बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने 10 वीं की परीक्षा तारीख 2021 जारी कर दी गयी है। वे छात्र-छात्राएं जो भी सत्र 2020-21 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे अपना BSEB 10th Datasheet 2021 अब प्राप्त कर सकते हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित की जाती है। बिहार बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2021 जारी कर दिया गया है। BSEB Metric Time Table 2021 के अनुसार पहली परीक्षा 17 फरवरी 2021 को आयोजित की जाएगी और अंतिम परीक्षा 24 फरवरी 2021 को आयोजित की जाएगी। बिहार बोर्ड मैट्रिक का टाइम टेबल, बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी कर दी जाएगी। बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा भी आप इस पेज के माध्यम से भी मैट्रिक एग्जाम डेट देख सकते हैं। बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा तारीख 2021 से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : जारी किया गया बिहार बोर्ड 10 वीं टाइम टेबल 2021, नीचे दी गयी टेबल से देखें तिथियां।
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा तारीख 2021
बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा 3 घंटे की होगी। छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाता है। मैट्रिक की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 09:30 बजे से शुरू कर दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 01:45 बजे से शुरू हो कर शाम 04:30 बजे समाप्त की जाएगी। नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से आप बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की तारीखें देख सकते हैं।
परीक्षा तिथि | पहली शिफ्ट (9:30 am से 12:15 pm) | दूसरी शिफ्ट (1:45 pm से 4:00 pm) |
17 फरवरी 2021 | विज्ञान | विज्ञान |
18 फरवरी 2021 | गणित | गणित |
19 फरवरी 2021 | सामाजिक विज्ञान | सामाजिक विज्ञान |
20 फरवरी 2021 | इंग्लिश | इंग्लिश |
22 फरवरी 2021 | मातृ भाषा (हिंदी।/उर्दू/बांग्ला/मैथली) | मातृ भाषा (हिंदी।/उर्दू/बांग्ला/मैथली) |
23 फरवरी 2021 | द्वितीय भारतीय भाषा (हिंदी भाषियों के लिए संस्कृत, अरबी, फ़ारसी एवं भोजपुरी से कोई एक तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्र भाषा हिंदी) | द्वितीय भारतीय भाषा (हिंदी भाषियों के लिए संस्कृत, अरबी, फ़ारसी एवं भोजपुरी से कोई एक तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्र भाषा हिंदी) |
24 फरवरी 2021 | ऐच्छिक विषय (उच्च गणित, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, संस्कृत, मैथिली, फ़ारसी एवं अरबी) | ऐच्छिक विषय (उच्च गणित, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, संस्कृत, मैथिली, फ़ारसी एवं अरबी) |
प्रैक्टिकल परीक्षा
तिथि और पाली | विषय |
17 फरवरी 2021 | संगीत (सैद्धांतिक)-70 अंक |
18 फरवरी 2021 | गृह विज्ञान-100 अंक |
वर्ष 2020 में आयोजित हुई मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 14,94,071 परीक्षार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। रजिस्ट्रेशन करने वाले कुल छात्रों में लड़कों की संख्या लगभग 7,29,2१३ थी। वहीं लगभग 7,64,858 लड़कियों ने मैट्रिक की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले कुल छात्रों में 80.59 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021
बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा समाप्त होने के कुछ समय बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। कक्षा 10वीं का रिजल्ट बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के द्वारा जारी किया जाता है। कक्षा 10वीं का रिजल्ट मई – जून माह में जारी किया जाता है। मैट्रिक रिजल्ट बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र छात्र यहां दिए गए लिंक के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं। दसवीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रॉल नंबर डालना आवश्यक है। रॉल नंबर के अलावा छात्र अपना नाम डाल कर भी रिजल्ट देख सकते हैं।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी)
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की स्थापना वर्ष 1952 में की गई थी। इसका मुख्यालय बिहार की राजधानी पटना में स्थित है। बीएसईबी के द्वारा बिहार राज्य में हर वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित होती है। कक्षा 10वीं की परीक्षा हर वर्ष फरवरी – मार्च महीने में आयोजित की जाती है। कक्षा दसवीं की परीक्षा की तारीखें बीएसईबी के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। मैट्रिक की परीक्षा समाप्त होने के कुछ महीने बाद रिजल्ट भी बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। मैट्रिक परीक्षा में असफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सप्लीमेंटरी परीक्षा भी आयोजित की जाती है। सप्लीमेंट्री परीक्षा अगस्त – सितंबर माह में आयोजित की जाती है।
आधिकारिक वेबसाइट : biharboardonline.bihar.gov.in
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
Discussion about this post