
बीएसईबी बोर्ड से परीक्षा देने वाले छात्रों को बता दें कि बिहार बोर्ड 12 वीं परीक्षा तारीख जारी कर दी गई है। बिहार बोर्ड 12 वीं की परीक्षा दिनांक 06 फरवरी 2019 से शुरू होने वाली है। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा दिनांक 16 फरवरी 2019 को समाप्त होने वाली है। बता दें कि बिहार बोर्ड 2019 इंटर एग्जाम डेट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। बिहार बोर्ड 12 वीं परीक्षा तारीख 2019 देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होता है । वर्ष 2019 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) बोर्ड की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाने वाली है। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट समय दिया जाता है। बीएसईबी बोर्ड इंटर एग्जाम डेट 2019 देखने के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।
बिहार बोर्ड 12 वीं परीक्षा तारीख 2019
बिहार बोर्ड बारहवीं की डेट शीट में दोनों शिफ्ट का समय, परीक्षा की तारीख, विषयों के नाम दिए होते हैं। इस पोस्ट में हम बरहवीं की परीक्षा की तिथि के साथ ही उसे डाउनलोड करने के स्टेप्स भी बता रहे हैं। नीचे बनी टेबल के माध्यम से आप बिहार बोर्ड इंटर एग्जाम डेट देख सकते हैं।
- परीक्षा– बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2019
- परीक्षा के आरंभ होने की तिथि– 06 फरवरी 2019
- परीक्षा के ख़त्म होने कि तिथि- 16 फरवरी 2019
दिनांक | प्रथम पाली( सुबह 9:30-दोपहर 12:45 बजे तक) | द्वितीय पाली(दोपहर 1:45- शाम 5 बजे तक) |
06 फरवरी 2019 | जीव विज्ञान (बायोलॉजी)
आर.बी हिंदी |
दर्शन शास्त्र (फिलॉसोफी)
ऑनटरप्रेनियोरशिप |
07 फरवरी 2019 | भाषा विषय | कम्प्यूटर साइंस
मल्टीमीडिया एवं वेब टेक फाउनडेशन कोर्स |
08 फरवरी 2019 | भौतिकी (फिज़िक्स)
योग एवं शारीरिक शिक्षा |
इतिहास
अंग्रेजी |
09 फरवरी 2019 | एन.आर.बी एवं एम.बी | एकाउंटेंसी
वोकेशनल व्यापार 1 |
11 फरवरी 2019 | रसायन शास्त्र (केमिस्ट्री) | पॉलिटिकल साइंस
वोकेशनल व्यापार 2 |
12 फरवरी 2019 | कृषि
संगीत |
व्यापार अध्ययन (बिज़नेस स्टडीज)
भूगोल |
13 फरवरी 2019 | भाषा विषय | मनोविज्ञान (साइकोलॉजी)
वोकेशनल व्यापार 3 |
14 फरवरी 2019 | एन.आर.बी एवं एम.बी | समाजशास्त्र (सोशियोलॉजी)
संबंधि विषय |
15 फरवरी 2019 | गणित | अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) |
16 फरवरी 2019 | गृहविज्ञान (होम साइंस)
अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) |
आधिकारिक वेबसाइट : biharboardonline.bihar.gov.in
बिहार बोर्ड 12 वीं परीक्षा तारीख 2019 कैसे करें डाउनलोड
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा तारीख डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करना होता है। छात्रों को टाइम टेबल डाउनलोड करने में कोई परेशानी न हो इसलिए हम यहां उसे डाउनलोड करने के कुछ स्टेप्स बता रहे हैं।
- बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा तारीख देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करना होता है।
- लॉगइन करते ही होम पेज खुलता है।
- होम पेज पर स्टूडेंट सेक्शन के ऑप्शन दिया होता है।
- स्टूडेंट सेक्शन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने मैट्रिक और इंटरमीडिएट का ऑप्शन आता है।
- इंटरमीडिएट के ऑप्शन में एग्जामिनेशन शेड्यूल को क्लिक करना होता है।
- एग्जामिनेशन शेड्यूल के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने बिहार बोर्ड इंटर एग्जाम डेट खुल जाएगा।
- यहां से आप बिहार बोर्ड 2019 दसवीं की डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा प्रवेश पत्र
बिहार बोर्ड बारहवीं 2019 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दी गई है। बता दें कि परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले प्रवेश पत्र जारी कर दी जाती है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद परीक्षार्थी उसे अपने स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षार्थी का नाम, रोल नंबर, हस्ताक्षर, विषयों के नाम, विषयों के कोड, परीक्षा केंद्र का नाम आदि जानकारियां दर्ज होती हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र ले जाना अनिवार्य होता है। प्रवेश पत्र नहीं होने पर छात्रों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाती है।
बिहार बोर्ड टाइम टेबल
12th admit card 2019