बटन पर क्लिक करते ही छात्रों के सामने उनका बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2021 खुल जाएगा।
- अब छात्र अपना बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021 डाउनलोड कर सकते हैं।
- छात्र चाहें तो bseb 10th result डाउनलोड कर के उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
बिहार बोर्ड 10 वीं रिजल्ट 2021 में दी गयी जानकारियाँ
बिहार बोर्ड 10 वीं रिजल्ट 2021 में कई जानकारियां दर्ज़ होती है। रिजल्ट में छात्रों के व्यक्तिगत जानकारियों के साथ-साथ शैक्षिक जानकारियां भी होती है। छात्रों की अधिक जानकारी के लिए इस पेज पर हम रिजल्ट में दर्ज़ जानकारियों की सूची बता रहे हैं।
- छात्र का नाम
- छात्र का रोल नंबर
- एनरोलमेंट नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- जन्म तारीख
- माता-पिता का नाम
- स्कूल का नाम और कोड
- विषयों के नाम और कोड
- सभी विषयों के अंक
- कूल अंक
- प्रतिशत
- रिजल्ट का स्टेटस
बिहार बोर्ड 10 वीं रिजल्ट 2021, रोल नंबर के द्वारा
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2021 प्राप्त करना बहुत आसान है। छात्र को बस अपना रोल नंबर डालना है उसके बाद वे अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। सभी छात्रों को अलग अलग रोल नंबर दिया जाता है जो की 8 अंकों का होता है। रोल नंबर के द्वारा रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर डाल कर सर्च करना होगा। सर्च करने के बाद ही छात्रों के सामने उनका रिजल्ट खुल जाएगा। रोल नंबर बहुत ही सावधानी से भरें। रोल नंबर गलत भरने से छात्रों का रिजल्ट नहीं खुलेगा।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021, रोल कोड के द्वारा
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 देखने के लिए छात्र रोल नंबर के अलावा रोल कोड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रोल कोड के द्वारा भी छात्र अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। रोल कोड सिर्फ 5 अंकों का ही होता है। परीक्षा में शामिल हर छात्र का रोल कोड अलग होता है। रोल कोड के द्वारा रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने 5 अंकों का रोल कोड डाल कर सर्च करना होगा। रोल नंबर के तरह ही रोल कोड गलत भरने से भी छात्रों का रिजल्ट नहीं खुलेगा।
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2021, एसएमएस के द्वारा
ऐसा कई बार देखा जाता है की बहुत हेवी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट काम नहीं करती है और छात्रों को समय पर अपना रिजल्ट प्राप्त नहीं हो पाता है। ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीरे चलने लगती है या बिल्कुल ही नहीं चलती। इस परेशानी से बचने के लिए बिहार बोर्ड के छात्रों को एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट प्राप्त हो सकेंगे। वर्ष 2021 में एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को BSEB ROLLNUMBER” लिख कर 56263 पर एसएमएस करना होता है। वर्ष 2021 की जानकारी मिलने पर यहाँ अपडेट किया जाएगा। एसएमएस करने के बाद छात्रों को उनका रिजल्ट भेज दिया जाएगा।
बिहार बोर्ड 10 वीं के बाद
बिहार 10 वीं बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रों के मन में अक्सर ऐसा होता है कि वे अब 11 वीं कक्षा में किस विषय का चयन करे कि वो उसमे अपना भविष्य बना सके। लेकिन ऐसा देखा जाता है कि कभी-कभी छात्र आस-पास के लोगो की देखा-देखी में वो स्ट्रीम चुन लेते हैं जिसमे उनको 1% भी रूचि नहीं होती है और फिर वो उसके कारण अपने साल को भी ख़राब कर लेते हैं और अंक भी अच्छे प्राप्त नहीं कर पाते हैं। हम आपको अपनी इस वीडियो के माध्यम से ये बताएँगे कि आप अपनी आगे की पढ़ाई के लिए किस स्ट्रीम को चुन सकते हैं।
बिहार बोर्ड 10 वीं रिजल्ट पिछले कुछ वर्षों के आंकड़े
यहां से आप पिछले 4 वर्षों में बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा से जुड़ी कुछ अन्य जानकारियां देख सकते हैं। यहां से आप पिछले 4 वर्षों के आंकड़े जैसे परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या, उत्तीर्ण हुए छात्रों की संख्या, उत्तीर्ण हुए छात्रों में लड़के और लड़कियों की संख्या देख सकते हैं।
बिहार बोर्ड मेट्रिक रिजल्ट 2020 आंकड़े
- कुल रजिस्टर छात्र : 15,29,393
- परीक्षा में शामिल हुए छात्र : 14,94,071
- उत्तीर्ण हुए छात्र : 12,04,030
- लड़कों की संख्या : 6,13,485
- लड़कियों की संख्या : 5,90,545
- वर्ष : 2018
- परीक्षा में शामिल हुए छात्र : 17,58,797
- उत्तीर्ण हुए छात्र : 68.89%
- लड़कों की संख्या : 6,68,505
- लड़कियों की संख्या : 5,44,112
- वर्ष : 2017
- परीक्षा में शामिल हुए छात्र : 17,71,000
- उत्तीर्ण हुए छात्र : 50.12%
- लड़कों की संख्या : 51.31%
- लड़कियों की संख्या : 40%
- वर्ष : 2016
- परीक्षा में शामिल हुए छात्र : 15,38,789
- उत्तीर्ण हुए छात्र : 46.66%
- लड़कों की संख्या : 54.44%
- लड़कियों की संख्या : 37.61%
- वर्ष : 2015
- परीक्षा में शामिल हुए छात्र : 14,09,175
- उत्तीर्ण हुए छात्र : 75.17%
- लड़कों की संख्या : 54.06%
- लड़कियों की संख्या : 45.93%
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की तारीख
पिछले कुछ वर्षों में 10वीं रिजल्ट जारी होने की तारीख आप नीचे दिए गए टेबल से देख सकते हैं। इस टेबल के माध्यम से आप पिछले 5 वर्ष की रिजल्ट जारी होने की तारीख देख सकते हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट (वर्ष) | तारीख |
2020 | 26 मई 2020 |
2019 | 6 अप्रैल 2019 |
2018 | 20 जून 2018 |
2017 | 22 जून 2017 |
2016 | 29 मई 2016 |
2015 | 20 जून 2015 |
2014 | 05 जून 2014 |
बिहार बोर्ड 10 वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2021
ऐसे छात्र जो दसवीं बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सकेंगे उन्हें बिहार बोर्ड के द्वारा एक और अवसर प्रदान किया जाता है। छात्र कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। बता दें की बिहार बोर्ड के द्वारा कम्पार्टमेंट की परीक्षा का आयोजन किया जाता है। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 जारी होने के बाद कम्पार्टमेंट की परीक्षा आयोजित की जाती है। छात्र अपना नाम, रॉल नंबर या रॉल कोड के माध्यम से बिहार बोर्ड 10 वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2021 देख सकते हैं। कम्पार्टमेंट रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जा सकता है।
बिहार बोर्ड 10 वीं रिजल्ट जारी होने के बाद
रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्रों के मन में यह सवाल उठता है कि आगे क्या करना है। तो हम आपको बता दें कि मैट्रिक के बाद आप इंटर में एडमिशन ले सकते हैं। आप अपने पसंद के अनुसार और 10वीं में प्राप्त अंकों के अनुसार बारहवीं के लिए अपने विषयों का चुनाव कर सकते हैं। छात्रों के पास विषय का चुनाव करने के लिए 3 विकल्प होते हैं, साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स। साइंस में भी 2 विकल्प होते हैं गणित और बायोलॉजी। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स सभी महत्वपूर्ण विषय हैं। इन विषयों से बरहवीं करने के बाद आपके पास सामने अपना करियर बनाने के कई अवसर होते हैं। इसके अलावा अगर आप 10 वीं के बाद जल्द से जल्द सरकारी या प्राइवेट सेक्टर में जॉब करना चाहते हैं तो आप दसवीं के बाद बिहार आईटीआई में भी एडमिशन ले सकते हैं।
बिहार बोर्ड
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की स्थापना वर्ष 1952 में की गई थी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी का मुख्य कार्यालय पटना में स्थित है। बिहार बोर्ड के द्वारा बिहार राज्य के माध्यमिक कक्षा और उच्च माध्यमिक कक्षा में परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। स्कूल की परीक्षाओं के अलावा बिहार बोर्ड के द्वारा कुछ डिपार्टमेंटल परीक्षाओं जैसे डिप्लोमा इन फिज़िकल एजुकेशन, सर्टीफिकेट इन फिज़िकल एजुकेशन और शिक्षक पात्रता परीक्षा, आदि परीक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं।
आधिकारिक वेबसाइट : biharboardonline.bihar.gov.in
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
Discussion about this post